Day: October 4, 2022

अनिल देशमुख को मिली जमानत

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को मिली जमानत, लेकिन रहना होगा हिरासत में, जाने क्यों?: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, सूबे के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली जमानत, एक लाख रुपये की श्यूरिटी राशि पर देशमुख को मिली जमानत, अनिल देशमुख ने कथित 100 करोड़ के घोटाला मामले में की थी जमानत की मांग, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पिछले सप्ताह ही बॉम्बे हाईकोर्ट ने देशमुख की जमानत अर्जी पर की थी सुनवाई, जहां दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मंगलवार को अदालत ने सुनाया अपना फैसला, हालांकि अनिल देशमुख को ईडी के द्वारा दर्ज मामले में दे दी गई है जमानत, लेकिन उनके खिलाफ सीबीआई ने जो मामला दर्ज किया था, उसके सिलसिले में वह रहेंगे हिरासत में, अनिल देशमुख को पिछले साल नवंबर में किया गया था गिरफ्तार और इस साल की शुरुआत में एक विशेष पीएमएलए अदालत द्वारा उनकी जमानत अर्जी खारिज करने के बाद उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का खटखटाया था दरवाजा

Read More »
सचिन पायलट ने की खाचरियावास से मुलाक़ात

सियासी घमासान के बीच प्रताप सिंह खाचरियावास से सचिन पायलट ने की मुलाक़ात, चर्चाओं का बाजार गर्म: राजस्थन की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, सोमवार दोपहर जयपुर पहुंचे सचिन पायलट ने देर शाम आमेर पहुंच किए शीतला माता के दर्शन, इसके बाद सचिन पायलट पहुंचे प्रदेश सरकार में खाद्य मंत्री एवं कभी उनके प्रशंसक रहे प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास, दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक हुई मुलाकात, दोनों नेताओं के बीच आखिर किन मुद्दों पर हुई चर्चा ये है बड़ा सवाल, हालांकि इस मुलाकात के बाद से प्रदेश में सियासी चर्चाओं का बाजार हो गया है गर्म, लंबे वक़्त के बाद दोनों नेताओं के बीच हुई है मुलाकात, हाल ही में प्रदेश में मुख्यमंत्री परिवर्तन की चर्चाओं के बीच गहलोत गुट की तरफ से सचिन पायलट के नाम का विरोध करने वालों में खाचरियावास भी थे सबसे आगे, हालांकि 2020 में हुए सियासी घटनाक्रम से पहले खाचरियावास माने जाते थे सचिन पायलट के कट्टर समर्थक, लेकिन पिछले कुछ समय से उन्होंने खोल रखा है पायलट के खिलाफ मोर्चा

Read More »
केजरीवाल के निशाने पर बीजेपी

गुजरात को भा रही है AAP की फ्री बिजली गारंटी, इसलिए इसे दिल्ली में रोकना चाहती है BJP- केजरीवाल: दिल्ली की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, दिल्ली में बिजली वितरण कंपनियों को सब्सिडी राशि भुगतान में कथित अनियमितता के आरोपों की LG द्वारा जांच का आदेश दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साधा बीजेपी पर निशाना, अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर दिल्ली में मुफ्त बिजली स्कीम रोकने की कोशिश का लगाया आरोप, सीएम केजरीवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा- गुजरात को ‘आप’ की फ्री बिजली गारंटी आ रही है खूब पसंद, इसलिए बीजेपी दिल्ली में रोकना चाहती है फ्री बिजली, दिल्ली के लोगों भरोसा रखना, मैं आपकी फ्री बिजली किसी हालत में रुकने नहीं दूंगा, गुजरात के लोगों, आपको विश्वास दिलाता हूं कि सरकार बनने पर 1 मार्च से आपकी भी बिजली होगी फ्री, केंद्र सरकार टैक्स बढ़ाकर चूस रही है लोगों का खून, लेकिन हम मुफ्त बिजली के रूप में दे रहे हैं राहत, लेकिन यह भी आपको नहीं होता बर्दाश्त? वो भी आप रोकना चाहते हो? ये मैं किसी हालत में नहीं होने दूंगा’

Read More »
दिल्ली LG का बड़ा फैसला

BSES को दी जाने वाली सब्सिडी में कथित अनियमितताओं को लेकर दिल्ली LG ने दिए जांच के आदेश: दिल्ली की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा बीएसईएस डिस्कॉम को दी जाने वाली सब्सिडी में कथित ‘अनियमितताओं’ की जांच करने के दिए आदेश, उपराज्यपाल ने 7 दिन में मांगी जांच की रिपोर्ट कि दिल्ली विद्युत नियामक आयोग 2018 के आदेश का पालन क्यों नहीं हो रहा’, DERC को इस आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की दिल्ली सरकार उपभोक्ताओं को डीबीटी के माध्यम से दे बिजली सब्सिडी, वहीं उपराज्यपाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि, ‘अब तक इस आदेश का पालन क्यों नहीं किया गया?’, एलजी सचिवालय को बिजली सब्सिडी मामले में अनियमितता की मिली है शिकायत, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता जैस्मीन शाह और दिल्ली डायलॉग कमीशन की उपाध्यक्ष और आप सांसद, एनडी गुप्ता के बेटे नवीन गुप्ता ने कथित तौर पर किया है घोटाला

Read More »
राउत की बढ़ी मुश्किलें

पात्र चॉल लैंड स्कैम मामले में कथित आरोपी संजय राउत को नहीं मिली राहत, बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, महाराष्ट्र के बहुचर्चित पात्र चॉल लैंड स्कैम मामले में कथित आरोपी एवं शिवसेना सांसद संजय राउत को नहीं मिली राहत, मंगलवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने 10 अक्टूबर तक बढ़ाई संजय राउत की न्यायिक हिरासत, साथ ही कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि, ‘अब संजय राउत की रिमांड और जमानत दोनों पर एक ही दिन होगी सुनवाई, कोर्ट ने दोनों को कर दिया है मर्ज, अब इस मामले की 10 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई, प्रवर्तन निदेशालय ने राउत को 1 अगस्त को मुंबई के उत्तरी उपनगरों में एक पुनर्विकास परियोजना से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में किया था गिरफ्तार, संजय राउत को सह आरोपी प्रवीण राउत से कांदिवली में पात्रा चॉल की पुनर्विकास परियोजना से अपराध की आय प्राप्त करने के आरोप में किया गया था गिरफ्तार, ईडी ने राउत की पत्नी वर्षा से भी अपने कार्यालय में की थी पूछताछ

Read More »
618958 satyamalik

बेबाक बयानों के चलते चर्चित रहे मलिक की जगह बीड़ी मिश्रा को मिला मेघालय के राज्यपाल का कार्यभार: देश के चर्चित राज्यपालों में से एक सत्यपाल मलिक हुए रिटायर, 3 अक्टूबर को समाप्त हो गया मलिक का कार्यकाल और उन्हें नहीं दिया गया है कोई विस्तार, अब सत्यपाल मलिक की जगह मेघालय के गवर्नर के तौर पर आज बीडी मिश्रा ने ली शपथ फिलहाल अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल हैं मिश्रा और उन्हें मेघालय का दिया गया है अतिरिक्त प्रभार, सेना से ब्रिगेडियर के पद पर रिटायर हुए थे बीड़ी मिश्रा, मिश्रा के शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा स्पीकर मेतबाह लिंगदोह और कई अन्य सीनियर कैबिनेट मंत्री रहे मौजूद, निरस्त हो चुके कृषि कानूनों के खिलाफ सरकार विरोधी टिप्पणियों को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में रहे थे सत्यपाल मलिक, सत्ता में रहने के बाद भी इस तरह से आंदोलन का समर्थन करने और पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलने के चलते काफी चर्चा में रहते हैं मलिक, अगस्त 2020 में मेघालय स्थानांतरित किए जाने से पहले बिहार, जम्मू कश्मीर और गोवा के राज्यपाल रहे चुके हैं सत्यपाल मलिक

Read More »
amit

DGP लोहिया की हत्या से घाटी में पसरा खौफ, आतंकी संगठन TRF ने कहा ये अमित शाह को हमारा गिफ्ट: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को पहुंचे जम्मू-कश्मीर, शाह के घाटी में प्रवेश करते ही जम्मू डीजीपी जेल हेमंत कुमार लोहिया की हत्या से पसरा खौफ का माहौल, यही नहीं डीजीपी लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए आंतकी संगठन TRF ने जारी किया एक प्रेस रिलीज, जिसमें कहा गया है कि गृह मंत्री के दौरे से पहले DGP की हत्या है उन्हें एक गिफ्ट, संगठन ने लिखा- हमारे स्पेशल स्क्वाड ने जम्मू के उदयवाला में एक खुफिया-आधारित ऑपरेशन को दिया है अंजाम, इसके तहत की गई है डीजीपी की हत्या, जो पहले से थे टारगेट पर, ये घटना भारत में हिंदुत्व शासन और उसके सहयोगियों को है एक चेतावनी, डीजीपी की हत्या की घटना तो अभी हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन्स की है शुरुआत, हम कभी भी और कहीं भी सटीकता के साथ करते हैं अटैक, ऐसे में कड़ी सुरक्षा के बीच दौरे पर आए गृह मंत्री (अमित शाह) के लिए यह है एक छोटा सा गिफ्ट, भगवान की मर्जी रही तो हम भविष्य में भी इस तरह के ऑपरेशन्स को अंजाम देना रखेंगे जारी

Read More »