Day: October 4, 2022

पीएम मोदी का हिमाचल दौरा

चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश को दशहरे के मौके पर PM मोदी देंगे एम्स समेत 3650 करोड़ रुपए की सौगात: हिमाचल प्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को विजयादशमी के मौके पर चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश को देंगे बड़ी सौगात, बुधवार सुबह पीएम मोदी बिलासपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स का करेंगे उद्घाटन, प्रधानमंत्री ने एम्स बिलासपुर की आधारशिला अक्टूबर 2017 में रखी थी और इसे प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत है बनाया गया, इस पर 1470 करोड़ रुपए की आई है लागत और इसमें 18 स्पेशलिटी और 17 सुपर स्पेशलिटी विभाग, 18 माड्यूलर ऑपरेशन थियेटर और 750 बिस्तर हैं, जिनमें से 64 आईसीयू के हैं, करीब ढाई सौ एकड़ क्षेत्र में फैला यह अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से है लैस, इसके बाद वह बिलासपुर में ही कुछ अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को करेंगे संबोधित, शाम को पीएम मोदी कुल्लु में दशहरा समारोह में होंगे शामिल

Read More »
PK का बड़ा बयान

नीतीश कुमार ने दिया था साथ में काम करने का ऑफर, लेकिन मैंने ठुकरा दिया- PK का बड़ा बयान: बिहार की सियासत से जुड़ी खबर, बिहार की सियासत में अपने पैर ज़माने में जुटे चुनावी रणनीतकार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर किया बड़ा दावा, PK का दावा की सीएम नितीश ने उन्हें साध काम करने का दिया था ऑफर, अपने जन सुराज यात्रा के तीसरे दिन प्रशांत किशोर ने पश्चिमी चंपारण के जमुनिया में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा- ‘नीतीश कुमार ने मुझे हाल ही में साथ काम करने का दिया था ऑफर जिसे उन्होंने ठुकरा दिया, मैंने सीएम नीतीश को इस कारण मना कर दिया कि मैं फिलहाल कर रहा हूं 3,500 किलोमीटर की पदयात्रा, इस दौरान “जन बल” बनाने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं, जिसके खिलाफ कोई शक्ति नहीं हो सकती खड़ी,’ हाल ही में दोनों ही दिग्गजों की सीएम आवास पर हुई थी बैठक, हालांकि दोनों के बीच इस बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई ये नहीं पता, पीके ने कहा था कि वह अपनी यात्रा की समाप्ति के बाद एक राजनीतिक दल करेंगे शुरू’

Read More »
पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से की बात

पीएम मोदी ने की यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से फ़ोन पर चर्चा, संघर्ष को जल्द खत्म करने की दोहराई बात: रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष से जुड़ी बड़ी खबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ की टेलीफोन पर बात, दोनों नेताओं ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर की चर्चा, पीएम मोदी ने जेलेंस्की से कहा- ‘संघर्ष का नहीं हो सकता कोई सैन्य समाधान, किसी भी शांति प्रयासों में योगदान करने के लिए भारत है तत्पर,’ PMO ने बताया कि PM मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत में संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतर्राष्ट्रीय कानून और सभी राज्यों की संप्रभुता से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा, पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत यूक्रेन सहित अन्य परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को देता है महत्व,’ हाल ही में पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान में एससीओ समिट के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के दौरान कहा था कि ‘आज का युग युद्ध का नहीं है’

Read More »
शशि थरूर का बड़ा बयान

कांग्रेस अध्यक्ष पद प्रत्याशी थरूर ने राहुल गांधी को लेकर किया बड़ा खुलासा, AIPC से भी दिया इस्तीफा: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर बड़ी खबर, कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अब शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच है सीधा मुकाबला, इसी बीच मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद प्रत्याशी शशि थरूर ने किया बड़ा खुलासा, थरूर ने कहा- ‘राहुल गांधी चाहते थे कि मैं लड़ूं अध्यक्ष पद का चुनाव, मेरे चुनाव लड़ने से होगा पार्टी को फायदा, राहुल गांधी ने मुझे बताया था कि मेरे पर्चा वापस लेने के लिए कहने का राहुल गांधी से कुछ लोगों ने किया था अनुरोध, लेकिन राहुल गांधी पर्चा वापस लेने के लिए कहने से कर दिया साफ़ मना,’ यही नहीं शशि थरूर ने पार्टी के एक व्यक्ति एक पद सिद्धांत के तहत अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, इसे लेकर कुछ लोग उठा रहे थे सवाल, थरूर ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘जो सवाल कर रहे हैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैंने प्रोफेशनल्स कांग्रेस अध्यक्ष पद से पिछले महीने ही दे दिया था अपना इस्तीफा’

Read More »
'मैंने और पायलट ने डेढ़ घण्टे ठोके गप्पे'

पायलट साहब मेरे घर आए तो भजन कीर्तन तो करेंगे नहीं, कई बातें हुईं जो मैं बता नहीं सकता- खाचरियावास: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश में मुख्यमंत्री परिवर्तन की रेस में सबसे आगे चल सचिन पायलट ने सोमवार देर शाम खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से की मुलाकात, दोनों नेताओं के बीच करीब 1.30 घंटे तक चली लंबी बात, इस मुलाकात को लेकर मंगलवार को लेकर प्रताप सिंह खाचरियावास की आई प्रतिक्रिया, खाचरियावास ने मीडिया से कहा- ‘सचिन पायलट मेरे घर आए, उन्होंने डेढ़ घंटे मेरे साथ गप्पे ठोके, आप क्या चाहते थे कि क्या हो? सचिन पायलट क्या मेरे घर नहीं आ सकते क्या? वो मेरे घर आए, बैठे, हम दोनों ने कॉफी पी, हम दोनों ही पार्टी के नेता हैं, कई मुद्दों पर चर्चा हुई, पार्टी में हम सब मिलकर काम करते हैं, हम दोनों में इतनी भी दूरियां नहीं है, पायलट साहब मेरे घर आए तो इसमें कोई नई बात तो है नहीं, विधानसभा में हम दोनों एक साथ बैठते हैं कई बातें होती हैं हमारी, पायलट मेरे घर आए तो जाहिर सी बात है कोई भजन कीर्तन तो करेंगे नहीं, बहुत सारी बातें हुई, जो मैं बता नहीं सकता’

Read More »