DGP लोहिया की हत्या से घाटी में पसरा खौफ, आतंकी संगठन TRF ने कहा ये अमित शाह को हमारा गिफ्ट: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को पहुंचे जम्मू-कश्मीर, शाह के घाटी में प्रवेश करते ही जम्मू डीजीपी जेल हेमंत कुमार लोहिया की हत्या से पसरा खौफ का माहौल, यही नहीं डीजीपी लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए आंतकी संगठन TRF ने जारी किया एक प्रेस रिलीज, जिसमें कहा गया है कि गृह मंत्री के दौरे से पहले DGP की हत्या है उन्हें एक गिफ्ट, संगठन ने लिखा- हमारे स्पेशल स्क्वाड ने जम्मू के उदयवाला में एक खुफिया-आधारित ऑपरेशन को दिया है अंजाम, इसके तहत की गई है डीजीपी की हत्या, जो पहले से थे टारगेट पर, ये घटना भारत में हिंदुत्व शासन और उसके सहयोगियों को है एक चेतावनी, डीजीपी की हत्या की घटना तो अभी हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन्स की है शुरुआत, हम कभी भी और कहीं भी सटीकता के साथ करते हैं अटैक, ऐसे में कड़ी सुरक्षा के बीच दौरे पर आए गृह मंत्री (अमित शाह) के लिए यह है एक छोटा सा गिफ्ट, भगवान की मर्जी रही तो हम भविष्य में भी इस तरह के ऑपरेशन्स को अंजाम देना रखेंगे जारी

amit