Day: August 13, 2022

सीएम योगी को फिर मिली जान से मारने की धमकी

बाकियों की तो गर्दन काटी है, तुम्हें बम से उड़ाएंगे- सीएम योगी को फिर मिली जान से मारने की धमकी: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फिर मिली धमकी, मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के आलमबाग इलाके में रहने वाले देवेंद्र तिवारी के घर एक बैग से मिली है चिट्ठी, जिसमें देवेंद्र तिवारी और सीएम योगी को बम से उड़ाने की दी गई है धमकी, देंवेंद्र तिवारी के घर मिली धमकी भरी चिट्ठी में लिखा है कि, ‘बाकियों की तो गर्दन काटी है, तुम दोनों को बम से उड़ाएंगे,’ देवेंद्र तिवारी वही शख्स है जिसने अवैध बूचड़खाने को बंद करने के लिए कोर्ट में की थी जनहित याचिका दायर, पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर शुरू कर दी है जांच, गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी सीएम योगी को मिली थी जान से मारने की धमकी, यूपी पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 के व्हाट्सएप पर भेजी गई थी सीएम योगी को मारने की धमकी, धमकी भेजने वाले ने अपना नाम शाहिद बताते हुए लिखा था कि ‘तीन दिन में सीएम योगी को उड़ा देंगे’, फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है

Read More »
img 20220813 wa0172

पूर्व IAS मधुकर बने नए राज्य निर्वाचन आयुक्त, PS मेहरा की जगह लेंगे गुप्ता, राज्यपाल ने आदेश किए जारी: गहलोत सरकार ने पीएस मेहरा की जगह मधुकर गुप्ता को दी नई जिम्मेदारी, पीएस मेहरा का कार्यकाल पिछले महीने हुआ था पूरा, 1985 बैच के IAS मधुकर गुप्ता सितंबर 2020 में हुए थे रिटायर्ड, गुप्ता 65 साल की उम्र तक यानी 17 सितंबर 2025 तक रहेंगे इस पद पर, इस तरह मधुकर गुप्ता करीब सवा तीन साल बने रहेंगे राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर, अगले पंचायत चुनाव और शहरी निकायों के चुनाव करवाने की जिम्मेदारी रहेगी गुप्ता पर, फिलहाल दिल्ली में हैं गुप्ता और अगले सप्ताह संभालेंगे पदभार, नियुक्ति के आदेश के बाद बोले मधुकर गुप्ता- ‘चुनावी संस्था की साख को और मजबूत करने पर किया जाएगा फोकस, राज्य निर्वााचन आयोग के प्रशासनिक सिस्टम को और बनाया जाएगा मजबूत, आयोग में आईटी का उपयोग बढ़ाने पर देंगे जोर ताकि लाई जा सके कामकाज में गति और एक्यूरेसी, इनोवेशन और नयापन लाने पर भी दिया जाएगा जोर, चुनावों की साख को रखा जाएगा बरकरार,’ 1985 बैच के आईएएस मधुकर गुप्ता बूंदी, सीकर और नागौर जिले के रह चुके हैं कलेक्टर

Read More »
राजनाथ सिंह का जोधपुर दौरा

राजनाथ सिंह का जोधपुर दौरा, BJP नेताओं ने किया स्वागत, दुर्गादास राठौड़ की प्रतिमा का करेंगे अनावरण: वीर दुर्गादास राठौड़ की 385वीं जयंती आज, इस मौके पर वीर दुर्गादास राठौड़ की 12 फीट उंची पंच धातु की प्रतिमा का अनावरण करने जोधपुर पहुंचे केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत, जोधपुर पहुंचने पर उनका प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने किया स्वागत, इस दौरान वायुसेना स्टेशन पर जोधपुर सांसद एवं जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी रहे मौजूद, राजनाथ सिंह का स्वागत करने के बाद सभी नेता हुए वायुसेना स्टेशन से सालवां कला के लिए रवाना, आयोजन समिति के सचिव जुगत सिंह करनोत ने बताया- ‘अमेरिका निवासी डॉ दलीप करण मुडी ने मूर्ति का करवाया है निर्माण, समारोह में पूर्व नरेश गजसिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम, पाली सांसद पीपी चौधरी, भोपालगढ विधायक पुखराज गर्ग होंगे शामिल’

Read More »
मान सरकार के फैसले पर लगी राज्यपाल की मुहर

मान सरकार के बड़े फैसले पर लगी राज्यपाल की मुहर, विधायकों को मिलेगी सिर्फ़ 1 कार्यकाल की पेंशन: पंजाब के नवनियुक्त आम आदमी पार्टी ने सरकार के बड़े फैसले पर लगी राज्यपाल की मुहर, आम आदमी पार्टी ने विधानसभा में ‘एक विधायक-एक पेंशन’ बिल किया था पेश, विधानसभा में इस बिल को मंजूरी मिलने के बाद राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने लगाई मुहर, अब इस बिल के मुताबिक एक विधायक को अब से एक ही पेंशन मिलेगी, इससे पहले व्यक्ति जितनी भी बार बनता था विधायक उसे उतने बार के हिसाब से मिलती थी अलग अलग पेंशन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर लिखा- ‘वन MLA, वन पेंशन बिल’ को राज्यपाल ने दे दी है मंजूरी, सरकार ने इसका नोटिफिकेशन भी कर दिया है जारी, इससे जनता के टैक्स का बचेगा काफी पैसा, अब जनता के टैक्स का पैसा नेताओं पर नहीं होगा ख़र्च, जनता के पैसे से जनता को ही मिलेगी सुविधाएं’

Read More »
'ये पाकिस्तान है या इस्लामाबाद?'

हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर सरकार के खिलाफ कोर्ट जाएंगे अधिकारी, कहा- ये पाकिस्तान है या इस्लामाबाद?: पश्चिम बंगाल की सियासत गर्म, पश्चिम बंगाल में पुलिस द्वारा हर घर तिरंगा बाइक रैली को रोके जाने के विरोध में अब पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी 16 अगस्त को खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाज़ा, दरअसल 12 अगस्त की शाम भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली लेकर अपने विधानसभा क्षेत्र की और जा रहे थे लेकिन पुलिस ने इस रैली को नंदीग्राम में रोक दिया, रैली रोके जाने पर पुलिस ने कहा कि यहां केवल पदयात्रा की परमिशन थी ना की बाइक रैली की, वहीं दूसरी तरफ रैली रोके जाने से नाराज अधिकारी ने कहा- ‘मैं इस मुद्दे को देश के गृहमंत्री अमित शाह तक पहुंचाऊंगा और साथ ही 16 अगस्त को जाऊंगा कोर्ट, क्या तिरंगा यात्रा के लिए भी अब हमें अनुमति चाहिए? यह पाकिस्तान है या इस्लामाबाद? हर घर तिरंगा नहीं है कोई राजनीतिक या धार्मिक यात्रा, हम बस शांतिपूर्ण तरीके से निकाल रहे थे बाइक रैली’

Read More »
सोनिया गांधी हुई कोरोना संक्रमित

प्रियंका के बाद एक बार फिर कोरोना संक्रमित हुई सोनिया गांधी, प्रोटोकॉल के हिसाब से होंगी क्वारंटीन: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कोरोना अब धीरे धीरे एक बार फिर पसार रहा है अपने पैर, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब उनकी मां सोनिया गांधी भी फिर हुई कोरोना संक्रमित, कांग्रेस के मिडिया प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी इस बात की जानकारी, जयराम रमेश ने ट्वीट में लिखा- ‘आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट आई है पॉजिटिव, वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रहेंगी आइसोलेशन में’, सोनिया गांधी पिछले दो महीने में दूसरी बार हुई हैं कोरोना संक्रमित, इससे पहले दो जून को वह पाई गई थीं कोविड पॉजिटिव और उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में करना पड़ा था भर्ती, बता दें कि तीन दिन पहले ही सोनिया गांधी की बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पाई गई थीं कोरोना पॉजिटिव, वहीं कोरोना संक्रमित होने से पहले सोनिया गांधी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से की थी मुलाकात

Read More »