Day: August 13, 2022

prabhatkhabar 2022 08 b2009d4f 3626 48c0 b3f8 0cf4e1bba4b6 untitled

किस मूर्ख ने बनाया आपको मंत्री, किसे पसंद है आप जैसे गालीबाज की संगत?- RJD का गिरिराज सिंह से सवाल: बिहार में आए सियासी भुचाल के बाद महागठबंधन सरकार का बनना बीजेपी नेताओं को रह रहकर दे रहा है दर्द, जिसके चलते बीजेपी नेताओं के नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर रुक नहीं रहे हैं जुबानी हमले, ऐसे में एक बार फिर गिरिराज सिंह ने तेजस्वी पर कसा तंज, लेकिन इस बार आरजेडी ने भी किया है जोरदार पलटवार, गिरिराज सिंह ने लिखा- महात्मा गांधी थोड़ी हो जायेगा चारा चोर का बेटा, फिर चिड़ियाघर की माटी काट-काट के मॉल की करेगा भराई, फिर आपके पलटू चाचा नीतीश कुमार पूरा खानदान को घपला के आरोप में करेंगे बर्दाश्त!’, गिरिराज सिंह के इस बयान पर आरजेडी ने भी दिया जोरदार जवाब, लिखा- श्री गिराराज सिंह,चारा घोटाले में आरोपित स्व० श्री जगन्नाथ मिश्रा जी के सुपुत्र BJP MLA और प्रदेश के पार्टी उपाध्यक्ष श्री नीतीश मिश्रा आपकी बुआ के बेटे है क्या? उनका भी कर दीजिए नामकरण, किस मूर्ख ने आपको बनाया है मंत्री जो हो इतने बदज़ुबान? किसे पसंद है आप जैसे गालीबाज की संगत?’

Read More »
screenshot 2022 08 13t230831.251

गुजरात में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा पर गाय ने किया हमला, उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल हुए चोटिल: भारत आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी पर मना रहा है ‘आजादी का अमृत महोत्सव’, इसी के तहत चलाई जा रही है हर घर तिरंगा मुहिम, ऐसे में गुजरात के मेहसाणा जिले के काडी इलाके में निकाली गई तिरंगा यात्रा में हो गया बड़ा हादसा, गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के नेतृत्व में निकाली गई इस ‘तिरंगा रैली’ के दौरान अचानक एक गाय ने कर दिया हमला, गाय के इस हमले से पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल हो गए घायल, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती, वहां एक्स-रे और सीटी स्कैन में पता चला कि उनका बांया पैर में हो गया है मामूली फ्रैक्चर, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें 20 से 25 दिन तक आराम करने की दी है सलाह, बता दें देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है लोगों से 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने की अपील

Read More »
01 1590389122

सिर्फ तिरंगा लगाने से कोई देशभक्त नहीं होता, सरकारें गिराने के लिए पैसे हैं लेकिन सेना भर्ती के लिए नहीं- ठाकरे: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मोदी सरकार पर कसा तंज, ठाकरे ने कहा- हम देश में इन दिनों मना रहे हैं आजादी का अमृत महोत्सव, लेकिन हमें सबसे ज्यादा यह सोचने की है जरूरत है कि आज 75 साल बाद आखिर लोकतंत्र बचा कितना है, आजकल की माई-बाप सरकार ने घर घर तिरंगा लगाने के लिए तो कह दिया, लेकिन इस पर मैं एक तस्वीर साझा करता हूँ, मुझे किसी ने बताया इस तस्वीर में एक गरीब कहता है कि मेरे पास तिरंगा है, लेकिन घर नहीं, लोगों के पास घर नहीं है और केंद्र सरकार घर-घर तिरंगा लगाने की कर रही है बात, डीपी पर तिरंगा लगाना है आनंद की बात, लेकिन जो लोग अपना घर छोड़कर देश की रक्षा करने के लिए सरहद पर खड़े हैं, उनके बजट में कटौती करना है कितने दुर्भाग्य की बात, अगर आप सेना के लोगों को कम करोगे तो फिर हथियार किसे दोगे? आज स्थिति ये है कि सेना में युवाओं की भर्ती के लिए आपके पास नहीं हैं पैसे, लेकिन राज्यों में सरकारें गिराने के लिए हैं आपके पास पैसे?

Read More »
बिहार की सियासत से जुड़ी खबर

16 अगस्त को होगा बिहार की महागठबंधन सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार! लगी मुहर: बिहार की सियासत से जुड़ी खबर, बुधवार को बड़े बदलाव के साथ बनी महागठबंधन सरकार के कैबिनेट विस्तार पर लगी मुहर, सूत्रों का कहना है कि 16 अगस्त को बिहार कैबिनेट का विस्तार होगा, राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ विचार-विमर्श करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए 16 अगस्त की तारीख को किया है निर्धारित, शनिवार को सचिवालय में दोनों नेताओं के बीच मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर हुई थी चर्चा, बिहार के इस सत्ताधारी गठबंधन को बताया जा रहा है ग्रैंड एलाएंस, मंत्री पद के संभावित सूची में शामिल एक नेता ने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण को लेकर राज्यपाल फागू चौहान से करने वाले हैं बात, वामदलों के साथ सब कुछ सही-सही सेट हो गया तो 16 अगस्त को नए मंत्री ले लेंगे शपथ, राजद और जदयू के बीच बना है 50-50 का फार्मूला, कांग्रेस पार्टी को जदयू के कोटे से कैबिनेट में दिया जाएगा स्थान तो वहीं वामदलों को राजद कोटे से किया जाएगा समायोजित

Read More »
img 20220813 205516

जश्न-ए-आजादी के रंग में भंग डालने की फिराक में आतंकी! पतंग और बैसाखी को भी बना सकते हैं हथियार: इस साल हम मनाने जा रहे है देश की आजादी का 75वां वर्षगांठ समारोह, आजादी के इस प्लैटिनम जुबली को सेलिब्रेट करके के लिए देशभर में व्यापक स्तर पर की गई हैं तैयारियां, लेकिन देश के दुश्मन कुछ आतंकी हैं हमारी आजादी के रंग में भंग डालने की फिराक में, 15 अगस्त को लेकर खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में आतंकी हमले का जारी किया हाई अलर्ट, आईबी ने कहा कि पाकिस्तान बॉर्डर के रास्ते पंजाब से होते हुए ड्रोन के जरिए कई IED पहुंच चुके हैं भारत के अलग-अलग शहरों में, खूफिया एजेंसी की मानें तो ड्रोन के जरिए हथियार, जिसमें AK-47 भी है शामिल, को पाकिस्तान के जरिए पहुंचाया गया है भारत में कुछ जगहों पर, यही नहीं आईबी ने पतंगों के जरिए भी अटैक करने का दिया है अलर्ट, इसी के चलते लाल किले के आस-पास पतंग पर पूरी तरह है बैन और नजर रखने के हैं निर्देश, वहीं कुछ जगह से बैसाखी के जरिए भी किसी तरह के अटैक का दिया गया है इनपुट, बैसाखी में कुछ संदिग्ध सामान लगाकर भी किया जा सकता है अटैक, इसलिए स्क्रीनिंग होनी चाहिए बहुत स्ट्रॉन्ग

Read More »
अधिकारियों से बोले सांसद बेनीवाल

अधिकारियों से बोले सांसद बेनीवाल- लोकहित के मामलों का प्राथमिकता से करें निस्तारण: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को अपने नागौर स्थित आवास पर की जन सुनवाई, सांसद ने नागौर सहित वीभिन्न जिलों से आये लोगों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं को सुना व निस्तारण के लिए दूरभाष पर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को किया निर्देशित, सांसद बेनीवाल के समक्ष जन सुनवाई में जिले के सुखवासी ग्राम में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में कक्षा कक्ष बनवाने, खींवसर क्षेत्र के हैसाबा ग्राम में नया नलकूप खुदवाने, तान्तवास ग्राम पंचायत में वीभिन्न मार्गो पर सड़के बनवाने,उच्च माध्यमिक स्कूल में कक्षा कक्ष बनवाने व अखासर स्थित माध्यमिक स्कूल में कक्षा कक्ष बनवाने सहित कई मामले जन सुनवाई में आये सामने, सांसद ने सरपंच गणों व जन प्रतिनिधियों द्वारा लाए गए कार्यों को करवाने व समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करवाने का दिया आश्वासन, जन सुनवाई में जन प्रतिनिधियों व ग्रामीणों से कई विषयों पर किया संवाद व जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करवाने का दिया आश्वासन साथ ही अधिकारियों को भी लोकहित के मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करवाने के दिए निर्देश

Read More »
'इस बार आईडी के भाषण में क्या बोलेंगे मोदी जी?'

फिर एक बार BJP सांसद के निशाने पर आए PM मोदी, 5 साल पहले का भाषण याद दिलाकर पूछे ये सवाल: जुमलेबाजी, देश की आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, किसान आंदोलन, अग्निपथ योजना सहित कई सियासी मुद्दों पर हमेशा अपनी ही मोदी सरकार के खिलाफ खुलकर बोलने वाले बीजेपी सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी को लिया आड़े हाथ, 5 साल पहले 2017 के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी द्वारा दिए गए भाषण की याद दिलाकर स्वामी ने पूछा प्रधानमंत्री से बड़ा सवाल, ट्वीट कर स्वामी ने लिखा- ‘2017 में अपने आईडी (Independence Day) भाषण में, मोदी ने 2022 के 15 अगस्त तक हासिल करने के लिए निम्नलिखित वादे किए, 2 करोड़ नई नौकरियां हर साल, सभी (भारत के प्रत्येक परिवार) के लिए आवास, किसानों की आय दोगुनी करना, बुलेट ट्रेन, क्या ये सब हुआ है?’ यही नहीं सुब्रह्मण्यम स्वामी ने आगे पीएम मोदी से पूछा कि- वह इस साल 15 अगस्त के भाषण में क्या वादा करने जा रहे हैं?’ लेकिन यक्ष प्रश्न यह है कि सुब्रह्मण्यम स्वामी सहित कई अन्य सुधीजनों की ये बातें कितने दिन में समझ पाएगी देश की भोली जनता?

Read More »
img 20220813 184348

पंजाब में 1 सितंबर से 51 लाख परिवारों को फ्री बिजली, 45 दिन में 6000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती: देशभर में जारी फ्री रेवड़ी पॉलिटिक्स के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की सूबे के 51 लाख परिवारों को 1 सितंबर से फ्री बिजली देने की घोषणा, सीएम मान ने शुक्रवार को 66 केवी बुटारी-ब्यास लाइन आमजन को समर्पित करते हुए कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी समाज के हर वर्ग को प्रति बिलिंग साइकिल में देगी 600 यूनिट मुफ्त बिजली, ऐसे में प्रदेश के 74 लाख परिवारों में से 51 लाख परिवारों का बिजली का बिल आएगा और शून्य रुपए, क्योंकि प्रदेश के 51 लाख परिवारों का बिजली का बिल आता है 600 यूनिट के नीचे, सीएम मान ने दावा किया कि उनकी सरकार आने के बाद पहली बार राज्य के किसानों को मिली है नियमित, निर्बाध और सरप्लस बिजली, इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक और बड़ा एलान करते हुए कहा कि राज्य में जल्द भरे जाएंगे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 6,000 पद, सरकार ने 45 दिनों के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए तेज कर दी है गति, योग्यता के आधार पर और पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की जाएगी पूरी भर्ती

Read More »