Day: July 14, 2022

पायलट के निशाने पर मोदी

केंद्र सरकार धारण किए बैठी है खामोशी का चोला- रुपये में गिरावट के बाद पायलट के निशाने पर मोदी: डाॅलर के मुकाबले रुपए में आई ऐतिहासिक गिरावट को लेकर विपक्ष के निशाने पर केंद्र की मोदी सरकार, इसी कड़ी में अब पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, पायलट ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए ट्वीट कर लिखा- ‘केंद्र सरकार की दिशाहीन व अनियोजित आर्थिक नीतियों ने देश के आर्थिक तंत्र पर किया है गहरा आघात, जिसके परिणामस्वरूप डॉलर के मुकाबले आज रुपए में रिकॉर्ड गिरावट के साथ 1 डॉलर की कीमत हुई 80 रुपए के पार, वहीं खामोशी का चोला धारण किए बैठी है केंद्र सरकार,’ बता दें कि गुरूवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी गिरावट की गई है दर्ज, इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा, 18 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से में इस मुद्दे पर विपक्ष करेगा हंगामा, क्योंकि इससे पहले कांग्रेस सरकार के वक़्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तत्कालीन समय में डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट को लेकर सरकार पर साधा था जमकर निशाना

Read More »
किरोड़ी-राठौड़ पर होगी कार्रवाई!

किरोड़ी और राठौड़ के बीच हुई झड़प पर आलाकमान सख्त, नड्डा ने मांगी रिपोर्ट, दोनों पर होगी कार्रवाई!: राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मांगने जयपुर आईं NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के दौरान हुए हंगामे से भाजपा आलकमान हुआ नाराज, प्रदेश की सियासत के दो दिग्गज किरोड़ी लाल मीणा एवं राजेंद्र राठौड़ कार्यकर्ताओं को एंट्री दिलाने के मामले में बुधवार को हो गए थे आमने सामने, दोनों नेताओं के बीच की झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हुआ था वायरल, हालांकि मामला बढ़ता देख दोनों ही नेताओं ने दी थी अपनी-अपनी सफाई, एक दूसरे को भाई बताते हुए की थी मामले को शांत करने की कोशिश, वहीं अब इस पुरे मामले पर बीजेपी हाईकमान ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय आलाकमान दिग्गजों की इस हरकत से है काफी नाराज, साथ ही दोनों ही नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी सामने आ रही है बात, सियासी जानकारों का मानना है कि किरोड़ी और राठौड़ के बीच हुई झड़प के कारण पार्टी की छवि को हुआ है नुकसान

Read More »
एक डॉलर के मुकाबले रुपया 80 पार

UPA सरकार के समय 1 डॉलर की कीमत 60 रुपये होने पर सवाल पूछने वाले आज कहां चले गए?- गहलोत: विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते डॉलर के मुकाबले रुपये हुआ 80 पार, एक डॉलर के मुकाबले रुपया की कीमत हुई 80 रूपये 18 पैसे, रूपये में आ रही लगातार गिरवाट को लेकर विपक्ष ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- ‘रुपये की कीमत में रिकॉर्ड गिरावट के बाद 1 डॉलर की कीमत पहली बार 80 रुपये के हो गई है पार, यह भारत की अर्थव्यवस्था के लिए है चिंताजनक स्थिति, यह दिखाता है कि मोदी सरकार के पास अर्थव्यवस्था को लेकर नहीं है कोई कार्ययोजना, रुपये की कीमत में गिरावट से आने वाले दिनों में महंगाई और बढे़गी एवं विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से घटेगा, कमजोर होते रुपये से देश की साख भी होगी कम,’ सीएम गहलोत ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा- ‘यूपीए सरकार के समय 1 डॉलर की कीमत 60 रुपये होने पर सवाल पूछने वाले आज कहां चले गए?’

Read More »
दलेर मेहंदी हुए गिरफ्तार

दलेर मेहंदी हुए गिरफ्तार, मानव तस्करी से जुड़े 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा: प्रशिद पंजाबी गायक दलेर मेहंदी हुए गिरफ्तार, 15 साल पुराने मानव तस्करी के मामले में उन्हें मिली दो साल की सजा, पटियाला के एडिशनल सेशन जज ने गुरूवार को पंजाबी गायक दिलेर मेहंदी की अपील खारिज करते हुए उन्हें सुनाई दो साल की सजा, साल 2003 में दलेर मेहंदी के खिलाफ पटियाला में कबूतरबाजी का केस दर्ज हुआ था, बता दें कि, दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अपनी मंडली के सदस्यों के रूप में लोगों को अवैध रूप से विदेश भेजने के लिए मोटी पैसेज मनी की थी चार्ज, 2018 में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत ने दोनों भाइयों को ठहराया था दोषी और उन्हें दो साल जेल की सुनाई थी सजा, जिसके बाद उन्हें जमानत दे दी गई थी और बाद में उन्होंने सत्र अदालत में अपील की थी दायर, कुछ शिकायतकर्ताओं के अनुसार मेहँदी ने अवैध रूप से विदेशों में भेजने के बदले में लोगों से लगभग 12 लाख रुपये अलग-अलग मात्रा में लिए थे

Read More »
सीएम गहलोत के OSD को मिली राहत

फोन टैपिंग केस में CM गहलोत के ओएसडी लोकेश को मिली राहत, एक बार फिर टली मामले पर सुनवाई: राजस्थान में आये सियासी संकट के दौरान की गई फोन टैपिंग केस को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को मिली राहत, इस मामले में दिल्ली में होनी थी आज अहम सुनवाई, लेकिन अधिवक्ता की उपस्थित के कारण टाल दी गई सुनवाई, अब आगामी 29 अगस्त को होगी मामले में होगी सुनवाई, फोन टैपिंग केस में दिल्ली क्राइम ब्रांच में सीएम के ओएसडी के खिलाफ दर्ज केस को रद्द करने और गिरफ्तारी पर लगी रोक पर आज होना था फैसला, अब अगली सुनवाई तक लोकेश शर्मा को दिल्ली क्राइम ब्रांच में दर्ज केस में गिरफ्तारी से मिली राहत, बता दें केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत के बाद 26 मार्च 2021 को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने फोन टैपिंग को लेकर सीएम गहलोत के ओएसडी और पुलिस अफसरों के खिलाफ दर्ज किया था केस, दिल्ली हाईकोर्ट में तीन बार हो चुकी है इसकी सुनवाई, 9 मई को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए लोकेश शर्मा को जांच में सहयोग करने की शर्त पर 14 जुलाई तक गिरफ्तारी से दी थी राहत

Read More »