फोन टैपिंग केस में CM गहलोत के ओएसडी लोकेश को मिली राहत, एक बार फिर टली मामले पर सुनवाई: राजस्थान में आये सियासी संकट के दौरान की गई फोन टैपिंग केस को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को मिली राहत, इस मामले में दिल्ली में होनी थी आज अहम सुनवाई, लेकिन अधिवक्ता की उपस्थित के कारण टाल दी गई सुनवाई, अब आगामी 29 अगस्त को होगी मामले में होगी सुनवाई, फोन टैपिंग केस में दिल्ली क्राइम ब्रांच में सीएम के ओएसडी के खिलाफ दर्ज केस को रद्द करने और गिरफ्तारी पर लगी रोक पर आज होना था फैसला, अब अगली सुनवाई तक लोकेश शर्मा को दिल्ली क्राइम ब्रांच में दर्ज केस में गिरफ्तारी से मिली राहत, बता दें केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत के बाद 26 मार्च 2021 को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने फोन टैपिंग को लेकर सीएम गहलोत के ओएसडी और पुलिस अफसरों के खिलाफ दर्ज किया था केस, दिल्ली हाईकोर्ट में तीन बार हो चुकी है इसकी सुनवाई, 9 मई को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए लोकेश शर्मा को जांच में सहयोग करने की शर्त पर 14 जुलाई तक गिरफ्तारी से दी थी राहत

सीएम गहलोत के OSD को मिली राहत