Day: July 14, 2022

शिंदे कैबिनेट का बड़ा फैसला

शिंदे कैबिनेट का बड़ा फैसला, पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 3 रुपये कम करने का लिया फैसला: महाराष्ट्र की जनता को मिली बढ़ती महंगाई से थोड़ी राहत, गुरूवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय, सीएम एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया एलान- ‘राज्य में पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 3 रुपये कम करने का लिया गया है फैसला, इसके बाद सरकार पर 6 हजार करोड़ रुपये का आएगा बोझ, मैं ‘सेवक’ हूं और उनकी सरकार महाराष्ट्र के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उसके प्रत्येक नागरिक के कल्याण के लिए है प्रतिबद्ध, अब लोगों के कल्याण के लिए निर्णय लिए जा रहे हैं, जिन्हें ढाई साल पहले लिया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, मेरी सरकार सुनिश्चित करना चाहती है कि राज्य के लोगों के जीवन में हो सुधार, नागरिकों को एहसास होना चाहिए कि यह उनकी सरकार है, मैं दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे और आनंद दीघे के दिखाए रास्तों पर उनके सिद्धांतों का अनुपालन करते हुए चलूंगा’

Read More »
अब संसद में नहीं बोल सकेंगे जुमलाजीवी, जयचंद, शकुनि जैसे शब्द

संसद में कुछ शब्दों पर लगी रोक, बोला विपक्ष- करें तो करें क्या, बोलें तो बोलें क्या? सिर्फ वाह मोदी जी वाह!: संसद के मानसून सत्र से पहले लोकसभा सचिवालय ने कई असंसदीय शब्दों की एक सूची की जारी, अब से इन शब्दों का संसद के दोनों सदनों लोकसभा एवं राज्यसभा में नहीं किया जा सकेगा उपयोग, सांसद सदन में चर्चा के दौरान जुमलाजीवी, कोरोना स्प्रेडर, जयचंद, शकुनि, जयचंद, लॉलीपॉप, चांडाल चौकड़ी, गुल खिलाए, पिट्ठू जैसे शब्दों का नहीं कर सकेंगे उपयोग, केंद्र सरकार के इस फैसले पर विपक्ष ने उठाए सवाल, TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर हुए लिखा- ‘बैठ जाएं, बैठ जाइये, प्रेम से बोलें, लोकसभा और राज्यसभा की नई असंसदीय शब्दों की सूची में नहीं है संघी शब्द शामिल, मूल रूप से सरकार ने विपक्ष द्वारा इस्तेमाल किए गए सभी शब्दों के इस्तेमाल को रोकने के लिए किया है यह काम, कैसे भाजपा भारत को नष्ट कर रही है और उन पर प्रतिबंध लगा रही है’, वहीं शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- अगर करें तो करें क्या, बोलें तो बोलें क्या? सिर्फ वाह मोदी जी वाह! यह पॉप्युलर मीम अब सच्चाई होती नजर आ रही है’

Read More »
ठाकरे को लगेगा एक और झटका!

BMC चुनाव से पहले ठाकरे को लगेगा एक और झटका! पार्टी के 15 सांसदों ने की शिंदे से मुलाकात: महाराष्ट्र की सियासत से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश की सत्ता गंवा चुके शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के लिए आगामी BMC चुनाव की राह नहीं दिख रही आसान, पार्टी से बगावत कर मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे का गुट अब धीरे धीरे होता जा रहा है और भी ज्यादा मजबूत, बुधवार को शिवसेना के 19 लोकसभा सांसदों में से 15 सांसदों ने की एकनाथ शिंदे से मुलाकात, खबर है कि ये सभी सांसद सीएम शिंदे से आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर गए थे मिलने, लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी अब शिंदे की सहायता से ठाकरे परिवार को हाशिये पर लाने की कर रही है तैयारी, यही नहीं लंबे समय से BMC में अपना वर्चस्व कायम रखने वाली शिवसेना को झटका देने की तैयारी में भी भाजपा कर रही है काम, वहीं एकनाथ शिंदे गुट की ओर से लगातार दावा किया जा रहा है कि हमारी शिवसेना ही है असली शिवसेना, अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर विधायकों के बाद सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो जाएं तो उद्धव ठाकरे का राजनीतिक अस्तित्व हिल सकता है

Read More »
screenshot 2022 07 14t133808.425

व्हाट्सप्प पर मिली पीएम मोदी को गोली मारने की धमकी, दिखने लगा केंद्र की अग्निपथ योजना का इफ़ेक्ट: केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना के विरोध में अब बेरोजगार युवाओं का आक्रोश इस कदर बढ़ चुका है कि अब वे प्रधानमंत्री को भी देने लगे धमकी, बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस ने व्हाट्सएप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोली मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपी मोहन यादव काफी लंबे समय से कर रहा था सेना भर्ती की तैयारी, ऐसे में वह केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना से था नाराज, पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने एग्जाम पेंडिंग नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर 12 जुलाई को की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, इसमें उसने लिखा था- ‘कल पीएम को गोली मार देना, या तो एग्जाम लो नहीं तो जान से जाओगे’, आरोपी के व्हाट्सएप नंबर से पोस्ट वायरल होने पर आरएस ओपी के एसएचओ पुरुषोत्तम कुमार को साइबर सेल से मिली थी जानकारी, बता दें केंद्र की अग्निपथ योजना का सबसे ज्यादा विरोध बिहार में ही हो रहा है

Read More »
img 20220714 113001

अंसारी और सोनिया गांधी पर बीजेपी नेता की टिप्पणी पर भड़के पायलट- नफरत और द्वेष से ग्रसित हैं भाजपा नेता: पाकिस्तानी पत्रकार के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के कार्यकाल में 5 बार भारत आने और यहां से महत्वपूर्ण जानकारी जुटाकर ISI को देने वाले बयान पर गरमाई देश की सियासत, इस मामले में बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने हामिद अंसारी और कांग्रेस पर उठाए सवाल, भाटिया ने कहा- भारत की जनता आपको इतना सम्मान दे रही है और आप देश से कर रहे हैं विश्वासघात, क्या यह नहीं है देशद्रोह? सोनिया गांधी, राहुल गांधी और हामिद अंसारी को इस पर देनी चाहिए सफाई, अगर हामिद अंसारी के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी, सत्तारूढ़ दल द्वारा उठाए गए सवालों पर रहते हैं चुप, तो यह होगा ‘‘इन पापों’’ को स्वीकार करने के समान,’ भाटिया के बयान पर गहरी नाराजगी जताते हुए सचिन पायलट ने कहा- भाजपा के नेता नफरत व द्वेष से इतने ग्रसित हैं कि बोलने से पहले व्यक्ति के मान–सम्मान व प्रतिष्ठा का नहीं करते ख्याल, भाजपा प्रवक्ता की पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी जी व सोनिया गांधी जी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी है निंदनीय

Read More »
adm umesh shukla

वोट डालना हमारी गलती, मैं तो कहता हूं लोकतंत्र इस देश की सबसे बड़ी गलती- ADM के बयान का वीडयो वायरल: एक तरफ निर्वाचन आयोग लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक संख्या में वोट करने की करता रहता है अपील, वहीं मध्यप्रदेश की शिवपुरी एडीएम उमेश प्रकाश शुक्ला का कहना है- मैं तो समझता हूं कि वोट डालना है बहुत बड़ी गलती, वोट डालकर क्या कर लिया हमने और आपने? पैदा किए हैं कितने ही भ्रष्ट नेता,’ शुक्ला आगे कहते हैं- मैं तो कहता हूं लोकतंत्र है हमारे देश की सबसे बड़ी गलती,’ हालांकि, एडीएम के इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद शुक्ला ने सफाई देते हुए कहा कि झुंझलाहट में कहा उन्होंने ऐसा, दरअसल, तहसील कार्यालय में मतपत्र खत्म होने की वजह से कई कर्मचारी नहीं कर पाए थे मतदान, जिसकी शिकायत लेकर एक प्रत्याशी और कुछ कर्मचारी पहुंचे थे एडीएम उमेश शुक्ला के पास, ADM ने कहा जो मतपत्र थे, वे डलवा दिए और अब नहीं कर सकते कुछ भी, इसी बीच एक शख्स पूरी बातचीत का बना रहा था वीडियो, जिसे ADM ने टोका भी लेकिन उस शख्स ने रिकॉर्डिंग रखी जारी

Read More »