



Day: June 27, 2022


महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम के बीच संजय राउत को मिला ED का नोटिस, कल 11 बजे होना होगा पेश: महाराष्ट्र में जारी सत्ता के सियासी संग्राम के बीच हुई ED की एंट्री, प्रवर्तन निदेशालय ने शिवसेना सांसद संजय राउत को संजय भेजा समन, राउत को मंगलवार 28 जून को होना है ED के सामने पेश, जानकारी के मुताबिक ईडी ने प्रवीण राउत और पात्रा चावल भूमि घोटाला मामले में संजय राउत को भेजा है समन, इस मामले में पहले ही राउत के परिवार की सम्पत्तियों को ED कर चूका है कुर्क और उनकी पत्नी से भी कर चूका है पूछताछ, संजय राउत को कल सुबह 11 बजे ED के मुंबई स्थित दफ्तर में होना है पेश, राउत को मिले ED के समन के विरोध में शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशाना ED पर निशाना, चतुर्वेदी नेट ट्वीट कर लिखा- ‘भाजपा से परम भक्ति का सबसे बड़ा उधारण पेश करती हुई ईडी,’ वहीं महाराष्ट्र में जारी सत्ता के संग्राम की सुप्रीम कोर्ट में चल रही है सुनवाई, तो महाराष्ट्र की सड़कों पर उतरे ठाकरे और शिंदे समर्थक, शिंदे गुट के समर्थकों ने सड़कों पर जलाया संजय राउत का पुतला
27 Jun 2022
Read More »

… नीलकंठ का श्रावण मास में किया जाता है अभिषेक- पायलट को लेकर गहलोत के बयान पर आचार्य बड़ा ट्वीट: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा सचिन पायलट की चूक वाला बयान देने के बाद से प्रदेश की सियासत में आया हुआ है भूचाल, शनिवार को सीएम गहलोत ने इस मामले पर बोलते हुए पायलट के सरकार गिराने में शामिल होने की बात कही, तो वहीं यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने पायलट पर और विपक्ष से राजेन्द्र राठौड़ ने गहलोत सरकार पर बोला हमला, अब इस मामले में हर बार सचिन पायलट का पक्ष लेने वाले आचार्य प्रमोद ने सीएम गहलोत के बयान पर रीट्वीट करते हुए लिखा कि- ‘विषपान करने वाले नीलकंठ का अभिषेक किया जाता है श्रावण मास में,’ अब आचार्य प्रमोद के ट्वीट एक बार फिर बढ़ा दी सियासी हलचलें, आचार्य ने ट्वीट कर पायलट की तुलना जहर का घूंट पीने वाले नीलकंठ से ही नहीं की, बल्कि श्रावण मास में अभिषेक के तौर पर अगले कुछ महीनों में राजस्थान में सत्ता की कुर्सी में बदलाव का भी दे दिया बड़ा इशारा, हालांकि आचार्य प्रमोद नहीं हैं कांग्रेस पार्टी के कोई अधिकृत प्रवक्ता, लेकिन पायलट को लेकर अक्सर बयान देते रहे हैं आचार्य प्रमोद
27 Jun 2022
Read More »

विपक्ष की और से राष्ट्रपति प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे सीएम गहलोत, दिग्गज रहेंगे मौजूद: 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज भरेंगे अपना नामांकन, सिन्हा के नामांकन में शामिल होने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे दिल्ली, यशवंत सिन्हा के नामांकन में शामिल होने के लिए कई सियासी दिग्गज पहुंचे दिल्ली, एनसीपी प्रमुख शरद पवार एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई सियासी दलों के प्रमुख होंगे नामांकन प्रक्रिया में शामिल, इससे पहले 24 जून को एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का भरा गया था नामांकन, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित एनडीए के अन्य घटक दलों के नेता रहे मौजूद, 29 तारीख है नामांकन की आखिरी तारीख और 18 जुलाई को होगा मतदान
27 Jun 2022
Read More »

शिवसेना के बागी विधायकों की याचिका पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई आज, शिंदे ने राउत के बयान पर किया ये पलटवार: शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर द्वारा उन्हें और 15 अन्य विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के नोटिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का किया रुख, शिंदे की याचिका पर शीर्ष अदालत में आज होगी सुनवाई, शिंदे के नेतृत्व वाले विधायकों का विद्रोही गुट 2 याचिकाओं के साथ आज सुप्रीम कोर्ट में होगा पेश, वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी और देवदत्त कामत ठाकरे खेमे की ओर से शीर्ष अदालत में होंगे पेश, वहीं हरीश साल्वे और नीरज किशन कौल करेंगे शिंदे खेमे का प्रतिनिधित्व, जबकि विधानसभा के डिप्टी स्पीकर की ओर से कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल करेंगे पैरवी, इस बीच शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत के बयान पर पलटवार करते हुए शिंदे ने किया ट्वीट- ‘बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना उन लोगों का समर्थन कैसे कर सकती है जिनका मुंबई बम विस्फोट के दोषियों, दाऊद इब्राहिम और मुंबई के निर्दोष लोगों की जान लेने के लिए जिम्मेदार लोगों से था सीधा संबंध, इसलिए हमने उठाया ऐसा कदम, मरना ही बेहतर है
27 Jun 2022
Read More »


