Day: June 27, 2022

img 20220628 104326

सोनिया के निजी सचिव के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज, बोली पीड़िता- नौकरी के नाम पर किया दुष्कर्म: कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन पर नौकरी का झांसा देकर बलात्कार करने का लगा आरोप, दिल्ली के उत्तम नगर थाने में एक दलित महिला ने माधवन के खिलाफ दर्ज करवाया केस, 26 जून को दिल्ली के उत्तम नगर थाने में दर्ज की गई है FIR, पीड़िता ने FIR में बताया कि ‘उसका पति कांग्रेस कार्यालय में करता था होर्डिंग लगाने का काम, दो साल पहले उसकी हो गई थी मौत,’ FIR के अनुसार ’21 जनवरी 2022 को माधवन ने पहली बार महिला को बुलाया अपने घर और कई बार महिला माधवन ने पीड़िता के साथ की जबरदस्ती’, वहीं खुद पर लगे आरोपों को लेकर बोले माधवन- ‘मैं महिला को जानता हूं लेकिन मुझ पर लगे सभी आरोप हैं गलत,’ उत्तम नगर थाने में महिला की शिकायत पर माधवन के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत दर्ज कर लिया गया है केस, फिलहाल जांच जारी है

Read More »
राहुल के निशाने पर केंद्र सरकार

पीएम मोदी अपने मित्रों को दौलतवीर और युवाओं को सिर्फ़ 4 साल के ठेके पर बना रही है अग्निवीर- राहुल: केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी, देश के बेरोजगार युवा उग्र प्रदर्शन की जगह कर रहे हैं अब पैदल दिल्ली कूच, वहीं इस योजना के खिलाफ विपक्ष है केंद्र सरकार पर हमलवार, केंद्र की इस योजना के विरोध में कांग्रेस पार्टी का सत्याग्रह जारी, कांग्रेस ने आज देश भर में विधानसभा स्तर पर किया विरोध प्रदर्शन, पार्टी विधायकों ने अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया सत्याग्रह, वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना, ट्वीट कर लिखा- ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मित्रों’ को 50 साल के लिए देश के एयरपोर्ट देकर ‘दौलतवीर’ और युवाओं को सिर्फ़ 4 साल के ठेके पर बना रहे हैं ‘अग्निवीर’, आज देश भर में कांग्रेस पार्टी ने ‘अग्निपथ’ के ख़िलाफ़ किया सत्याग्रह, जब तक युवाओं को इंसाफ़ नहीं मिलता, ये सत्याग्रह नहीं रुकेगा’

Read More »
सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद बोले एकनाथ शिंदे

यह है बाला साहब ठाकरे के हिंदुत्व की जीत- सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद बोले एकनाथ शिंदे: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट ने असम में बैठे बागी विधायकों के निलंबन पर लगाई रोक, शीर्ष अदालत ने महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष से कहा- ‘विधायकों की अयोग्यता पर 11 जुलाई तक नहीं लिया जाना चाहिए कोई फैसला,’ सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद एकनाथ शिंदे ने इसे बताया सच्चे शिवसैनिकों की जीत, एकनाथ शिंदे ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘यह हिंदुत्व सम्राट बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व और धर्मवीर आनंद दिघे साहब के विचारों की है जीत, ये सच्चे शिवसैनिकों की जीत है,’ बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने एकनाथ शिंदे समेत 16 विधायकों को अयोग्यता का नोटिस किया था जारी, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने इन विधायकों के खिलाफ की थी कार्रवाई की मांग

Read More »
'नीलकंठ' पायलट का बड़ा बयान

गहलोत जी मेरे पिता तुल्य, वो नकारा बोलें या निकम्मा मैं नहीं लेता अन्यथा- ‘नीलकंठ’ पायलट का बड़ा बयान: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में टोंक में आयोजित सत्याग्रह में शामिल हुए सचिन पायलट ने युवाओं की आवाज को किया बुलंद, इस दौरान मीडिया ने पूछा सचिन पायलट के धैर्य की परिभाषा कब होगी ख़त्म? तो बोले पायलट- ‘जब से हमारी सरकार बनी है तब से मैं एक ही बात को बोलता आ रहा हूं कि 2013 से पहले भी जब हमारी सरकार ने किया था बहुत अच्छा काम, लेकिन तब भी चुनाव में हमारी आईं थीं सिर्फ 21 सीटें, अगर एक दो विधायक कम होते तो खो देते नेता प्रतिपक्ष का पद भी खो देते हम, उसके बाद हम सबनेकरवाई खूब रगड़ाई और खूब रगड़ाई करने के बाद जब बनी राजस्थान में कांग्रेस की सरकार, तो कोई क्या बोलता है इससे मुझे नहीं है कोई मतलब, हम तो चाहते हैं कि कैसे भी हमारी सरकार रिपीट हो,’ वहीं सीएम गहलोत के हालिया बयान पर बोले पायलट- ‘आज से पहले भी मुख्यमंत्री जी ने मेरे लिए कुछ कह दिया था, मुझे नाकारा कहा निकम्मा कहा था, लेकिन अशोक गहलोत जी अनुभवी हैं, बुजुर्ग हैं और मेरे पिता तुल्य हैं तो मैं उनके बयानों को नहीं लेता अन्यथा’

Read More »
'मैं गुवाहाटी जाने वाला नहीं हूं'

चाहें फांसी पर चढ़ा दें या गर्दन काट दें, मैं गुवाहाटी जाने वाला नहीं हूं- ED से मिले समन पर बोले राउत: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत को मिला ED का नोटिस, प्रवर्तन निदेशालय ने प्रवीण राउत और पात्रा चावल भूमि घोटाला मामले में संजय राउत को भेजा है समन, राउत को मंगलवार 28 जून को होना है ED के सामने पेश, प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मिले समन के विरोध में बोले राउत- ‘मैं तो सामना के दफ्तर में हूं, यहां नोटिस नहीं आ सकता, जिस तरह के राजनीतिक हालात हैं मुझे पता था कि ऐसा होगा लेकिन आप जितना चाहें तकलीफ दें, चाहें फांसी पर चढ़ा दें या गर्दन काट दें, मैं गुवाहाटी जाने वाला नहीं हूं, मैं बालासाहेब की शिवसेना के साथ आखिरी सांस तक खड़ा रहूंगा, चाहे मुझे गोली मार दो, अलीबाग में मेरी सभा है, मैं ईडी के दफ्तर में जाऊंगा, मैं भागने वालों में से नहीं हूं, करूंगा ED का सामना’

Read More »
बागी विधायकों को मिली SC से राहत

बागी शिंदे गुट को मिली ‘सुप्रीम’ राहत, अयोग्य ठहराने पर 11 जुलाई तक रोक, उद्धव सरकार को मिला नोटिस: महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बागी विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के डिप्टी स्पीकर के नोटिस पर 11 जुलाई शाम 5.30 बजे तक लगाई रोक, वहीं सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट की अर्जी पर सभी पक्षों को भेजा नोटिस भेजा, सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों से पांच दिन और शिंदे गुट से मांगा है तीन दिन में जवाब, वहीं विधायकों की सुरक्षा को लेकर बोला SC- ‘राज्य सरकार बनाए रखे उचित कानून व्यवस्था और सभी 39 विधायकों के जीवन रक्षा के लिए उठाए पर्याप्त कदम’, वहीं इस पुरे मामले में डिप्टी स्पीकर की भूमिका को लेकर भी सुप्रीम कोर्ट ने उठाये सवाल, डिप्टी स्पीकर को आज शाम तक देना है जवाब, SC ने कहा- ‘शिंदे गुट ने मेल के जरिये डिप्टी स्पीकर के खिलाफ भेजा था अविश्वास प्रस्ताव,’ इसपर डिप्टी स्पीकर के वकील ने कहा- ‘नोटिस आया था लेकिन ई-मेल नहीं था वैरिफाइड, इसलिए उसे कर दिया गया था खारिज,’ तो बोला सुप्रीम कोर्ट- ‘डिप्टी स्पीकर अपने ही मामले में खुद जज कैसे बन गए, अपने खिलाफ आए नोटिस को डिप्टी स्पीकर ने कैसे कर लिया ख़ारिज?

Read More »