



Day: June 26, 2022






रामपुर के बाद आजमगढ़ में भी लहराया भगवा, निरहुआ ने यादव को 11 हजार वोटों से दी शिकस्त: उत्तरप्रदेश की 2 लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने ढहाया समाजवादी पार्टी का किला, रामपुर के बाद आजमगढ़ में भी लहराया भगवा, आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव में बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने की बड़ी जीत हासिल, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को 11212 वोटों से दी शिकस्त, जीत हासिल करने के बाद निरहुआ ने इसे बताया जनता की जीत, दोपहर तक दोनों ही सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चल रहे थे आगे लेकिन नतीजा आया बीजेपी के पक्ष में, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों जीते हुए प्रत्याशियों को दी बधाई, कहा- ‘आभार आजमगढ़ वासियों, एक बार फिर नकारात्मक सोच और विध्वंसात्मक गतिविधियों के लिए कुख्यात ताकतों को, परिवारवादी ताकतों को स्पष्ट संदेश जनता ने दिया है कि अब परिवारवादियों, जातिवादियों, सांप्रदायिक उन्माद को भड़काने वाली माफिया को प्रश्रय देने वाली पार्टियों को जनता स्वीकार करने वाली नहीं है’
26 Jun 2022
Read More »

जो डरपोक हैं वो भागकर गए हैं गुवाहाटी, दम है तो इस्तीफा देकर लड़ें चुनाव- ठाकरे ले निशाने पर बागी: महाराष्ट्र में जारी सत्ता का संग्राम अपने चरम पर, सियासी संग्राम के बीच महाराष्ट्र में सड़कों पर उतरे शिवसैनिकों के बीच से आदित्य ठाकरे ने बागी विधायकों पर साधा निशाना, आदित्य ठाकरे ने कहा- ‘दुख है कि जिस असम में बाढ़ आई है, जहां लोगों के लिए रहने के लिए जगह नहीं है वहां विधायकों पर किया जा रहा है पैसा खर्च, यह बात लोगों को सोचनी चाहिए, इस देश में लोकशाही है या नहीं यह भी सोचना जरूरी है क्योंकि BJP इसको विकल्प की तरह ले रही है, जो डरपोक हैं बीजेपी से डरते हैं वो भागकर गुवाहाटी चले गए, लेकिन फिर भी वहां मौजूद करीब 15 से 20 विधायक हमारे संपर्क में हैं, जो वहां बैठे हैं और कर रहे हैं हिंदुत्व और लोकतंत्र की बात, दम है तो वे इस्तीफा देकर फिर से लड़े चुनाव’, वहीं सूत्रों के अनुसार मुख्यम्नत्री उद्धव ठाकरे के इमोशनल कार्ड के इत्तर एक और विधायक पहुंच चूका है गुवाहाटी
26 Jun 2022
Read More »


रामपुर लोकसभा उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, भाजपा के लोधी ने सपा उम्मीदवार राजा को चटाई धूल: उत्तरप्रदेश लोकसभा उपचुनाव से जुड़ी खबर, रामपुर लोसकभा सीट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी की हुई जीत, लोधी ने सपा प्रत्याशी एवं आजम खान के करीबी आसिम राजा को को चटाई धूल, घनश्याम लोधी ने करीब 30000 वोटों से की जीत हासिल, आसिम राजा पहले कुछ चरणों की मतगणना में चल रहे है बहुत आगे लेकिन 10वें राउंड की काउंटिंग के बाद से लोधी पहुंच गए बहुत आगे, वहीं बात करें आजमगढ़ की तो यहां भी बीजेपी और सपा प्रत्याशी के बीच मतों की गिनती में चल रहा है बहुत कम अंतर, रामपुर एवं आजमगढ़ लोकसभा सीट से क्रमशः आज़म खान और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सांसद पद से इसतिए के बाद हुई थी खाली, अखिलेश यादव करहल से बन चुके हैं अब विधायक तो रामपुर विधानसभा सीट से आज़म खान हैं विधायक
26 Jun 2022
Read More »

गुवाहाटी में बैठे बागी विधायकों को केंद्र ने दी अतिरिक्त सुरक्षा, घरों के बाहर CRPF के जवान तैनात: महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच केंद्र सरकार की हुई एंट्री, महाराष्ट्र में सड़कों पर उतरे शिवसैनिकों ने बागी विधायकों पर की तोड़फोड़ तो केंद्र सरकार ने बागी विधायकों के घर के बाहर लगाई CRPF की टुकड़ी, बागी विधायकों ने महाराष्ट्र सरकार के साथ साथ केंद्र से भी की थी अपनी सुरक्षा की मांग, अब इस मामले को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से लिया गया है बड़ा फैसला, शिंदे गुट के 16 विधायकों के घरों पर केंद्र सरकार ने कराई सुरक्षा मुहैया, हालांकि महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि हमारी तरफ से किसी भी बागी विधायक की सुरक्षा में नहीं की गई है कटौती, पिछले करीब एक हफ्ते से एकनाथ शिंदे के साथ करीब 40 विधायक ठहरे हैं गुवाहाटी में, बागियों को मनाने के लिए उद्धव ठाकरे सरकार कर रही है पूरी कोशिश लेकिन अब तक नहीं बनी है बात, अब इस सियासी संग्राम में शिवसेना बागी विधायकों के खिलाफ कर रही है एक्शन लेने की तैयारी
26 Jun 2022
Read More »


