Day: June 26, 2022

राज्यपाल कोश्यारी हुए अस्पताल से डिस्चार्ज

जल्द होने वाला है महाराष्ट्र के सियासी संग्राम का पटाक्षेप, राज्यपाल कोश्यारी हुए अस्पताल से डिस्चार्ज: महाराष्ट्र के सियासी संग्राम के बीच बड़ी खबर, प्रदेश के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना से ठीक होने के बाद आज हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, राज्यपाल कोश्यारी को बीते दिनों संक्रमण के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती, फिलहाल महाराष्ट्र में गहराया हुआ है राजनीतिक संकट, ऐसे में राज्यपाल कोश्यारी की इस सियासी संकट में बनती है महत्वपूर्ण भूमिका, अगर शिवसेना के बागियों के साथ बीजेपी करती है सरकार बनाने का प्रयास तो राज्यपाल की होगी अहम भूमिका, क्योंकि सरकार बनाने या भंग करने का दावा किया जाता है राज्यपाल के पास, ऐसे में अब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बागी विधायकों की पत्नियों से बात करना कर दिया है शुरू

Read More »
राउत का बागी विधायकों पर तंज

कब तक छुपोगे गुवाहाटी में, आना ही पड़ेगा चौपाटी में- बागी विधायकों पर संजय राउत ने कसा तंज: महाराष्ट्र का सियासी घमासान नहीं ले रहा थमने का नाम, शिवसेना नेता राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बागी विधायकों को दी खुली चेतावनी, राउत ने ट्ववीट करते हुए लिखा- ‘कब तक छुपोगे गुवाहाटी में, आना ही पड़ेगा चौपाटी में’, वहीं पत्रकारों से बात करते हुए बोले राउत- ‘लोगों का भरोसा सिर्फ उद्धव ठाकरे पर, भाजपा ने गुवाहाटी में बना रखा है 40 विधायकों को बंधक, आपके बाप तो बैठे हैं दिल्ली में, बागी विधायक दिल्ली आकर करें बात,’ बता दें कि शनिवार को डिप्टी स्पीकर ने 16 विधायकों की सदस्यता रद्द करने को लेकर नोटिस कर दिया था जारी, जिस पर बागी विधायकों ने कोर्ट जाने की भी दी है धमकी, वहीं कुछ देर में शिंदे गुट की होने वाली है बड़ी बैठक, तो हजारों की तादात में शिवसैनिक पहुंचे शिवसेना भवन

Read More »
CM योगी के हेलिकॉप्टर से टकराया पक्षी

CM योगी के हेलिकॉप्टर से टकराया पक्षी, अधिकारियों के फूले हाथ पांव, वाराणसी में हुई इमरजेंसी लैंडिंग: उत्तर प्रदेश के मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर से पक्षी के टकराने की घटना के मचा हड़कंप, पुलिस लाइन से सुलतानपुर के लिए उड़ान भरी ही थी सीएम योगी के हेलीकॉप्टर ने, की तभी एक पक्षी से टकराने के बाद पुलिस लाइन में ही करा दी गई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, हेलिकॉप्टर की की जा रही है तकनीकी जांच, सीएम योगी के हेलीकॉप्टर की सही सलामत लैंडिंग होने के बाद ही अधिकारियों ने ली राहत की सांस, घटना होने के बाद प्रशासन में मच गया था हड़कंप, अधिकारियों के फूल गए थे हाथ पांव, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सीएम योगी कार से पहुंचे सर्किट हाउस, शनिवार को सीएम लखनऊ से स्पेशल चॉपर के जरिए पहुंचे थे वाराणसी, वाराणसी के सर्किट हाउस में जन प्रतिनिधियों से मुलाकात के साथ जन सुनवाई की थी सीएम योगी ने

Read More »
उपचुनाव मतगणना

उपचुनाव: देश की तीन लोकसभा एवं 7 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी, बीजेपी को लगा झटका: राजधानी दिल्ली सहित पांच अन्य राज्यों की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर 23 जून को हुए उपचुनाव के बाद मतगणना जारी, त्रिपुरा की चार, झारखण्ड, दिल्ली और आंध्रा प्रदेश की एक एक विधानसभा सीटों तो उत्तरप्रदेश की दो और पंजाब की एक लोकसभा सीट के लिए मतगणना जारी, उत्तरप्रदेश लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव और रामपुर से आसिम राजा चल रहे हैं आगे, तो पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर शिरोमणि अकाली दल से प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान चल रही है आगे, वहीं त्रिपुरा की तीन सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी ने बना राखी है बढ़त, तो एक सीट पर कांग्रेस चल रही है आगे, झारखण्ड में कांग्रेस, दिल्ली में आप और आंध्रप्रदेश में YSRCP के प्रत्याशी चल रह हैं आगे, ऐसे में ये उपचुनाव बीजेपी के लिए नहीं रहे ख़ास 10 सीटों में से मात्र 3 सीटों पर बीजेपी को मिली है बढ़त

Read More »
आजमगढ़ और रामपुर में सपा ने बनाई बढ़त

उत्तरप्रदेश लोकसभा उपचुनाव- आजमगढ़ और रामपुर में सपा ने बनाई बढ़त, 23 जून को हुई थी वोटिंग: उत्तरप्रदेश लोकसभा उपचुनाव के मतों की गिनती हुई शुरू, सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती हुई शुरू, बात करें आजमगढ़ की तो यहां सपा के धर्मेंद्र यादव 4,227 वोट से चल रहे हैं आगे, हालांकि उनकी बढ़त धीरे धीरे होती जा रही है कम, नौवें चरण में यादव चल रहे थे 10 हजार वोट से आगे, लेकिन दसवें राउंड की गिनती के बाद लीड होती जा रही है लगातार कम, तो वहीं रामपुर में सपा प्रत्याशी आसिम राजा भी चल रहे हैं आगे, सपा के आसिम राजा 7816 वोट से चल रहे हैं आगे, वहीं वोटों की काउंटिंग के बीच राजा ने बिना नाम लिए साधा सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना, बोले राजा- ‘हम जमीन से जुड़े नेता हैं, घर बैठकर नहीं राजनीति’

Read More »
मैडम राजे के स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब

अलवर पहुंचीं मैडम राजे के स्वागत के लिए उमड़े हजारों कार्यकर्ता, अभिभूत हुईं पूर्व सीएम ने कही ये बड़ी बात: निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार को अलवर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का हुआ जोरदार स्वागत, देर शाम पहुंची मैडम राजे के स्वागत के लिए सुबह से हजारों कार्यकर्ता खड़े आए नजर, वहीं मैडम राजे के कट्टर समर्थक रोहिताश्व शर्मा ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ किया जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन, अपनी नेता के स्वागत के दौरान लोगों का साफ नजर आया जोश, महिला युवा सभी फूलों से उनका स्वागत करते हुए दिए दिखाई, इस दौरान अलवर सर्किट हाउस में स्वागत के लिए उमड़े हजारों समर्थकों के बीच धक्का मुक्की भी हुई, स्वागत से अभिभूत पूर्व सीएम राजे ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी प्रदेश की जनता ने दिया है उनका साथ, उसी साथ और विश्वास की बदौलत खड़ी हुई हूं आज, इस दौरान- प्रदेश का मुख्यमंत्री कैसा हो, वसुंधरा राजे जैसा हो…, वसुंधरा तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं… जैसे नारों से गूंज उठा पूरा सर्किट हाउस, कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद सीधे निजी कार्यक्रम में चली गईं मैडम राजे

Read More »