Day: June 22, 2022

कुर्सी से पहले सीएम ठाकरे ने छोड़ा मुख्यमंत्री आवास

कुर्सी से पहले सीएम ठाकरे ने छोड़ा मुख्यमंत्री आवास, दो बड़े सूटकेसों को देख लगने लगे सियासी कयास: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने परिवार के साथ छोड़ दिया मुख्यमंत्री आवास वर्षा, अपने परिवार के साथ निकल वर्षा से ठाकरे पहुंचे अपने मुख्य आवास मातोश्री, फिलहाल मुख्यमंत्री के तौर पर सीएम ठाकरे ने नहीं दिया है अपना इस्तीफा, ठाकरे के समर्थन में हजारों की संख्या में शिवसैनिक उतरे सड़कों पर, मातोश्री के बाहर लग रहे हैं ‘ठाकरे तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं’, ठाकरे समर्थक बोले- ‘उद्धव ठाकरे है शेर का बच्चा, एक दिन वापस जरूर आएगा,’ सूत्रों के अनुसार उद्धव ठाकरे कल दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, हालांकि शिवसेना के दिग्गज नेता संजय राउत ने किया दावा- ‘उद्धव ठाकरे रहेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, वो नहीं देंगे अपना इस्तीफा, अगर बहुमत साबित करने की भी होगी बात तो वो भी करेंगे साबित’

Read More »
'महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे हैं और रहेंगे'

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे हैं और रहेंगे, बहुमत साबित करने की अगर आई बात तो वो भी करेंगे- राउत: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, सियासी उथल पुथल के बीच शिवसेना सांसद एवं पार्टी के दिग्गज नेता संजय राउत ने दिया बड़ा बयान, महाराष्ट्र में पत्रकारों से बात करते हुए बोले राउत- ‘मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जी हैं और रहेंगे, फ्लॉर ऑफ द हाउस पर अगर मौका मिला तो हम करके दिखाएंगे बहुमत साबित, शिवसेना कमजोर नहीं है, शरद पवार ने उद्धव ठाकर के सामने नहीं रखा किसी तरह का कोई प्रस्ताव, किसी को भी भ्रमित करने की ना की जाए कोशिश, उद्धव ठाकरे नहीं देने इस्तीफा’ वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बागी विधायकों से कहा था दो टूक- ‘शिंदे महाराष्ट्र आएं और ले जाए मुख्यमंत्री पद से मेरा इस्तीफा, अगर एक शिवसैनिक बनेगा मुख्यमंत्री तो मुझे होगी खुशी,’ वहीं सूत्रों के अनुसार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के साथ चार और शिवसेना विधायक पहुंचे गुवाहाटी, अगर ये सच है तो फिर अल्पमत में है महाविकास अघाड़ी सरकार

Read More »
img 20220622 wa0194

उदयपुर पहुंचीं मैडम राजे का डबोक एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, ‘…. राजस्थान में वसुंधरा’ के लगे खूब नारे: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं उदयपुर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भी उसी फ्लाइट से पहुंचे उदयपुर, एयरपोर्ट पहुंचने पर मैडम राजे का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत, मैडम राजे के जयकारों से गूंज उठा डबोक एयरपोर्ट, कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर से मेवाड़ की धरती से लगाए वही पुराने नारे- ‘केसरिया में हरा हरा…राजस्थान में वसुंधरा’, हालांकि इस दौरान मैडम राजे से मीडिया ने जब बातचीत करने की कोशिश की, तो उन्होंने कहा कि वे एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आई हैं, वहीं कांग्रेस आलाकमान पर ईडी की कार्रवाई के सवाल पर जवाब देने की बजाए वह हंसते हुए निकल गईं आगे, मैडम राजे की अगवानी में पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व मंत्री यूनुस खान, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी के अलावा मावली विधायक धर्म नारायण जोशी, सलूंबर विधायक अमृत लाल मीणा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी रहे मौजूद रहे

Read More »
एकनाथ शिंदे बनेंगे मुख्यमंत्री !

एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री! पवार ने दिया उद्धव को दिया सत्ता बचाने का गुरुमंत्र: महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम के बीच NCP सुप्रीमो शरद पवार ने की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात, दोनों नेताओं के बीच करीब 1 घंटे तक चली मुलकात, सूत्रों की मानें तो इस दौरान पवार ने ठाकरे को दिया सत्ता बचाने का सियासी गुरुमंत्र, कहा- ‘अगर विद्रोह कम करना है तो एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का कर लेना चाहिए निर्णय,’ वहीं विशेष सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भी पवार की इस राय पर जताई है अपनी सहमति, पटोले ने कहा- ‘हमें शिंदे को समर्थन करने में नहीं है कोई दिक्कत, उद्धव ठाकरे जो भी फैसला लेंगे वो हमें होगा मंजूर, ऐसे में अब सभी की निगाहें टिकी एकनाथ शिंदे के अगले कदम पर, शिंदे ने अगर ठाकरे का प्रस्ताव किया स्वीकार तो बच जायेगी MVA सरकार, और अगर शिंदे अब भी करेंगे आनकानी और ऐतराज तो फिर खो सकते हैं पार्टी विधायकों का विश्वास और अपना जनाधार, 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी पवार बने थे ठाकरे के तारणहार, ऐसे में एक बार फिर फडणवीस की सियासी चाल हो सकती है बेकार

Read More »
प्रवर्तन निदेशालय ने स्वीकार की सोनिया की अर्जी

प्रवर्तन निदेशालय ने स्वीकार की सोनिया की अर्जी, जानें अब किस तारीख पर ED करेगी गांधी से पूछताछ: दिल्ली की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, बहुचर्चित नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से अब प्रवर्तन निदेशालय नहीं करेगा कल पूछताछ, ED ने सोनिया की ख़राब स्वास्थ्य की अर्जी को किया स्वीकार, सोनिया गांधी ने बुधवार को ही प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखकर पूछताछ के लिए अन्य कोई तारीख देने की उठाई थी मांग, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, ‘सोनिया गांधी को कोविड और फेफड़े में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती होने के बाद चिकित्सकों ने अब घर पर आराम की दी है सलाह, ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष ने आज ईडी को पत्र लिखकर उनकी पेशी की तिथि को अगले कुछ हफ्तों के लिए बढ़ा दिया जाए जब तक वह पूरी तरह स्वस्थ न हो जाएं’, हालंकि प्रवर्तन निदेशालय ने सोनिया की अर्जी को कर तो लिया है स्वीकार लेकिन अगली तारीख पर अभी भी बना हुआ है संशय, सूत्रों के अनुसार अगले महीने की शुरुआत में सोनिया गांधी को ED बुला सकती है पूछताछ के लिए

Read More »
img 20220622 wa0171

राउत के बाद अब महाराष्ट्र में लगे फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के पोस्टर, तो सोशल मीडिया पर बयान हुआ वायरल: महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम के बीच सोशल मीडिया पर बयानबाजी तो सड़कों पर शुरू हुई पोस्टर पॉलिटिक्स, सुबह संजय राउत के घर के बाहर लगे थे राउत के पोस्टर, तो पुणे में कई स्थानों पर लगाए गए हैं पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के पोस्टर, इन पोस्टर्स पर लिखा है कि फडणवीस बनेंगे दोबारा मुख्यमंत्री, वहीं अनुराग कश्यप नाम के एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘विधायक कम हैं तो क्या मुख्यमंत्री तो हम ही बनेंगे, एकनाथ शिंदे को कुछ सीखना चाहिए बिहार के मुख्यमंत्री से,’ वहीं सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एक पुराना बयान भी हो रहा है जबरदस्त वायरल, जिसमें फडणवीस बोल रहे हैं- मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा,’ यह बयान फडणवीस ने सरकार जाने के बाद दिया था, बता दें महाराष्ट्र में उद्धव सरकार के मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे सहित 34 विधायकों ने बगावती तेवर अपनाते हुए बीजेपी शाषित राज्य असम में डाल लिया है डेरा, जिसके चलते उद्धव सरकार पर छाया है सियासी संकट

Read More »