



Day: June 22, 2022


…कल्पना कीजिए अगर हमारी सरकार को विदेशी मुल्क गिराने लग जाएं तो- महाराष्ट्र सियासी संकट पर गहलोत: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार पर आया सियासी संकट, कभी भी गिर सकती है महाविकास अघाड़ी सरकार, ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर भाजपा को लिया आड़े हाथ, न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में सीएम गहलोत ने कहा- ‘ये कहां की प्रक्रिया है, राज्यसभा चुनाव में करते हैं हॉर्स ट्रेडिंग, पहले मध्य प्रदेश गिराई सरकार और फिर राजस्थान में किया प्रयास, उस समय से ही महाराष्ट्र भी चल रहा था इनके टारगेट पर, अंदर ही अंदर जो षड्यंत्र किया आज वो षड्यंत्र आ गया बाहर, लेकिन देश देख रहा है सब, कल्पना कीजिए अगर हमारी सरकार को विदेशी मुल्क गिराने लग जाएं, तो क्या होगा देश का, आज ये लोग (भाजपा) हॉर्स ट्रेडिंग करके गिरा रहे हैं सरकारें, कानून व्यवस्था खराब हो गई है, 10 करोड़, 20 करोड़, 30 करोड़ जितना भी पैसा देकर कर रहे हैं अपनी तरफ, मजाक बना रखा है,’ बता दें महाराष्ट्र में शिवसेना से बगावत करने वाले मंत्री एकनाथ शिंदे भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का कर सकते हैं दावा पेश
22 Jun 2022
Read More »

बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने की शिंदे की तैयारी को झटका, राज्यपाल कोश्यारी हुए कोरोना संक्रमित: महाराष्ट्र में शिवसेना से बगावत करने वाले मंत्री एकनाथ शिंदे ने किया 40 विधायकों के समर्थन का दावा, बुधवार अलसुबह विशेष विमान से सूरत से असम के गुवाहाटी पहुंचे शिंदे और अन्य बागी विधायक, इस बीच सूत्रों से निकल कर आई बड़ी खबर कि एकनाथ शिंदे भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का कर सकते हैं दावा पेश, मीडिया से गुवाहाटी में बात करते हुए एकनाथ शिंदे ने दिए इस बात के संकेत भी, कहा कि हमें 40 से ज्यादा विधायकों का प्राप्त है समर्थन और जल्दी ही कुछ और विधायक आ सकते हैं हमारे साथ, लेकिन शिंदे और भाजपा की इस तैयारी को लगा बड़ा झटका, क्योंकि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी हो गए हैं कोरोना संक्रमित, आज सुबह दक्षिण मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है कोश्यारी को, राजभवन के एक अधिकारी ने बताया- पिछले कुछ दिनों से बुखार और खांसी के चलते कमजोरी महसूस कर रहे थे कोश्यारी, कल उनकी रिपोर्ट आई है कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टरों ने बेहतर निगरानी के लिए दी है अस्पताल में भर्ती होने की सलाह
22 Jun 2022
Read More »

तेरा घमंड तो 4 दिन का है पगले, हमारी बादशाही खांदानी है, सत्ता जाती है तो वापस भी आती है- संजय राउत: महाराष्ट्र में उद्धव सरकार पर आए सियासी संकट के बीच शिवसेना नेता संजय राउत के घर के बाहर लगे पोस्टर्स और बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल, राउत समर्थकों द्वारा लगाए पोस्टर बने चर्चा का विषय, जिस पर लिखा है- ‘तेरा घमंड तो 4 दिन का है पगले, हमारी बादशाही तो खांदानी है,’ यही नहीं इसी के साथ अभी थोड़ी देर पहले संजय राउत के एक बड़े बयान ने हिला दिया सूबे की सियासत को, राउत ने बगावती नेता एकनाथ शिंदे से फोन पर की लंबी बात, शिंदे से बात के बाद मीडिया में बात करते हुए राउत ने कहा- ‘एकनाथ शिंदे हैं हमारे साथी, शिंदे से हमारी है बातचीत जारी, सुबह एक घंटे तक एकनाथ शिंदे तक हुई है बात, गोवाहाटी में मौजूद सभी विधायकों से हैं हम संपर्क में, इस दौरान संजय राउत ने बड़ा बयान देते हुए कहा- जयादा से जयादा क्या होगा सत्ता जाएगी और क्या, सत्ता जाती है तो वापस आ सकती है, लेकिन पार्टी हमारे लिए सबसे ऊपर है,’ राउत के पोस्टर और इस बयान को लेकर निकाले जा रहे हैं कई सियासी मायने, क्या महाराष्ट्र में गिरने वाली है उद्धव ठाकरे सरकार?
22 Jun 2022
Read More »


5वें दिन करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद देर रात ED के दफ्तर से निकले राहुल गांधी, आज की पूछताछ पर संशय: नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से देर रात खत्म हुई ED की पांचवे दिन की पूछताछ, मंगलवार को भी ईडी के अधिकारियों ने करीब 12 घंटे तक पूछताछ की राहुल गांधी से, हालांकि अभी यह नहीं पता नहीं चल सका है कि क्या राहुल गांधी बुधवार को भी ईडी के सामने पेश होंगे या नहीं, मंगलवार को पूछताछ के दौरान राहुल गांधी को रात आठ बजे के करीब सिर्फ आधा घंटे का दिया गया था ब्रेक, जिस1दौरान राहुल गांधी अपने घर जाकर वापस लौट गए थे ED दफ्तर, केंद्रीय जांच एजेंसी ED अभी तक राहुल गांधी से करीब 52 घंटे की कर चुकी है पूछताछ, इससे पहले राहुल गांधी से सोमवार को भी की गई थी करीब 11 घंटे की पूछताछ, पिछले हफ्ते लगातार तीन दिन तक करीब 30 घंटे की पूछताछ हुई थी राहुल गांधी से, वहीं 23 जून को स्वस्थ्य रहने पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी भी पूछताछ के लिए पेश होंगी ED के दफ्तर, इस दौरान कांग्रेस दिल्ली में करेगी महाप्रदर्शन
22 Jun 2022
Read More »

बागी विधायकों के साथ रातों-रात सूरत से असम शिफ्ट हुए एकनाथ शिंदे, 40 MLA के समर्थन का किया दावा: महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे अन्य बागी विधायकों के साथ सूरत के ली मेरिडियन होटल से गुवाहाटी के होटल रेडिसन में पहुंचे, शिंदे ने देर रात गुजरात के सूरत से विशेष विमान के जरिए उड़ान भरी और बुधवार को तड़के असम के गुवाहाटी पहुंच गए, असम भाजपा और राज्य सरकार का शीर्ष नेतृत्व गुवाहाटी में शिवसेना के बागी विधायकों के रुकने की कर रहा है व्यवस्था, बीजेपी विधायक शिंदे का स्वागत करने के लिए पहुंचे थे एयरपोर्ट भी, गुवाहाटी एयरपोर्ट पर ANI से बातचीत में एकनाथ शिंदे ने 40 विधायकों के समर्थन का किया दावा और कहा कि वे बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व को बढ़ाएंगे आगे, भाजपा शाषित गुजरात से भाजपा शाषित असम में शिफ्ट होने से बढ़ी सियासी अटकलें, वहीं बीते रोज शिंदे ने सीएम उद्धव ठाकरे के सामने रखी थी शर्त भी, कि अगर वो MVA गठबंधन से अलग होकर बीजेपी से गठबंधन करेंगे तो नहीं टूटेगी पार्टी, बताया जा रहा है कि कांग्रेस से गठबंधन, राउत के बड़बोलापन और आदित्य ठाकरे के बढ़ते दखल से नाराज हैं शिंदे
22 Jun 2022
Read More »


