



Day: June 22, 2022



महाराष्ट्र में चल रहे राजनीति संकट के बीच बागी विधायकों ने राज्यपाल को भेजी चिट्ठी, शिंदे को दिया समर्थन: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, असम के गुवाहाटी में मौजूद शिवसेना के बागी विधायकों ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को लिखा पत्र, इस पत्र में गुवाहाटी में जुटे सभी 34 विधायकों ने एकनाथ शिंदे को दिया अपना समर्थन, साथ ही बागी विधायकों ने शिंदे को बताया अपना नेता, वहीं यह चिट्ठी डिप्टी स्पीकर और विधानसभा सचिव को है भेजी गई, इससे पहले शिवसेना की तरफ से जारी किये गए व्हिप पर भी एकनाथ शिंदे ने उठाये थे सवाल और उसे बताया था गैरकानूनी, शिंदे ने भरत गोगावले को बनाया नया व्हिप, साथ ही कहा- ‘शिवसेना का व्हिप है गैरकानूनी, 55 विधायकों में से कैसे महज 16 विधायक ले सकते हैं फैसला, अजय चौधरी को विधायक दल का नेता चुनना गलत,’ सियासी गलियारों में चर्चा की अगर ऐसी ही स्थिति आगे भी बनी रही तो ये पूरा मामला जा सकता है कोर्ट में, फिलहाल शाम 5 बजे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र की जनता को करेंगे संबोधित
22 Jun 2022
Read More »

नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए सोनिया ने ED से मांगा समय, स्वास्थ्य का दिया हवाला, कल होना था पेश: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, बहुचर्चित नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रवर्तन निदेशालय से मांगा समय, सोनिया ने ED को अपने ख़राब स्वास्थ्य का दिया हवाला, ईडी ने सोनिया को 23 जून का दे रखा है समन, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, ‘सोनिया गांधी को कोविड और फेफड़े में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती होने के बाद चिकित्सकों ने अब घर पर आराम की दी है सलाह, ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष ने आज ईडी को पत्र लिखकर उनकी पेशी की तिथि को अगले कुछ हफ्तों के लिए बढ़ा दिया जाए जब तक वह पूरी तरह स्वस्थ न हो जाएं’, बता दें कोरोना वायरस संक्रमण के बाद की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते 75 वर्षीय सोनिया गांधी को 12 जून को सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया था भर्ती, हाल ही में 20 जून को उन्हें मिली थी अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने सोनिया को घर पर आराम करने की दी है सलाह
22 Jun 2022
Read More »

एकनाथ शिंदे ने भरत गोगावले को किया व्हिप नियुक्त, कहा- शिवसेना का जारी व्हिप है गैरकानूनी: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी खबर, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सरकार की तरफ से बागी विधायकों को जारी किये गए व्हिप को एकनाथ शिंदे ने बताया गैरकानूनी, बोले शिंदे- ‘शिवसेना का व्हिप नहीं है मान्य, गैरकानूनी तरीके से जारी किया गया है व्हिप,’ बता दें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कैबिनेट की बैठक के बाद सभी बागी नेताओं को शाम 5 बजे अपने सरकारी आवास वर्षा में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए जारी किया था व्हिप, साथ ही दी थी बागी विधायकों को चेतावनी- ‘शाम को होने वाली बैठक में अगर सभी विधायक नहीं हुए शामिल तो होगी अनुशाशनात्मक कार्रवाई, वहीं एकनाथ शिंदे ने भरत गोग्वाले को किया चीफ व्हिप नियुक्त, गोगावले शिंदे के साथ गुवाहाटी का होटल में हैं मौजूद
22 Jun 2022
Read More »

चीनी सेना बैठी है हिंदुस्तान की धरती पर और आप एक ‘नए धोखे’ से सेना को कर रहे हैं कमज़ोर- राहुल: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध जारी, कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल कर रहे हैं इस योजना का विरोध, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की इस योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘चीन की सेना हमारे हिंदुस्तान की धरती पर बैठी है, प्रधानमंत्री जी, सच्ची देशभक्ति सेना को मज़बूत करने में है लेकिन आप एक ‘नए धोखे’ से सेना को कर रहे हैं कमज़ोर, देश के भविष्य को बचाने के इस आंदोलन में, हम हैं युवाओं के साथ, मैं फिर कह रहा हूं, आपको ‘अग्निपथ’ वापस लेना ही होगा’, इसके साथ ही आज कोंग्रेश के देशभर के विधायक एवं सांसद केंद्र की इस योजना के विरोध में कांग्रेस मुख्यालय पर हुए एकत्रित, कांग्रेस ने AICC में किया सत्याग्रह, इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को पार्टी के दिग्गज नेताओं ने किया संबोधित
22 Jun 2022
Read More »

कांग्रेस के सत्याग्रह में शामिल हो विशेष विमान से वापस जयपुर लौटे सीएम गहलोत, होने लगी सियासी चर्चा: केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह जारी, दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर आज देश भर के कांग्रेसी सांसदों एवं विधायकों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस के इस सत्याग्रह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सचिन पायलट सहित तमाम दिग्गज नेता रहे मौजूद, कांग्रेस के इस प्रदर्शन से पहले सीएम गहलोत ने AICC मुख्यालय से प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार पर साधा जमकर निशाना, हालांकि कांग्रेस के सत्याग्रह के खत्म होने से पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विशेष विमान से पहुंचे जयपुर, ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चा की क्या कल सोनिया गांधी नहीं होंगी ED के सामने पेश? सूत्रों के अनुसार ED सोनिया गांधी को दे सकता है अगली तारीख, यही वजह है की सीएम गहलोत जयपुर पहुंच निपटा रहे हैं अपने काम काज
22 Jun 2022
Read More »

ठाकरे-पवार ने लगाई गृह विभाग को फटकार- आखिर कैसे बिना भनक लगे रातों रात विधायक हो गए शिफ्ट?: महारष्ट्र की सियासत में मचा घमासान नहीं ले रहा थमने का नाम, शिवसेना से बागी विधायक मंगलवार देर रात मुंबई से सूरत और बुधवार देर रात सूरत से गुवाहाटी हुए शिफ्ट, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में करीब 40 विधायक हैं गुवाहाटी के होटल में मौजूद, तो वहीं मुंबई से बाहर निकले विधायकों को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एवं NCP प्रमुख शरद पवार ने लगाई गृह विभाग को फटकार, दोनों दिग्गजों ने गृह विभाग से पुछा की आखिर कैसे बिना किसी पूर्व सूचना या जानकारी के रातों रात इतने विधायक मुंबई से दूसरे राज्य में हो गए शिफ्ट हो गए, जिसकी गृह विभाग को भनक तक नहीं लगी? सूत्रों के अनुसार NCP प्रमुख शरद पवार एवं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कर सकते हैं मुलाकात, हालांकि सीएम ठाकरे के कोरोना संक्रमित होने के कारण ये बैठक वर्चुअली भी हो सकती है संपन्न, फ़िलहाल कैबिनेट की बैठक में सीएम ठाकरे ने सभी बागी विधायकों को शाम को अपने आवास वर्षा पर होने वाली बैठक के लिए जारी किया है व्हिप, बैठक में ना शामिल होने वाले विधायकों पर शिवसेना लेगी एक्शन
22 Jun 2022
Read More »

सीएम ठाकरे की बागी विधायकों को दो टूक- शाम 5 बजे की बैठक में पहुंचे वर्षा, नहीं तो होगा निष्कासन: महाराष्ट्र की सियासत को लेकर बड़ी खबर, प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना संक्रमित होने के कारण वीसी के जरिये कैबिनेट की बैठक को किया संबोधित, लेकिन इस बैठक से सरकार के 8 मंत्री रहे नदारद, करीब 40 मिनट तक चली इस कैबिनेट की बैठक में सीएम ठाकरे ने शिवसेना नेताओं से आगे की रणनीति पर की चर्चा, बैठक में लिया गया बड़ा फैसला, शिवसेना ने बागी विधायकों को लिखा पत्र, शाम की बैठक में शामिल होने का भेजा पत्र, साथ ही सीएम ठाकरे की बागी नेताओं को दो टूक- शाम 5 बजे की बैठक में पहुंचे वर्षा, वर्ना होगा निष्कासन, वहीं गुवाहाटी में अपने साथ 40 विधायकों के होने का दावा कर रहे एकनाथ शिंदे ने कहा- ‘हमें बागी कहना गलत, हम हैं बालासाहेब ठाकरे के शिवसैनिक’
22 Jun 2022
Read More »

उद्धव सरकार के सियासी संकट पर ढाल बनकर आए कोरोना के बादल, राज्यपाल के बाद ठाकरे भी हुए संक्रमित: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट पर अब आई कोरोना की काली छाया, राज्यपाल कोश्यारी के बाद सीएम उद्धव ठाकरे भी हुए कोरोना संक्रमित, पहले खबर आई राज्यपाल कोश्यारी की, आज सुबह दक्षिण मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है कोश्यारी को, राजभवन के एक अधिकारी ने बताया- पिछले कुछ दिनों से बुखार और खांसी के चलते कमजोरी महसूस कर रहे थे कोश्यारी, कल उनकी रिपोर्ट आई है कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टरों ने बेहतर निगरानी के लिए दी है अस्पताल में भर्ती होने की सलाह, वहीं अब खबर आई है कि उद्धव ठाकरे भी हो गए हैं कोरोना संक्रमित, सीएम ठाकरे ने दोपहर एक बजे बुलाई थी कैबिनेट की अहम बैठक, जिसमें अब वर्चुअली हिस्सा ले रहे हैं सीएम उद्धव ठाकरे, वहीं कांग्रेस नेता कमलनाथ और बालासाहेब थोराट ने पार्टी के विधायकों के साथ की है बैठक, वहीं शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा विधानसभा के भंग होने के संकेत वाले ट्वीट ने सूबे में और तेज कर दी सियासी हलचलें, भाजपा के सभी विधायक एकत्रित हो रहे हैं देवेंद्र फडणवीस के घर
22 Jun 2022
Read More »


