



Day: May 18, 2022



लोगों की कमाई व बचत लूटने वाली BJP हर देशवासी की बन चुकी है गुनहगार- पायलट के निशाने पर केंद्र: देश भर में बढ़ती महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर, होलसेल महंगाई पहुंची 9 सालों के उच्चतम स्तर पर, अप्रैल 2022 महीने में थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर 15 फीसदी के पार, बढ़ती महंगाई को लेकर लगातार विपक्षी दलों ने खोल रखा है केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा, सचिन पायलट ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘केंद्र सरकार के दिशाहीन व विफल शासन में महंगाई व बेरोजगारी दिन-प्रतिदिन बना रही है नए रिकॉर्ड, अप्रैल माह में थोक महंगाई दर 15.08% दर्ज होने के साथ ही देश में मंहगाई पहुंच गई है 24 वर्षों के उच्चतम स्तर पर, लोगों की कमाई व बचत लूटने वाली भाजपा हर देशवासी की बन चुकी है गुनहगार’
18 May 2022
Read More »

षड़यंत्र के तहत भड़काया जा रहा है लोगों की धार्मिक भावनाओं को, सतर्क रहें सभी धर्मों के लोग- मायावती: ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर शुरू हुआ विवाद नहीं ले रहा थमने का नाम, मस्जिद के वजू खाने में मिले शिवलिंग को लेकर हिंदू पक्ष और मुस्लिम पक्ष की ओर से किए जा रहे हैं कई दावे, तो वहीं बसपा सुप्रीमों मायावती ने इस बताया एक साजिश, मायावती ने कहा- ‘जिस तरह से षड़यंत्र के तहत लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा रहा है, तो बीजेपी को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है कि किस चीज से हमारा देश रहेगा मजबूत, इसके साथ विशेषकर एक धर्म समुदाय से जुड़े स्थानों के नाम भी जो एक-एक कर बदले जा रहे हैं… इससे हमारे देश में शांति, सद्भाव और भाईचारी नहीं बल्कि आपसी नफरत की भावना ही होगी पैदा होगी, ये सब काफी चिंतनीय है, इससे देश की आम जनता और सभी धर्मों के लोग जरूर रहें सतर्क, इससे न तो देश का भला होगा और ना ही आम जनता का, बसपा की लोगों से इस मामले में यही अपील है कि वो आपसी भाईचारा रखे कायम’
18 May 2022
Read More »

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड का दोषी एजी पेरारीवलन होगा जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट ने दिए आदेश: सुप्रीम कोर्ट ने दिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी एजी पेरारीवलन की रिहाई के आदेश, इससे पहले 11 मई को उच्चतम न्यायालय ने पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या में ताउम्र कैद की सजा काट रहे पेरारिवलन की रिहाई याचिका पर अपना फैसला रख लिया था सुरक्षित, पेरारिवलन ने तमिलनाडु सरकार द्वारा सितंबर 2018 में संस्तुति के आधार पर अपनी रिहाई की याचिका की थी दाखिल, न्यायमूर्ति एल. नागेश्वर राव और बी.आर. गवई की पीठ कर रही थी मामले पर सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा था कि 36 साल की सजा काट चुके एजी पेरारिवलन को क्यों नहीं किया जा सकता है रिहा? 11 मई से पहले की सुनवाई के दौरान पीठ ने केंद्र सरकार के उस सुझाव से असहमति जताई थी, कि राष्ट्रपति द्वारा उसकी दया याचिका पर फैसले तक अदालत को करना चाहिए इंतजार, शीर्ष अदालत ने पेरारिवलन की दया याचिका राष्ट्रपति को भेजने की राज्यपाल की कार्रवाई को भी कर दिया था खारिज, कहा था- वह संविधान के खिलाफ किसी चीज के लिए नहीं कर सकती अपनी आंखें बंद
18 May 2022
Read More »


गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने दिया इस्तीफा: इस साल के अंत मे गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में कांग्रेस की संभावनाओं को लगा तगड़ा झटका, गुजरात में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हार्दिक पटेल ने बुधवार को पद और पार्टी की सदस्यता से दे दिया इस्तीफा, ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए पटेल ने कहा- आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से देता हूं इस्तीफा, मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और करेगी गुजरात की जनता, मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में कर पाऊंगासकारात्मक रूप से कार्य
18 May 2022
Read More »

बेनीवाल की चेतावनी का असर, विधायक के भाई सहित 5 की गिरफ्तारी व अन्य मांगों के बाद आंदोलन स्थगित: बीती 14 मई को नागौर के नावां में नमक कारोबारी जयपाल पूनियां की हत्या का मामला, मामले में RLP प्रमुख और सांसद हनुमान बेनीवल की चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन आया हरकत में, विधायक महेन्द्र चौधरी के भाई मोती सिंह चौधरी सहित 5 लोगों को किया गिरफ्तार, मामले की जांच के लिए SIT का किया गठन, इसके बाद धरना स्थल पर लौटकर बेनीवाल ने 10 दिनों के किए आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा की, अगर न्याय नहीं मिला और पूनियां के परिजन चाहेंगे तो फिर से होगा आंदोलन, इससे पहले बेनीवाल के जयपुर कूच और सीएम आवास को घेरने के एलान के बाद प्रशासन के फुले हाथ पांव, आनन फानन में पहले जोबनेर के नजदीक बेनीवाल के काफिले को रोकने का किया प्रयास, इसके बाद महला के नजदीक सरकार की तरफ से कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव को भेजा गया वार्ता के लिए, तब कमिश्नर और डीजीपी के द्वारा 5 लोगों की गिरफ्तारी और SIT के गठन पर सहमति के बाद जयपुर कूच टालकर देर रात वापस लौटे थे बेनीवाल
18 May 2022
Read More »

मनसे की औरंगजेब के मकबरे को ध्वस्त करने की मांग के बाद ठाकरे सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा, पर्यटकों को भी रोका: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने की औरंगाबाद स्थित औरंगजेब के मकबरे को ध्वस्त करने की मांग, ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ठाकरे सरकार ने किया पुलिस को तैनात, स्थानीय प्रशासन द्वारा पर्यटकों/आगंतुकों के लिए भी प्रवेश कर दिया गया है रद्द, हाल ही में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने यहां आकर मकबरे पर चढ़ाई थी चादर, वहीं एमएनएस के प्रवक्ता गजानन काले ने मंगलवार को उद्धव ठाकरे सरकार से किया सवाल- ‘शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने सामना से कहा था कि मकबरा गिरा दिया जाना चाहिए, फिर यह अभी भी क्यों है?,’ काले ने आरोप लगया, कि, “सुरक्षा प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र सरकार का कार्य हमारे घावों पर नमक छिड़कने जैसा, औरंगजेब ने संभाजी राजे (शिवाजी के पुत्र) को बेरहमी से किया था प्रताड़ित, उन्होंने ही हमारे स्वराज को रौंदने की की थी कोशिश और फिर भी महाराष्ट्र सरकार ने की सुरक्षा प्रदान
18 May 2022
Read More »



