Day: May 18, 2022

सीएम योगी ने दिए अधिकारीयों को सख्त निर्देश

धर्मस्थलों से उतर चुके लाउडस्पीकर दोबारा नहीं लगने चाहिए- सीएम योगी के अधिकारीयों को सख्त निर्देश: उत्तरप्रदेश में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का काम लगातार जारी, सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश, कहा- ‘धर्म स्थल से लाउडस्पीकर की आवाज़ नहीं जानी चाहिए उसके दायरे से बाहर, जो लाउडस्पीकर उतारे गए हैं, अगर उन्हें स्कूलों में प्रार्थना सभा में इस्तेमाल किया जाए तो होगा अच्छा काम, स्कूलों में हो सकता है इसका बेहतर इस्तेमाल, काफी बड़े पैमाने पर जो धर्म स्थलों से लाउडस्पीकर उतारे गए हैं उसकी हुई है सरहाना, हम सुनिश्चत करें कि धर्मस्थलों से जो लाउडस्पीकर उतर चुके हैं, वह दोबारा नहीं लगने चाहिए, हर ज़िलें में ज़िलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक इस बात को करें सुनिश्चित, अगर दोबारा धर्मस्थल से लाउडस्पीकर की आवाज आई तो थानाध्यक्ष और अन्य अधिकारियों से लिए जाएगा जवाब’

Read More »
हिंदू महासभा का बड़ा दावा

जामा मस्जिद के नीचे है हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियां- हिंदू महासभा का बड़ा दावा, PM मोदी को लिखा पत्र: देश में चल रहे मंदिर-मस्जिद विवाद से जुड़ी बड़ी खबर, वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद, कुतुब मीनार और ताजमहल के बाद अब हिंदू संगठनों के निशाने पर दिल्ली की जामा मस्जिद, हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने किया दावा- ‘जामा मस्जिद के निचे है हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियां,’ इसे लेकर हिंदू महासभा के अध्यक्ष चक्रपाणि ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख जामा मस्जिद के चबूतरे और सीढ़ियों की खुदाई कराके उन्हें निकलवाने की अपील, हिंदू महासभा ने ये मांग तब की है जब वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने का किया जा रहा है दावा, यह पहला मौका नहीं है जब स्वामी चक्रपाणि ने दिया है इस तरह का बयान, इससे पहले भी उन्होंने दिल्ली में अच्छी बारिश और खुशहाली के लिए दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ रखने की उठाई थी मांग

Read More »
गणेश घोघरा ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

एक दिन पहले अधिकारियों को पंचायत में बंद करने वाले कांग्रेस विधायक घोघरा ने अब खेला इस्तीफे का दांव: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने विधायकी से दिया इस्तीफा, सबसे बड़ी बात गणेश घोघरा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम लिखा अपना इस्तीफा, लिखा- ‘मैं सत्तारूढ़ पार्टी का हूँ विधायक, लेकिन मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि राजस्थान सरकार के द्वारा मैं उक्त पदों पर पदासीन होने के बावजूद मेरी बातों को किया जा रहा है अनदेखा, स्थानीय प्रशासन पर आसीन अधिकारीगण भी मेरी बात सुनने को नहीं है तैयार, मुझे मेरी विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं की आवाज उठाने पर दबाने का किया जा रहा है प्रयास, उपरोक्त सभी बातों को मद्देनजर रखते हुए मैं विधायक पद से अपना त्यागपत्र करता हूं प्रेषित’, कल ही विधायक घोघरा ने SDM सहित 22 कर्मचारियों को सुरपुर पंचायत भवन में बनाया था बंधक, जिसके बाद बुधवार को विधायक सहित 50 लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का दर्ज हुआ था केस, माना जा रहा इस्तीफे की राजनीति के जरिए गणेश घोघरा बना रहे सरकार पर दबाव

Read More »
उत्तराखंड में AAP को लगा बड़ा झटका

उत्तराखंड में AAP को लगा बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव में सीएम फेस रहे कोठियाल ने दिया इस्तीफा: आम आदमी पार्टी उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी खबर, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की मुख्यमंत्री चेहरे रहे कर्नल अजय कोठियाल ने बुधवार को दिया पार्टी से इस्तीफा, कर्नल अजय कोठियाल ने ट्वीट कर कहा- ‘पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मैं आम आदमी पार्टी की सदस्यता से दे रहा हूं अपना त्यागपत्र’, विधानसभा चुनाव से पहले कर्नल अजय कोठियाल ने 20 अप्रैल 2021 को की थी आम आदमी पार्टी ज्वॉइन, साथ ही उत्तराखंड में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के वादे के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भारतीय सेना के रिटायर्ड अधिकारी कर्नल अजय कोठियाल को राज्य में अपना सीएम फेस किया था घोषित, चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी में भी बगावत के सुर देने लगे थे सुना, चुनाव के दौरान आप के प्रतापनगर से प्रत्याशी रहे सागर भंडारी ने कोठियाल पर लगाए थे गंभीर आरोप, साथ ही आम आदमी पार्टी की हार के लिए कर्नल अजय कोठियाल को ठहराया था जिम्मेदार

Read More »
अनिल बैजल ने दिया इस्तीफा!

दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने निजी कारणों के चलते राष्ट्रपति को सौंपा अपना इस्तीफा- सूत्र: दिल्ली से जुड़ी बड़ी खबर, दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने दिया इस्तीफा, सूत्रों के अनुसार अनिल बैजल ने निजी कारणों के चलते राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को भेजा अपना इस्तीफा, अनिल बैजल भारतीय प्रशासनिक सेवा के अवकाश प्राप्त अधिकारी है, वह अटल बिहारी वाजपेयी मंत्रिमंडल में गृह सचिव के पद पर कर चुके हैं काम, अनिल बैजल ने 31 दिसंबर 2016 को केंद्र शासित राज्य दिल्ली के 21 वें उप राज्यपाल के रूप में पदभार किया था ग्रहण, उन्होंने नजीब जंग की ली थी जगह, अनिल बैजल ने दिल्ली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में भी किया है कार्य

Read More »
मोदी कैबिनेट बैठक में लिया गया बड़ा फैसला

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, राष्ट्रीय बायोफ्यूएल पॉलिसी में संशोधन को दी मंजूरी, बढ़ेगा इथेनॉल का उत्पादन: बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्री मंडल की बैठक में लिए गए दो अहम निर्णय, मोदी कैबिनेट की बैठक में राष्ट्रीय बायोफ्यूएल पॉलिसी 2018 में संशोधन को मिली मंजूरी, इसके तहत बढ़ेगा इथेनॉल का उत्पादन, उत्पादन बढ़ाने के लिए कई और फ़सलों का इस्तेमाल करने की दी गई है इजाजत, पेट्रोल – डीज़ल में इथेनॉल की ब्लेंडिंग 20% करने का लक्ष्य अब 2030 की बजाय 2025-26 किया गया, वहीं सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के निदेशक मंडलों को इकाइयों एवं उनकी अनुषंगिक इकाइयों को बंद करने, उनका विनिवेश करने संबंधी फैसले लेने का दिया अधिकार, एक आधिकारिक बयान में कहा गया- ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, होल्डिंग कंपनी के निदेशक मंडल को अधिकार देने के प्रस्ताव को दे दी है मंजूरी, अब वे अनुषंगी/इकाई/संयुक्त उद्यम में हिस्सेदारी को बंद करने (खत्म करने), विनिवेश की प्रक्रिया की सिफारिश कर सकते हैं और इसे कर सकते हैं शुरू’

Read More »