



Day: February 27, 2022


UP में पांचवें चरण चुनाव में शिकायतों का अंबार, सपा के ट्विटर हैंडल से 3 घंटे में आयोग को भेजीं 75 शिकायतें: उत्तरप्रदेश में पांचवें फेज के लिए 61 सीटों पर वोटिंग जारी, 5वें चरण के मतदान के बीच EVM खराब होने सहित कई शिकायतें आ रही हैं सामने, EVM खराब होने से कई जगहों पर रुका मतदान, इसी बीच समाजवादी पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से चुनाव आयोग और स्थानीय जिला प्रशासन को भेजी शिकायतें, वोटिंग के बीच शुरुआती 3 घंटे में सपा ने आयोग को भेजी 75 शिकायतें, वोटिंग के बीच कई नेता बयान जारी कर एक-दूसरे पर कस रहे हैं तंज, अयोध्या के बाद प्रदेश की दूसरी सबसे हॉट सीट कौशांबी में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा- ’10 मार्च को लोगों के आशीर्वाद से अहंकार के आसमान में ऊंची उड़ान भरने वाले अखिलेश यादव की साइकिल गिरेगी बंगाल की खाड़ी में, उनकी साइकिल पहले सैफई के लिए उड़ी थी और अब जाएगी बंगाल की खाड़ी में’
27 Feb 2022
Read More »

राहुल के आवास पर कांग्रेस की बड़ी बैठक, सीएम गहलोत समेत दिग्गज मौजूद, सूत्र- बाड़ाबंदी की तैयारी!: राहुल गांधी के निवास पर जुटे कांग्रेसी दिग्गज, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और अन्य सीनियर नेताओं की बैठक जारी, विश्वस्त सूत्रों का दावा- 5 राज्यों के परिणामों के पहले सभी विधायक प्रत्याशियों को कैसे रखा जाए सुरक्षित, उत्तराखंड और गोवा को लेकर चिंतित है कांग्रेस आलाकमान, पिछले चुनाव के दौरान दोनों ही राज्यों में कांग्रेस को उठाना पड़ा था नुकसान, साथ ही छत्तीसगढ़ के साथ कोयला विवाद को लेकर बात होने की भी चर्चा, सीएम गहलोत का कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात का है कार्यक्रम
27 Feb 2022
Read More »

भाजपा चीफ जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकर्स ने लिखा- यूक्रेन और रूस की मदद के हुए ट्वीट: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद जे.पी. नड्डा का ट्विटर अकाउंट रविवार को हो गया हैक, हैकर्स ने रविवार सुबह उनका अकाउंट हैक करते हुए किया ट्वीट- ‘सॉरी मेरा, अकाउंट हो गया हैक, यहां रूस को दान करने के लिए क्योंकि उन्हें मदद की है जरूरत’. हैकर्स ने बाद में प्रोफाइल का नाम बदलकर कर दिया है ICG OWNS INDIA, हालांकि अब ट्वीट कर दिया गया डिलीट
27 Feb 2022
Read More »

सीएम गहलोत पहुंचे दिल्ली, सोनिया गांधी से अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, मुलाकात को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू: ऐतिहासिक बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे दिल्ली, दिल्ली के जोधपुर हाउस पहुंचे सीएम गहलोत, अभी 10.30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात, तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर सोनिया गांधी से चर्चा कर सकते हैं सीएम गहलोत, ओल्ड पेंशन योजना को राष्ट्रव्यापी मुद्दा बनाए जाने पर हो सकती है चर्चा, तो वहीं राज्यसभा में राजस्थान की खाली होने वाली 4 सीटों को लेकर भी होगी चर्चा, इन सीटों पर किन कैंडिडेट को राज्यसभा भेजा जाए इस पर होगी चर्चा, वहीं राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने को लेकर भी चर्चा करेंगे सीएम गहलोत, वहीं दूसरी ओर सीएम अशोक गहलोत की सोनिया सोनिया गांधी से मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में भारी उत्सुकता, पांच राज्यों के चुनाव के बाद बड़े परिवर्तन की भी है सुगबुगाहट
27 Feb 2022
Read More »

सपा वाले हैं भूखे नंगे, उन्हें दोगे वोट तो बनेगा कब्रिस्तान, भाजपा को दोगे तो बनेगा राम मंदिर– स्वतंत्र देव: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जुबानी जंग हुई तेज, अपने चिर परिचित अंदाज में भाजपा नेता साध रहे हैं भाजपा पर निशाना, इसी कड़ी में संतकबीर नगर की सदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अंकुर राज तिवारी के समर्थन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने की जनसभा, जनसभा के दौरान सिंह ने साधा सपा पर जमकर निशाना, कहा– ‘भाजपा है एक राष्ट्रवादी पार्टी, सपा वाले तो हैं भूखे नंगे, प्रदेश को नोच लेंगे, लूट लेंगे, सपा को वोट देने का मतलब कब्रिस्तान बनेगा जबकि बीजेपी को वोट देने का मतलब राम मंदिर बनेगा, भारत की नेतृत्व क्षमता मोदी जी के कारण बढ़ी है पूरे विश्व में, यूपी में पांच साल के अंदर नहीं हुआ कोई दंगा, नहीं हुई कोई गुंडागर्दी, पहले पाकिस्तान से गुंडे आते थे बम पटककर चले जाते थे, अब हम पाकिस्तान में बम पटक कर आते हैं’
27 Feb 2022
Read More »



