Day: February 27, 2022

यूपी में एक बजे तक हुई 34.83 वोटिंग

UP में 1 बजे तक हुई 34.83 वोटिंग, कुंडा में गुंडागर्दी, बूथ कैप्चरिंग, फायरिंग के बीच मतदान जारी: उत्तरप्रदेश में पांचवें चरण का मतदान जारी, 11 जिलों की 61 सीटों पर 1 बजे तक हुई 34.83% वोटिंग, प्रतापगढ़ के कुंडा में हो गया बड़ा बवाल, यहां सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के काफिले पर हुआ जानलेवा हमला, सपा के गुलशन बाहुबली राजा भैया के खिलाफ लड़ रहे हैं चुनाव, गुलशन का दावा उनके काफिले पर हुई फायरिंग, जिसमें वह बच गए हैं बाल-बाल, गुलशन ने राजा भैया के समर्थकों पर फायरिंग का लगाया आरोप, प्रतापगढ़ की पट्‌टी सीट पर सपा जिला पंचायत सदस्य पवन सरोज पर भी हुआ हमला, सपा ने कुंडा में चुनाव आयोग से 8 से 10 बूथ कैप्चरिंग की शिकायत भी की, इससे पहले राजा भैया ने वोट डालने के बाद कहा था- ‘वह अखिलेश को नहीं बनने देंगे सीएम, इस पर सपा ने ट्वीटर पर जवाब देते हुए कहा- सुनो गुंडे, जनता तुम्हें कुंडी में बंद करने को है तैयार

Read More »
BJP प्रत्याशी के बिगड़े बोल

बूथ पर हुआ तांडव तो मत देना दोष- BJP प्रत्याशी के बिगड़े बोल, गोरखपुर में मतदाताओं को दी धमकी: यूपी में छठवें चरण के मतदान का दिन जैसे-जैसे आ रहा है करीब वैसे-वैसे नेताओं के बिगड़ रहे हैं बोल, गोरखपुर में भाजपा नेता ने मतदाताओं को खुलेआम दी धमकी, पूर्व मंत्री और भाजपा के कैंपियरगंज प्रत्याशी फतेहबहादुर सिंह का धमकी देने वाला वीडियो वायरल, वीडियो में फतेह बहादुर सिंह खुलेआम कह रहे हैं- ‘कोई ऐसा काम मत करना जिससे माहौल बिगड़े और मामला हो जाए हिंदू-मुसलमान का, नहीं तो बूथ पर होगा विवाद और होगा तांडव, फिर उन्हें मत देना दोष, आज जब हमको जरूरत पड़ी तो आज जाति बिरादर खोजेंगे, 200 वोट मुझे नहीं मिलेगा तो हमारे चुनाव पर कोई असर पड़ेगा? लेकिन आप पर दाग लगेगा, ये सड़क कभी नहीं बनेगी, हमारे विधानसभा में मुस्लिम बहुत कम है निर्णायक नहीं ये हैं केवल सहयोगी’, वायरल वीडियो बताया जा रहा है पीपीगंज नगर पंचायत के सीमा विस्तार में शामिल जंगल बिहुली के बंजारा टोले का, जहां शनिवार को फतेहबहादुर पहुंचे थे प्रचार के लिए, विधायक फतेह बहादुर के पहले भी ऐसे बयानों के वीडियो हो चुके हैं वायरल

Read More »
अखिलेश यादव का भाजपा पर जोरदार निशाना

वोट पाने के लिए बीजेपी नेता कर रहे हैं तेल मालिश- अखिलेश यादव का भाजपा पर जोरदार निशाना: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दिग्गजों के बीच जुबानी जंग हुई तेज, प्रदेश में पांचवे चरण के तहत आज हो रहा है मतदान, तो सभी सियासी दल जुट चुके हैं छठे चरण के चुनाव प्रचार में, ऐसे में बीजेपी नेता साम, दाम, दंड भेद की नीति पर चलते हुए कर रहे हैं मतदाताओं को लुभाने की कोशिश, इसी कड़ी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी नेताओं पर निशाना, रविवार को गोरखपुर में चुनाव प्रचार के दौरान बोले अखिलेश- ‘किसान, नौजवान बीजेपी को नहीं करेंगे कभी माफ, जिनकी खटिया हो गई खड़ी वो अब दे रहे हैं घटिया बयान, इनके विधायकों को देखो जो चुनाव लड़ने जा रहे हैं उनमें से कोई दंडवत प्रणाम करके जनता के चरणों में गिर रहा है तो कोई जनता से माफी मांगने के लिए कान पकड़कर लगा रहा है उठक-बैठक, अभी सुनने में आया है कि बीजेपी का एक विधायक जनता की तेल मालिश कर रहा है कि मिल जाए उसे वोट,’ आपको बता दें कि हाल ही में रॉबर्ट्सगंज बीजेपी विधायक और प्रत्याशी भूपेश चौबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, जिसमें वो करते दिख रहे हैं एक बुजुर्ग व्यक्ति की तेल मालिश, इससे पहले भी चौबे का कार्यकर्ताओं के सामने उठक बैठक लगाने का वीडियो हुआ था वायरल

Read More »
ओवैसी का विपक्षी दलों पर निशाना

एक तोप से ज्यादा दूरी तक फेंकने का रिकॉर्ड है पीएम मोदी के नाम दर्ज- ओवैसी का विपक्षी दलों पर निशाना: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान हुआ तेज, पांचवे चरण के लिए आज हो रहा है मतदान तो सभी राजनीतिक दल छठे चरण के तहत जुटे हैं चुनाव प्रचार में, प्रदेश की राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रही AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बलरामपुर में विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए साधा विपक्षियों पर निशाना, कहा- ‘कुछ राजनीतिक दल हमें बताते हैं बीजेपी की बी टीम, लेकिन 2017 के चुनाव में ओवैसी की पार्टी चुनाव नहीं लड़ी तब बीजेपी भारी बहुमत से सत्ता में कैसे आई, मुस्लिम वोटों का बंटवारा सपा, बसपा और कांग्रेस में होने के कारण बीजेपी पाती है सत्ता,’ प्रधानमंत्री मोदी को सबसे बड़ा झूठ बोलने वाला बताते हुए बोले ओवैसी- ‘एक तोप से ज्यादा दूरी तक फेंकने का रिकॉर्ड है पीएम मोदी के नाम दर्ज,’ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते बोले ओवैसी- ‘विरासत में मिली राजनीति की फसल काटने वाले हैं जमीनी हकीकत से बेखबर, हमारी सरकार बनने पर हम एक अल्पसंख्यक मुख्यमंत्री बनाने के साथ बनाएंगे दो उपमुख्यमंत्री भी’

Read More »
UP में पांचवें चरण में 11 बजे तक 21.39% हुई वोटिंग

UP में पांचवें चरण में 11 बजे तक 21.39% हुई वोटिंग, कुंडा में बवाल को छोड़ शांतिपूर्ण मतदान जारी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 5वें चरण के लिए मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 21.39% हुआ मतदान, कुंडा को छोड़ राज्य में सभी जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है मतदान, कुछ जगहों पर EVM खराब होने की हुई घटनाएं, जिसके बाद उन्हें कर दिया गया है ठीक, अतिरिक्त मुख्य चुनाव आयोग अधिकारी बीडी राम तिवारी ने बताया- ‘उत्तर प्रदेश में आज हो रहे मतदान में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक 21.39% हुआ मतदान’, 61 सीटों पर 48 सीटिंग विधायक लड़ रहे हैं चुनाव, 2017 में इन 61 में से भाजपा ने जीती थी 50 सीटें, सपा ने 5, बसपा ने 3, कांग्रेस ने एक और दो सीट पर निर्दलीयों का था कब्जा, यानी इन सीटों पर जिसे जनता ने दिया आशीर्वाद वह पहुंचा है लखनऊ की कुर्सी तक

Read More »
राजा भैया के समर्थकों पर बूथ कैप्चरिंग का भी आरोप

सपा प्रत्याशी पर फायरिंग, हमले में बचे बाल-बाल, राजा भैया के समर्थकों पर बूथ कैप्चरिंग का भी आरोप: उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ के कुंडा में बड़ा बवाल, वोटिंग के बीच यहां सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के काफिले पर हुआ हमला, गुलशन बाहुबली राजा भैया के खिलाफ लड़ रहे हैं चुनाव, हमले में बाल-बाल बचे सपा प्रत्याशी, सपा प्रत्याशी गुलशन यादव का बयान- ‘पहाड़पुर में राजा भैया के समर्थकों ने की फायरिंग, फिर गाड़ियों में की तोड़फोड़, माइक्रो ऑब्जर्वर की गाड़ी में भी की तोड़फोड़, मुझे जाने से मारने की हुई कोशिश’, घटना के बाद मौके पर पहुंचा भारी संख्या में पुलिस बल, पुलिस अधीक्षक का भी आया बयान- कुंडा थाना क्षेत्र में पहाड़पुर में एक प्रत्याशी पर हमले की है सूचना, उनकी गाड़ी पर फेंके गए हैं पत्थर, उनके द्वारा दी गई है तहरीर, FIR दर्ज करके की जाएगी कार्रवाई, बूथ पूरी तरह से है सामान्य, घटना के बाद कुंडा में बढ़ गया है तनाव, सपा ने 8 से 10 बूथ की कैप्चरिंग करने का लगाया है आरोप, राजा भैया के जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं ने भी सपा द्वारा एक बूथ पर कैप्चरिंग का लगाया आरोप

Read More »
राहुल गांधी के निवास पर जुटे कांग्रेसी दिग्गज

5 राज्यों में जारी चुनाव अभियान और आगे की रणनीति समेत विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा- सीएम गहलोत: दिल्ली में राहुल गांधी के निवास पर जुटे कांग्रेसी दिग्गज, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की हुई अहम बैठक, सीएम गहलोत ने कहा- ‘5 राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर हुआ मंथन, क्या स्थिति रही और आगे क्या है करना, आने वाले समय में क्या रहे रणनीति, साथ ही सदस्यता अभियान को लेकर भी हुई बात’, मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम गहलोत ने कहा- ‘फासीस्ट लोग हैं सरकार में, संविधान खतरे में है, ऐसे माहौल में जी रहा है देश, मीडिया भी है दबाव में, देश की जनता देख रही है कांग्रेस की ओर’, ओल्ड पेंशन स्कीम पर सीएम गहलोत ने कहा- ‘मानवीय दृष्टिकोण से लिया फैसला, बुढ़ापे में सरकारी कर्मचारी महसूस करे सुरक्षित, सरकारी कर्मचारियों को फ्यूचर की नहीं रहे चिंता, उसको देखते हुए लिया फैसला, आज कर्मचारी हैं खुश, मानवाधिकार आयोग ने भी की थी सिफारिश, डिफेंस में जारी है पेंशन, ज्यूडिशियरी में है लागू, शहरी रोजगार गांरटी योजना को लेकर आगे की रणनीति कांग्रेस वर्किंग कमेटी करेगी तय’, दूसरी तरफ सूत्रों का दावा- 5 राज्यों के प्रत्याशियों को कैसे सुरक्षित रखा जाए इसको लेकर हुई चर्चा, वहीं राजस्थान सरकार की कोयले की खदान जिसका MDO है अड़ानी समूह के नाम, इस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने खनन पर लगा रखी है रोक, इसको लेकर दोनों राज्यों के बीच चल रही है खींचतान, इसको लेकर राहुल गांधी की मौजूदगी में चर्चा होने की बात आ रही है सामने, छत्तीसगढ़ से सीएम बघेल और सीएम गहलोत ने इस सवाल का नहीं दिया जवाब

Read More »
सीएम गहलोत ने लौट रहे प्रवासी से फोन पर की बात

राजस्थानियों का यूक्रेन से घर वापसी अभियान, सीएम गहलोत ने लौट रहे प्रवासी से फोन पर की बात: यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान, यूक्रेन में फंसे प्रवासी राजस्थानियों की घर वापसी के प्रयास जारी, केन्द्र सरकार ने छेड़ा है ‘ऑपरेशन गंगा’ तो राजस्थान की गहलोत सरकार भी लगातार कर रही है प्रयास, सीएम गहलोत के प्रयास से आज भी कई छात्रों की हुई है वतन वापसी, ऐसे ही एक प्रवासी राजस्थानी से सीएम गहलोत ने फोन पर की बात, सीएम गहलोत ने दिल्ली एयरपोर्ट पर यूक्रेन में विपरीत परिस्थितियों का सामना कर रोमानिया के रास्ते वापस आ रहे अजय सिंह से फोन पर की बात, सीएम गहलोत ने यूक्रेन के हालातों की ली जानकारी, सीएम गहलोत ने इस बातचीत के दौरान अजय सिंह को बताया- ‘यहां पहुंचने पर सभी राजस्थानियों को उनके घर तक पहुंचाने की निशुल्क व्यवस्था है की गई, राजस्थान फाउंडेशन यूक्रेन में फंसे हुए राजस्थानियों के लगातार संपर्क में’, सीएम गहलोत ने भारत सरकार की एडवाइजरी के बाद यूक्रेन से लौट रहे प्रवासी राजस्थानियों के घर पहुंचने का खर्चा सरकार द्वारा उठाने का किया है ऐलान

Read More »
राजा भैया की पार्टी कार्यकर्ताओं ने कुंडा में की बूथ कैप्चरिंग- सपा

राजा भैया की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुंडा में की बूथ कैप्चरिंग- सपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत: उत्तरप्रदेश में पांचवें फेज के लिए 61 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की शिकायत- ‘कुंडा में राजा भैया की जनसत्ता दल के कार्यकर्ता जबरदस्ती अपने पक्ष में करवा रहे हैं वोटिंग, प्रधान और दबंगों ने की है बूथ कैप्चरिंग, कुंडा के जहानाबाद, समसपुर, हथिगंवा, खिदिरपुर, डीहानौबस्ता, परसीपुर समेत 8 से 10 बूथ पर की गई कैप्चरिंग’ कुंडा में वोट डालने के बाद राजा भैया ने कहा- ‘अखिलेश यादव को नहीं बनने दूंगा सीएम, जब उनसे अखिलेश के कुंडा में कुंडी वाले बयान पर सवाल किया तो उन्होंने कहा- ‘वह इसका जवाब पहले ही है दे चुके’, राजा भैया ने वोट डालने के पहले की बजरंगबजी की पूजा

Read More »