



Day: February 27, 2022



काशी में मेरी मृत्यु की कामना की गई, मृत्यु तक न यहां के लोग मुझे छोड़ेंगे, ना काशी मुझे- पीएम मोदी: उत्तरप्रदेश में चुनाव का रण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बूथ विजय सम्मेलन के लिए पहुंचे बनारस, इस दौरान पीएम मोदी अखिलेश यादव पर किया बड़ा हमला, पीएम मोदी ने बिना किसी का नाम लिये कहा कि जब काशी विश्वनाथ धाम का हो रहा था शुभारंभ तो कुछ लोग गिर गए थे निचले स्तर पर, काशी में की गई मेरी मृत्यु की कामना, मृत्यु की कामना पर भी मुझे आया बहुत आनंद, मुझे लगा कि मेरे घोर विरोधी भी यह देख रहे हैं कि काशी के लोगों का मुझ पर रखते हैं कितना स्नेह, मतलब मेरी मृत्यु तक न काशी के लोग मुझे छोड़ेंगे और न काशी छोड़ेगी मुझे, अगर काशी की सेवा करते करते मेरी मृत्यु लिखी होगी तो इससे बड़ा क्या होगा सौभाग्य? अगर भक्तों की सेवा करते करते चला जाऊं तो उससे क्या होगा बढ़िया? यह जिंदा शहर है बनारस, यह मुक्ति का रास्ता है खोलता, परिवारवादी लोग इसे नहीं समझ सकते’
27 Feb 2022
Read More »

मोदी-योगी जाएं कुटिया में, इनका राजनीति से क्या मतलब? योगी ने बदले सिर्फ शहरों के नाम- जया बच्चन: उत्तरप्रदेश में छठे चरण के लिए प्रचार का घमासान, मड़ियाहूं और मछलीशहर में राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने मोदी और योगी पर जमकर कसे तंज- ‘योगी और मोदी अपनी कुटिया में जाएं, राजनीति से उनका क्या मतलब? 15 साल से मैं महिलाओं की सुरक्षा में हूं लगी, महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार जो दावा करती है, वह है खोखला, जब से बनी है बीजेपी सरकार, महिलाओं पर बढ़ा है अत्याचार, भाजपा सिर्फ शहरों और रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का ही कर रही है काम’, जया बच्चन ने कहा- ‘अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेस-वे की दिखाई राह, वह लोगों के दिलों पर कर रहे हैं राज’
27 Feb 2022
Read More »

प्रयागराज में अतीक के इलाके में पोलिंग बूथ से 10 मीटर दूर धमाका, साइकिल सवार की मौत, जांच जारी: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में वोटिंग के बीच अतीक अहमद के इलाके करेली में हुआ धमाका, पोलिंग बूथ से महज 10 मीटर की दूरी पर हुआ धमाका, घटना में साइकिल सवार की हो गई है मौत, मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को किया सील, बताया जा रहा है चचेरे भाई संजय और अर्जुन (उम्र 21 साल) साइकिल से जा रहे थे बाजार, इस साइकिल के हैंडल पर था एक झोला, रास्ते में अचानक साइकिल के सामने आ गया कोई बाइक सवार, दोनों की टक्कर होने के बाद हुआ धमाका, घटना में साइकिल सवार अर्जुन की हुई मौत, अन्य साइकिल सवार संजय को आईं हैं मामूली चोटें, थाना कोरांव के रामगढ़ गांव का रहने वाला था मृतक अर्जुन, घायल संजय से की जा रही है पूछताछ, अभी यह साफ नहीं हो सका है कि झोले में कौन सा विस्फोटक था, इसका चुनाव से संबंध है या नहीं, इसकी भी की जा रही है जांच
27 Feb 2022
Read More »

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की बढ़ी मुश्किलें, राज्य महिला आयोग की शिकायत पर मुंबई में केस दर्ज: महाराष्ट्र में अजम सियासत, केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे की बढ़ी मुश्किलें, राज्य महिला आयोग ने मुंबई पुलिस को दी लिखित शिकायत, दिशा सालियान की मां के कहने पर केंद्र मंत्री नारायण राणे और उनके बेटे नितेश राणे पर किया गया केस दर्ज, मुंबई के मालवानी पुलिस स्टेशन में राणे के खिलाफ दर्ज की गई FIR, राणे और उनके बेटे के खिलाफ दिशा सालियान की मां ने दर्ज करवाया है केस, दिशा की मां का आरोप- ‘राजनेताओं द्वारा उनके बेटी को किया गया है बदनाम’, बीते दिनों दिशा सालियान के माता-पिता से मिलने पहुंची थी महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की प्रमुख रूपाली चाकणकर, दिशा की मां ने बीजेपी नेता द्वारा उनकी बेटी की बदनामी की दर्ज कराई शिकायत, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शनिवार को अपने जुहू स्थित घर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिशा सालियान के संबंध में उठाया था बेहद गंभीर मुद्दा, नारायण राणे ने किया था दावा- ‘दिशा सालियान की रेप के बाद की गई थी हत्या, दिशा की पार्टी में कौन था, किसको प्रोटेक्शन दिया गया था? इस पर दिशा सालियान की मां का है कहना- जो प्रकरण हो गया है बंद, उसे क्यों उठाया जा रहा है बार-बार?, हमें कुछ हुआ तो क्या ऐसे लोगों की जिम्मेदारी होगी? हमे जीने दो, जिन्हें हमने वोट दिया वो हमें कर रहे है बदनाम’ 28 वर्षीय दिशा सालियान ने आठ जून, 2020 को उपनगरीय मलाड में एक ऊंची इमारत से कूदकर कथित तौर पर कर ली थी आत्महत्या , इससे छह दिन पहले 34 वर्षीय सुशांत राजपूत उपनगरीय बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में मिले थे मृत
27 Feb 2022
Read More »

UP में 3 बजे तक हुई 46% वोटिंग, पीएम बोले- ये चुनाव घोर परिवारवादियों और घनघोर राष्ट्रभक्तों के बीच: उत्तर प्रदेश विधानसभा के पांचवें चरण में 61 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 46.28 प्रतिशत हुआ मतदान, अमेठी में 46.35 प्रतिशत, अयोध्या में 50.60 प्रतिशत, बहराइच में 48.66 प्रतिशत, बाराबंकी में 45.55 प्रतिशत, चित्रकूट में 51.67 प्रतिशत, गोंडा में 46.70 प्रतिशत, कौशांबी में 48.70 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 44.26 प्रतिशत, प्रयागराज में 42.29 प्रतिशत, रायबरेली में 46.86 प्रतिशत, श्रावस्ती में 49.38 प्रतिशत, सुलतानपुर में 46.47 प्रतिशत हुई वोटिंग, इस बीच देवरिया में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- ‘यूपी में इस बार जिस तरह का हो रहा है चुनाव, उसे ये घोर परिवारवादी नहीं समझ पा रहे, इस बार का चुनाव घोर परिवारवादियों और घनघोर राष्ट्रभक्तों के बीच’
27 Feb 2022
Read More »


अखिलेश हैं केवल 20 फीसदी लोगों के प्रतिनिधि, सपा काल के आतंक से आज भी दहल उठते हैं लोग- सिंह: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर घमाशान हुआ तेज, प्रदेश में जहां पांचवे चरण के तहत 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर हो रहा है मतदान तो वहीं सभी राजनीतिक दल जुटे हैं छठे चरण के चुनाव प्रचार में, इसी कड़ी में बलिया जिले के फेफना में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिर्राज सिंह ने साधा सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- ‘उत्तर प्रदेश में हो रही है 80 फीसदी बनाम 20 फीसदी की लड़ाई, जिसमें अखिलेश केवल बीस प्रतिशत लोगों का करते हैं प्रतिनिधित्व, सपा की गुंडागर्दी को याद कर लोग आज भी दहल उठते हैं, वे सपा सरकार के दौरान आतंक राज और दंगों को अभी तक नहीं हैं भूले, अखिलेश यादव को हो गया है एहसास कि उनका जाना तय है, ऐसा उनके बोझिल चेहरे को देखकर हो गया है स्पष्ट कि प्रदेश में एक बार फिर से बन रही है योगी सरकार’
27 Feb 2022
Read More »



