Day: January 22, 2022

मैनपुरी की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश

मैनपुरी की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश, समाजवादी पार्टी ने किया औपचारिक एलान: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की सियासी जंग हुई और भी तेज, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी विधानसभा चुनाव में मैनपुरी की करहल सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, समाजवादी पार्टी ने शनिवार को किया इसका औपचारिक एलान, अखिलेश यादव पहली बार लड़ रहे हैं विधानसभा चुनाव, मैनपुरी की करहल सीट मानी जाती है मुस्लिम बाहुल्य वाली, इससे पहले अखिलेश यादव ने चुनाव ना लड़ने का बनाया था मन, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस बार गोरखपुर सदर से उतरें हैं विधानसभा चुनाव के मैदान में

Read More »
बसपा ने जारी की दूसरे चरण के 51 उम्मीदवारों की सूची

यूपी चुनाव के लिए बसपा ने जारी की दूसरे चरण के 51 उम्मीदवारों की सूची, मायावती ने दिया ये नारा…: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने आगमी चुनाव के दूसरे चरण के लिए 51 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बंदायू, बरेली और शाहजहांपुर जिलों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों का किया एलान, इसके साथ ही बसपा सुप्रीमों मायावती ने आगामी चुनाव के लिए दिया नारा- ‘हर पोलिंग बूथ को जिताना है बीएसपी को सत्ता में लाना है’, इस नारे के साथ मायावती ने बसपा कार्यकर्ताओं में किया जोश भरने का काम, मायावती ने कहा- ‘मुझे है उम्मीद कि पार्टी कार्यकर्ता करेंगे कड़ी मेहनत और 2007 की तरह बनाएंगे बसपा सरकार’

Read More »
यूपी में BJP का सुपर शनिवार!

यूपी में BJP का सुपर शनिवार! शाह-नड्डा के साथ योगी करेंगे डोर टू डोर कैंपेन, प्रचार में झौंकी पूरी ताकत: यूपी चुनाव 2022 का घमासान अब सड़कों पर, आज से भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता डोर टू डोर प्रचार की थामेंने कमान, राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ और बुलंदशहर लोगों के बीच में जाकर उनसे करेंगे वोटिंग की अपील, यूपी में पहले चरण के मतदान से पहले अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में भाजपा, गृहमंत्री अमित शाह पश्चिमी रहेंगे यूपी के दौर पर, शाह शामली और मेरठ में डोर टू डोर कैंपेन करेंगे और लोगों से मिलेंगे, इसी के साथ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिजनौर और गजरौला में संभालेंगे मोर्चा

Read More »
चुनाव आयोग की समीक्षा बैठक जारी

चुनाव आयोग की समीक्षा बैठक जारी, सूत्र- एक हफ्ते और बढ़ाई जा सकती है चुनावी रैलियों पर रोक: दिल्ली में चुनाव आयोग की अहम समीक्षा बैठक जारी, चुनावी रैलियों पर रोक की करी जाएगी समीक्षा, चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक चुनावी रैलियों और रोड शो पर लगाई थी रोक, कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए लगाई थी रोक, अब आज वो अवधि हो रही समाप्त, चुनाव आयोग पांचों राज्यों में कोरोना के हालातों की करेगा समीक्षा, चुनाव आयोग के सूत्रों का दावा- अभी एक हफ्ते तक और बढ़ाई जा सकती है पाबंदियां, चुनावी सभाओं और रोड शो पर पर लगाई जा सकती है पाबंदी

Read More »
वो तो मैंने चिढ़ कर कह दिया- सीएम

मैं ये नहीं कह रही हूं कि CM का चेहरा मैं ही हूं, वो तो मैंने चिढ़ कर कह दिया- प्रियंका का यू टर्न: उत्तरप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की तरफ से सीएम कैंडिडेट को लेकर प्रियंका गांधी का बयान- ‘मैं ये नहीं कह रही हूं कि मैं ही हूं CM का चेहरा, वो तो मैंने कह दिया था चिढ़ कर कह दियामेरी पार्टी कहीं-कहीं पर ये तय करती है कि कौन होगा CM का चेहरा और कहीं पर नहीं करती है तय, ये पार्टी का है तरीका’, सीएम फेस के सवाल पर प्रियंका ने कल कहा था- ‘और कोई चेहरा दिख रहा है आपको मेरे अलावा’, गठबंधन के सवाल पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- ‘हम किसी भी तरह की चर्चा के लिए तैयार थे लेकिन ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई और हम लड़ रहे हैं अकेले चुनाव, एक तरह से ये है हमारी पार्टी के लिए अच्छा’

Read More »
सपा है एक वॉशिंग मशीन, जिसमें संघी बन जाते हैं सेक्युलर- ओवैसी

सपा है एक वॉशिंग मशीन, जिसमें संघी बन जाते हैं सेक्युलर- ओवैसी का समाजवादी पार्टी पर बड़ा तंज: उत्तर प्रदेश चुनाव का घमासान, समाजवादी पार्टी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की हसनपुर विधान सभा सीट से मुखिया गुर्जर को बनाया प्रत्याशी, मेरठ के रहने वाले मुखिया गुर्जर समाजवादी पार्टी में आने से पहले थे बीजेपी में, अब इसको लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर साधा निशाना, ओवैसी ने समाजवादी पार्टी को बताया एक ऐसी वाशिंग मशीन, ओवैसी ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘सपा है एक वॉशिंग मशीन, जिसमें संघी बन जाते हैं सेक्युलर, मरहूम कल्याण सिंह, हिंदू युवा वाहिनी के सुनील, स्वामी प्रसाद और अब ये… उम्मीद है कि मुस्लिम सपा नेता इनकी करेंगे गुल-पोशी और इनके ‘सामाजिक न्याय’ के लिए करेंगे अपनी ‘जवानी क़ुर्बान’,बाकी बी-टीम का ठप्पा तो सिर्फ हम पर लगेगा’

Read More »
तीसरी लहर में कुल एक्टिव केस पहली बार 21 लाख के पार

तीसरी लहर में कुल एक्टिव केस पहली बार 21 लाख के पार, 24 घंटे में मिले 3.37 लाख नए केस, 488 मौतें: देश में शुक्रवार को मिले 3 लाख 37 हजार 704 नए कोरोना संक्रमित, इस दौरान 2.42 लाख लोग हुए ठीक, जबकि 482 लोगों की हुई मौत, पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में 9,550 की आई है कमी, इससे एक दिन पहले गुरुवार को मिले थे 3.47 लाख संक्रमित, तीसरी लहर में फिलहाल देश में 21.13 लाख एक्टिव केस, इधर राजस्थान में कोरोना की तीसरी लहर ने पकड़ी रफ्तरा, एक दिन में कोरोना के मिले 16878 संक्रमित, जयपुर में एक दिन में मिले 4 हजार 35 नए केस

Read More »
img 20220122 093903

छोटे उद्योगों को गहलोत सरकार की बड़ी सौगात, शास्ति और ब्याज के 8 करोड़ रुपये किए माफ: प्रदेश की गहलोत सरकार ने ऋण माफी योजना के तहत छोटे उद्योगों को दी बड़ी सौगात, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने बताया- ऋण माफी योजना में 6 हजार 248 पात्र इकाइयों के वर्ष 2000 से बकाया ऋण (मूलधन शास्ति व ब्याज) का लगभग 8 करोड़ रुपए किए गए हैं माफ, प्रदेश की गहलोत सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2021-22 में ऋण माफी की बजट में की गई थी घोषणा, इसके अनुसार विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत राज्य के दस्तकारों, बुनकरों, कुटीर और लघु उद्योगों को जिला उद्योग केन्द्रों की ओर से वर्ष 2000 तक वितरित समस्त बकाया ऋण माफ करने की की गई थी घोषणा

Read More »