



Day: January 22, 2022


डॉ किरोड़ी की गहलोत सरकार को चेतावनी- झाड़ौल-धरियावद गैंगरेप मामलों में लो संज्ञान वरना होगा आंदोलन: अलवर में विमंदित बालिका से कथित गैंगरेप का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि झाड़ौल और धरियावद में आदिवासी महिला से गैंगरेप मामले में गरमाई प्रदेश की सियासत, राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने दी गहलोत सरकार को चेतावनी, मामले में लें संज्ञान वरना होगा बड़ा आंदोलन, सांसद किरोड़ी ने ट्वीट कर दी जानकारी, कहा- ‘कल उदयपुर संभाग में धरियावद एवं झाड़ौल के दौरे पर रहूंगा, रेप पीड़ित आदिवासी महिलाओं के परिजनों से करूंगा मुलाकात, धरियावद में आदिवासी महिला के साथ गैंग रेप की घटना है अत्यंत दुःखद, प्रदेश के गृहमंत्री जी मामलों में संज्ञान लो नहीं तो उदयपुर संभाग में खड़ा करूँगा बड़ा आंदोलन,’
22 Jan 2022
Read More »

अखिलेश ने चाचा को साइकिल के चिन्ह पर दिया टिकट, 5 बार खुद शिवपाल और 7 बार नेताजी जीत चुके यहां से: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव को अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी से दिया टिकट, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का समाजवादी पार्टी के साथ हो चुका है गठबंधन, अब सपा ने शिवपाल सिंह यादव को इटावा की जसवंतनगर सीट से बनाया उम्मीदवार, इटावा की जसवंतनगर विधानसभा परंपरागत सीट है मुलायम परिवार की, इस सीट पर 1996 से लगातार निर्वाचित होते चले जा रहे हैं शिवपाल सिंह यादव, वह अब तक 5 बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं जसवंतनगर से, अब आज छठी बार मैदान में उतरने का रास्ता हो गया है साफ, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव भी इस सीट से सात बार पहुंच चुके हैं विधानसभा, आज शिवपाल सिंह यादव को पार्टी ऑफिस से समाजवादी पार्टी का एबी फार्म कर दिया गया है आवंटित, कुछ दिन पहले शिवपाल सिंह यादव ने टिकट को लेकर किया था एलान- ‘मुझे अखिलेश यादव का हर फैसला है मंजूर, इस बार हम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बजाए सपा के सिंबल पर लड़ेंगे चुनाव,’ चर्चा है कि समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को चुनाव में 5 से 7 सीट देने को हैं तैयार,
22 Jan 2022
Read More »

गहलोत सरकार का एक और बड़ा फेरबदल, IAS अफसरों के बाद अब 20 IPS के किए तबादले, आदेश जारी: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया बड़ा फेरबदल, 40 IAS के बाद अब 20 IPS के किए तबादले, कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश, पी. रामजी महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रैंज, नवज्योति गोगोई पुलिस आयुक्त जोधपुर, प्रफुल्ल कुमार होंगे महानिरीक्षक पुलिस आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) जयपुर, ओम प्रकाश महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, सत्येन्द्र सिंह उपमहानिरीक्षक एसओजी जयपुर, हरेन्द्र कुमार महावर उप महानिरीक्षक पुलिस एसएसबी जोधपुर, राजेश सिंह उपमहानिरीक्षक पुलिस रेल्वेज, प्रीति जैन अब होंगी चित्तौड़गढ़ एसपी, अजय सिंह पुलिस अधीक्षक भरतपुर, भंवर सिंह नाथावत SP जैसलमेर
22 Jan 2022
Read More »

5 राज्यों में चुनावी रैलियों पर 31 जनवरी तक रोक, घर-घर प्रचार में अब 5 की जगह जा सकेंगे 10 लोग: पांच चुनावी राज्यों में अभी रैलियों और सभाओं पर जारी रहेगा बैन, चुनाव आयोग ने कोरोना के हालात की समीक्षा के बाद शनिवार को लिया यह फैसला, आयोग ने रैलियों-सभाओं पर बैन 31 जनवरी तक है बढ़ाया, 8 जनवरी को पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक रैलियों और जनसभाओं पर लगाई थी रोक, 15 जनवरी को रिव्यू के बाद बैन 22 जनवरी तक बढाया गया, आयोग ने बैन के साथ दी कुछ ढील, आयोग ने डोर-टू-डोर कैंपेन के लिए लोगों की संख्या कर दी है 10, फेज वन के लिए राजनीति दलों या प्रत्याशियों की बैठक तय की गई खुली जगह पर 500 लोगों की लिमिट के साथ हो सकेगी मीटिंग, वीडियो वैन का प्रचार के लिए इस्तेमाल खुली जगहों पर ही किया जा सकेगा
22 Jan 2022
Read More »


अमर जवान ज्योति को बंद करना शहादत का अपमान, ऐसे प्रयासों से नहीं बदलता इतिहास- सीएम गहलोत: इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति के वॉर मेमोरियल में विलय का मामला, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान- ‘इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति को बुझाकर दो ज्योतियों को एक करने का औचित्य हर किसी की समझ से है बाहर, अगर शहीदों के सम्मान में दो अलग-अलग ज्योति जलती रहतीं तो मोदी सरकार को क्या थी परेशानी? 50 वर्षों से शहीदों को नमन कर रही अमर जवान ज्योति को बन्द करना शहादत का है अपमान, ऐसे कुकृत्य करना इतिहास बदलने का है प्रयास, परन्तु मोदी सरकार को ये समझ लेना चाहिए कि ऐसे प्रयासों से इतिहास नहीं बदलता बल्कि महान कार्य कर बनाना पड़ता है स्वर्णिम इतिहास, अमर जवान ज्योति पाकिस्तान के दो टुकड़े करने वाले सैनिकों की थी स्मृति, इसको बन्द कर ‘मर्जर’ का नाम देना उस ज्योति की पवित्रता को कमतर करने का है प्रयास, बांग्लादेश युद्ध विजय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर ऐसा कृत्य करना है घोर निंदनीय’, मोदी सरकार ने शुक्रवार को अचानक अमर जवान ज्योति का विलय करने का लिया था फैसला, इसके बाद से विशेषकर कांग्रेस मोदी सरकार पर है हमलावर
22 Jan 2022
Read More »

उदयपुर रेप केस ने खोली कानून व्यवस्था की पोल, कांग्रेस सरकार को नहीं है आंसुओं की परवाह- मैडम राजे: अलवर के बाद अब उदयपुर गैंगरेप को लेकर गर्माई मरुधरा की सियासत, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का गहलोत सरकार पर निशाना- ‘उदयपुर की बाघपुरा पुलिस चौकी से 250 मीटर की दूरी पर महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने एक बार फिर राजस्थान में कानून-व्यवस्था की खोल दी है पोल, महिलाओं से ज्यादती के मामले बढ़ रहे हैं लगातार, लेकिन कांग्रेस सरकार को इन आंसुओं की नहीं है कोई परवाह’, गुरुवार को उदयपुर में पुलिस चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर हुआ सामूहिक दुष्कर्म, बिना कपड़े भागते-भागते एफआईआर दर्ज कराने पहुंची थी पीड़िता, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के आरोपियों को किया था गिरफ्तार
22 Jan 2022
Read More »

भगवंत मान की सीएम चन्नी को चुनौती- धुरी सीट से मैदान पर उतरकर दिखाएं चरणजीत सिंह चन्नी: पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं की बयानबाजी ने सर्द माहौल को गर्माया, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने चरणजीत सिंह चन्नी को दी चुनौती, विधानसभा चुनाव में धुरी से उनके खिलाफ लड़ें चुनाव, भगवंत मान ने कहा- ‘वह चमकौर साहिब(सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का निर्वाचन क्षेत्र) से चुनाव नहीं लड़ सकता क्योंकि वह है एक आरक्षित सीट, लेकिन चन्नी धुरी सीट से लड़ सकते हैं चुनाव, मैं उनका करता हूं स्वागत’ भगवंत मान लड़ेंगे पंजाब का विधानसभा चुनाव धुरी विधानसभा क्षेत्र से, संगरूर जिले में आती है धुरी विधानसभा सीट, संगरूर से ही भगवंत मान हैं सांसद
22 Jan 2022
Read More »

कांग्रेस प्रत्याशी तड़ीपार, जिला प्रशासन ने शहर की शांति के लिए बताया खतरा, घर पर नोटिस चस्पा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, अलीगढ़ शहर से कांग्रेस उम्मीदवार सलमान इम्तियाज को जिला प्रशासन ने किया जिला बदर, इस बात की जानकारी अलीगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को दी, इम्तियाज के घर पर शुक्रवार को 14 जनवरी का यह आदेश किया गया चस्पा, जबकि 20 फरवरी को कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना नामांकन किया था दाखिल, अपर जिला मजिस्ट्रेट (शहर) राकेश कुमार पटेल ने बताया- ‘सलमान इम्तियाज पर गुंडा अधिनियम के तहत मामला होने के आधार पर लगाया गया है प्रतिबंध, क्योंकि वह शहर की शांति के लिए थे खतरा, सलमान शीर्ष न्यायालय में आवेदन कर पा सकते हैं जमानत’ इम्तियाज रह चुके एएमयू छात्रसंघ के अध्यक्ष, इम्तियाज पर मार्च 2020 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सीएए विरोधी आंदोलन के मद्देनजर लगाया गया था प्रतिबंध, एएमयू के कई अन्य छात्र नेताओं को भी इस तरह के प्रतिबंध आदेश किए गए थे जारी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा- ‘पार्टी इस आदेश को अदालत में देगी चुनौती’
22 Jan 2022
Read More »


