



Day: January 22, 2022


जब-जब शिवराज डरता है, पुलिस को आगे करता है- FIR होने पर दिग्गी राजा का तंज, कमलनाथ का नाम नहीं: मध्यप्रदेश से बड़ी खबर, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेसी दिग्गज दिग्विजय सिंह समेत 2 दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज, दिग्विजय सिंह और उनके समर्थक शुक्रवार को CM हाउस से एक किलोमीटर पहले बैठे थे धरने पर, दिग्गी राजा की CM हाउस के बाहर धरना देने की थी प्लानिंग, पर पुलिस ने उन्हें पहले ही था रोक लिया, किसान और बांध विस्थापितों के मुद्दे पर दिया गया था धरना, श्यामला हिल्स पुलिस ने धारा 353 और 188 में दर्ज हुई FIR, बिना परमिशन धरना देने का आरोप, मजे की बात यह है कि धरने में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी हुए थे शामिल, लेकिन उन पर कोई केस नहीं किया गया है दर्ज, FIR दर्ज होने पर दिग्विजय सिंह का आया बयान- ‘हमने नहीं तोड़ा कोई भी कानून, जब जब शिवराज डरता है पुलिस को आगे करता है’
22 Jan 2022
Read More »

5 चुनावी राज्यों में रैलियों-सभाओं पर बैन जारी, कोरोना के हालात की समीक्षा के बाद आयोग का फैसला: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय चुनाव आयोग की हुई समीक्षा बैठक, इसमें चुनावी रैलियों, जुलूस और रोड शो पर पाबंदियां जारी रखने पर बनी सहमति, सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बैन हफ्ते भर के लिए बढ़ा दिया गया, चुनाव आयोग की बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव समेत राज्यों के अधिकारी भी हुए शामिल, 8 जनवरी को पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक रैलियों और जनसभाओं पर लगाई थी रोक, जिसे बाद में बढ़ाया गया था 22 जनवरी तक, अब इसे एक बार फिर बढ़ाया गया, बीते सात दिन में चुनावी राज्यों में कोरोना का आया है मिक्स्ड ट्रेंड, पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में डेली केस में 266% की हुई है बढ़ोतरी, इसके अलावा उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी कोरोना के मामलों में दर्ज की गई है मामूली बढ़ोतरी
22 Jan 2022
Read More »


यूपी में ओवैसी का दांव- बनाएंगे 2 सीएम और 3 डिप्टी सीएम, कुशवाह-भारत मुक्ति मोर्चा से किया गठबंधन: उत्तरप्रदेश चुनाव का दंगल, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में बाबू सिंह कुशवाहा और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन का किया ऐलान, गठबंधन के बाद असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान- ‘अगर हमारा गठबंधन सत्ता में आता है तो यूपी में होंगे दो मुख्यमंत्री, एक OBC समुदाय से और दूसरा होगा दलित समुदाय से, इनके साथ बनाए जाएंगे 3 उप मुख्यमंत्री’, अखिलेश यादव के साथ गठबंधन को लेकर ओवैसी ने कहा- ‘अखिलेश यादव को नहीं है हमारी जरूरत, वो उड़ रहे हैं हवा में, उनके सपने में आए थे भगवान कृष्ण, वो खुद ही जीत रहे हैं 400 सीट, मैं हकीकत पर करता हूं यकीन, अखिलेश के स्वप्न उन्हें मुबारक, मैंने पहले ही कह दिया था कि बीजेपी और कांग्रेस के आलावा बाकी लोगों से गठबंधन करने में मुझे नहीं है दिक्कत, बाकी 10 मार्च को नतीजों के बाद करेंगे तय, मैं यहां सत्ता हासिल करने के लिए नहीं हूं आया, तेलंगाना में हैं हमारे विधायक, वहां हमने मुसलमानों को दिलाया है हक, रही बात अखिलेश यादव के समर्थन की तो हम भी बीजेपी को हराना चाहते हैं, लेकिन मुसलमानों का हक मारकर नहीं’
22 Jan 2022
Read More »

कांग्रेस MLA को कुख्यात डकैत जगन गुर्जर ने दी जान से मारने की धमकी, वीडियो में जमकर दीं गालियां: धौलपुर से बड़ी खबर, कुख्यात डकैत जगन गुर्जर ने बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को दी जान से मारने की धमकी, जगन गुर्जर ने बकायदा वीडियो जारी कर मलिंगा को दी है धमकी, जगन गुर्जर के धमकी भरे वीडियो के सामने आने के बाद मचा हड़कंप, वायरल वीडियो में जगन गुर्जर बाड़ी विधायक पर जबरन पुलिस कार्रवाई कराने का लगा रहा है आरोप, वीडियो में बाड़ी विधायक के लिए गुर्जर ने किया अपशब्दों का भी प्रयोग, जगन गुर्जर ने धौलपुर पुलिस अधीक्षक के लिए भी अपशब्दों का किया प्रयोग, जगन गुर्जर का यह धमकी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, बाड़ी से कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को पहले भी मिल चुकी है जान से मारने की धमकी, सबसे बड़ा सवाल- क्या कांग्रेस की सरकार में ही सुरक्षित नहीं है कांग्रेस के विधायक? धौलपुर एसपी शिवराज सिंह मीणा ने कार्रवाई का किया है दावा, दूसरी तरफ बाड़ी विधायक ने कहा- ‘किसी भी प्रकार की धमकी से नहीं डरने की नहीं है कोई बात, आम जन को भय के साए में जीने को कोई नहीं कर सकता मजबूर’
22 Jan 2022
Read More »

जहरीली शराब को लेकर गरमाई बिहार की सियासत, चिराग ने की प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग: देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के इत्तर जहरीली शराब को लेकर गरमाई सियासत, शराब की वजह से हुई मौतों के कारण चौतरफा घिरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को लिखा पत्र, पत्र के माध्यम से चिराग ने बिहार में की राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग ताकि जहरीली शराब के सेवन से होने वाली मौतों को रोका जा सके, गुरुवार को सारण में जहरीली शराब पीने से हो गई थी पांच लोगों की मौत और अब भी कई लोग हैं गंभीर हालत में, पुलिस ने मामले की कर दी है जांच शुरू
22 Jan 2022
Read More »

MLA कृष्णा पूनियां और महेन्द्र विश्नोई आए कोरोना की चपेट में, CM गहलोत-पायलट ने पूछी कुशलक्षेम: प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की सुपर स्पीड, सादुलपुर विधायक कृष्णा पूनियां और लूणी विधायक महेन्द्र विश्नोई आए कोरोना की चपेट में, दोनों ने खुद को किया आइसोलेट, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट कर की दोनों के जल्द स्वस्थ होने की कामना, सीएम गहलोत ने दोनों विधायकों से की फोन पर बात भी, सीएम गहलोत भी तीसरी लहर के दौरान आ गए थे कोरोना की चपेट में
22 Jan 2022
Read More »

कांग्रेस आज जारी करेगी उत्तराखंड के 55 नामों की लिस्ट, बाकि सीटों पर वासनिक-वेणुगोपाल करेंगे मंथन: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का घमासान, भाजपा के बाद अब कांग्रेस की लिस्ट का काउंटडाउन, कांग्रेस की लगभग 55 उम्मीदवारों की पहली सूची आज शाम तक होगी जारी, बाकि बची सीटों पर अटका मामला, इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बनाई कमेटी, मुकुल वासनिक और के सी वेणुगोपाल की कमेटी करेंगे देवभूमि के सीनियर नेताओं से बात, वासनिक और वेणुगोपाल बाकि बची सीटों को लेकर बनाएंगे आम राय, सीनियर नेताओं के साथ बैठकर 15 सीटों पर कल तक करेंगे फ़ैसला , दूसरी तरफ भाजपा उतार चुकी है 59 सीटों पर उम्मीदवार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उतारा गया है खटीमा सीट से
22 Jan 2022
Read More »

‘चरणजीत सिंह हैं हनी और मनी का कॉम्बिनेशन’- अकाली दल ने साधा सीएम चन्नी पर जोरदार निशाना: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले हुई ED की कार्रवाई के बाद सियासी बयानबाजी हुई तेज, सूबे के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने रिश्तेदार के यहां करोड़ों रूपये मिलने को लेकर आए विपक्ष के निशाने पर, अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पत्रकार वार्ता के दौरान सीएम चन्नी और हनी की तस्वीर और वीडियो जारी कर साधा जोरदार निशाना, कहा- ‘CM चन्नी के रिश्तेदार भूपिंदर हनी के यहां 55 करोड़ की मनी ट्रेल का चला है पता, सीएम चन्नी और कांग्रेस को बताना चाहिए कि ये पैसा कहां से आया, लाखों की रोलेक्स की घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी कहां से आई? हनी का है क्या काम-धंधा, आज चन्नी के भ्रष्टाचार के एक्सपोज़ का है पार्ट वन, बाकी दो-तीन पार्ट और आएंगे आगे, चरणजीत सिंह चन्नी हैं हनी और मनी का कॉम्बिनेशन’
22 Jan 2022
Read More »


