



Day: January 19, 2022



विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर SOG दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे किरोड़ी, उठाई ये मांग: राजस्थान में REET, सब इंस्पेक्टर और जेईएन भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला नहीं ले रहा थमने का नाम, विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर राज्यसभा सांसद एवं बीजेपी के दिग्गज नेता डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने लगातार खोल रखा है सरकार के खिलाफ मोर्चा, इसी कड़ी में बुधवार को सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने एसओजी दफ्तर पहुंच, रीट, सब इंस्पेक्टर और जेईएन भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर सौंपा ज्ञापन, ज्ञापन देने के बाद किरोड़ी लाल मीणा बैठे सांकेतिक धरने पर, ज्ञापन सौंपने के बाद बोले मीणा- ‘सरकार में अगर बची है संवेदनशीलता तो प्रदेश के इन 26 लाख युवाओं के साथ करे न्याय, अब आप न्याय करेंगे या दलालों का साथ देंगे फैसला आपका है, मैं अभ्यर्थियों के हक के लिए लड़ता रहूंगा’
19 Jan 2022
Read More »

अपर्णा के बीजेपी में शामिल होने पर बोले अखिलेश- अच्छा है समाजवादी विचारधारा का हो रहा है विस्तार: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले दल बदल की राजनीति पहुंची चरम पर, मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव हुई बीजेपी में शामिल, अपर्णा के बीजेपी में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, पार्टी मुख्यालय से प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बोले अखिलेश- ‘सबसे पहले तो मैं उन्हें देता हूं बधाई, नेता जी ने की उन्हें समझाने की बहुत कोशिश लेकिन वे नहीं मानी, खैर ये तो अच्छी बात है कि क्योंकि समाजवादी विचारधारा का हो रहा है विस्तार, मुझे उम्मीद है कि हमारी विचारधारा वहां भी पहुंचकर संविधान और लोकतंत्र को बचाने का करेगी काम’, वहीं अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को लेकर भी दिया जवाब, कहा- ‘आ’जमगढ़ की जनता से अनुमति लेकर लड़ेंगे चुनाव’
19 Jan 2022
Read More »

भाजपा ने पहले चरण के लिए की 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, अजय मिश्र टेनी को नहीं मिली जगह: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, भारतीय जनता पार्टी ने पहले फेज के लिए की 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्टार प्रचारकों में शामिल, इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राधा मोहन सिंह, मुख़्तार अब्बास नकवी, केशव प्रसाद मौर्या, दिनेश शर्मा, संजीव बाल्यान, जसवंत सैनी, हेमा मालिनी, अशोक कटारिया, सुरेंद्र नागर, जनरल वी के सिंह, चौधरी भूपेंद्र सिंह, बी एल वर्मा, राजवीर सिंह, एस पी सिंह बघेल, साध्वी निरंजन ज्योति, कांता कर्दम, रजनीकांत माहेश्वरी, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र कश्यप, जेपीएस राठौड़, भोला सिंह खटीक को किया गया है शामिल, स्टार प्रचारकों की इस सूची में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को नहीं मिली जगह, लखीमपुर खीरी हिंसा में टेनी का पुत्र आशीष टेनी है मुख्य आरोपी
19 Jan 2022
Read More »

कांग्रेस MLA का विवादित बयान- जिन अधिकारियों ने किया है कांग्रेसियों को परेशान, सबसे लिया जाएगा हिसाब: गुजरात के सोमनाथ से कांग्रेस विधायक विमल चूड़ासमा का विवादित बयान, गिर-सोमनाथ के वेरावल में कांग्रेस समर्थित सरपंचों के सम्मान समारोह में बोले विमल चुड़ासमा- ‘सरकारी कार्यक्रमों में प्रोटोकॉल के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की तरह कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी दिया जाना चाहिए आमंत्रण, लेकिन सरकारी कार्यक्रमों में कहीं भी हमारे कार्यकर्ता और पदाधिकारी तो दूर लेकिन कांग्रेस के विधायकों को भी नहीं दिया जा रहा है आमंत्रण, भाजपा के कार्यकर्ता अधिकारियों के तबादले कर सकते है लेकिन कांग्रेस के विधायक तो उन्हें घर पर ही बैठा देंगे, अधिकारी समझ जाए कि 2022 में कांग्रेस की सरकार है आने वाली, जिन अधिकारियों ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों को किया है परेशान, उन सभी का एक-एक करके लिया जाएगा हिसाब’
19 Jan 2022
Read More »


मोदी से क्यों नहीं पूछते की कब और किससे करेंगे शादी? अर्चना गौतम से जुड़े सवाल पर प्रियंका का जवाब: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने मंगलवार को वर्चुअली किया पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद, संवाद के दौरान पूछे गए सवालों का बेबाकी से जवाब दिया प्रियंका ने, इसी बीच हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व अभिनेत्री अर्चना गौतम पर टिप्पणी करने वालों पर प्रियंका गांधी ने किया पलटवार, प्रियंका गांधी ने कहा- ‘हमारी प्रत्याशी से मीडिया पूछ रहा है कि वह शादी कब करेंगी? किस तरह के कपड़े पहनती हैं? इस तरह के सवाल कभी नरेंद्र मोदी से क्यों नहीं पूछे जाते? मोदी से क्यों नहीं पूछा जाता कि किससे शादी करेंगे या करेंगे भी या नहीं? केवल महिलाओं से ही क्यों पूछे जाते हैं इस तरह के सवाल? कभी पुरुषों से क्यों नहीं पूछे जाते हैं इस तरह के सवाल?’ प्रियंका गांधी ने कहा- अर्चना गौतम ने बहुत संघर्ष के बाद बनाया है अपना जीवन, वह इस मुकाम तक पहुंची हैं कि पहचान पा रहे हैं उन्हें लोग, अर्चना गौतम करती हैं महिलाओं की सेवा और हस्तिनापुर के विकास की बात, उठा रही है जनता के मुद्दों को
19 Jan 2022
Read More »

केजरीवाल का बड़ा दांव, अमित पालेकर होंगे गोवा में आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा: गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी का बड़ा दांव, उत्तराखंड और पंजाब के बाद गोवा में की मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा, अमित पालेकर होंगे गोवा में आप की तरफ से मुख्यमंत्री चेहरा, अमित पालेकर आते हैं भंडारी समाज से, पालेकर को मुख्यमंत्री चेहरा बना अरविंद केजरीवाल ने साधा भंडारी समाज, गोवा में क़रीबन 35% आबादी इसी समाज से आती है, ऐसे में पार्टी इसे देख रही है एक बड़े वोट बैंक के आधार पर, अमित पालेकर ओल्ड गोवा हैरिटेज परिसर में अवैध तरीके से बनाए जा रहे एक बंगले के खिलाफ कर चुके है अनशन भी, उनके अनशन पर बैठने के कुछ दिनों बाद ही गोवा सरकार ने की थी विवादित ढांचे के खिलाफ कार्रवाई करने की घोषणा
19 Jan 2022
Read More »

सीएम योगी के बाद अब अखिलेश उतरेंगे चुनावी मैदान में! BJP ने साधा निशाना- भरे मन से लड़ेंगे चुनाव: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहली बार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब अखिलेश यादव भी उतरेंगे यूपी के चुनावी मैदान में, आज़मगढ़, मैनपुरी और इटावा समेत कई ज़िलों से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ता अखिलेश यादव से इन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की कर चुके हैं अपील, वहीं समाजवादी पार्टी के सूत्रों से मिली खबर के अनुसार अखिलेश यादव गोपालपुर सीट से लड़ सकते हैं चुनाव, इससे पहले अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव ना लड़ने की कर चुके थे घोषणा, अखिलेश के चुनाव लड़ने के एलान पर बीजेपी ने साधा निशाना, योगी सरकार में मंत्री मोहसिन राजा ने कहा- ‘अखिलेश यादव मन से नहीं भरे मन से लड़ने जा रहे हैं चुनाव, अखिलेश यादव चुनाव लड़ना पसंद नहीं करते, क्योंकि मैदान में जाने वाले लोग हमेशा मैदान में दिखते हैं’
19 Jan 2022
Read More »


