



Day: January 19, 2022


महाराष्ट्र पंचायत चुनावों में BJP का जलवा, NCP दूसरे पर तो शिवसेना और कांग्रेस रही तीसरे व चौथे नम्बर पर: महाराष्ट्र के पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का जलाव रहा कायम, अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए भाजपा और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के बीच रही कड़ी टक्कर, 106 नगर पंचायतों और 2 जिला परिषदों के लिए हुए चुनावों में भाजपा ने नगर पंचायतों में सबसे अधिक 416 सीटें तो एनसीपी ने जीती 378 सीटें, जबकि शिवसेना और कांग्रेस रही क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर, इस तरह पंचायत चुनाव में महाविकास अघाड़ी गठबंधन ने 60% सीटों पर जीत की हासिल, परिणाम से हुआ स्पष्ट कि स्थानीय निकायों में राजनीतिक आरक्षण खत्म होने पर MVA से नाराज नहीं हैं ओबीसी, राज्य चुनाव आयोग ने ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 1802 सीटों के लिए दो चरणों में 21 दिसंबर और 18 जनवरी को कराया मतदान, 106 नगर पंचायतों, दो जिला परिषदों, 15 पंचायत समितियों में कराया था मतदान
19 Jan 2022
Read More »


गोवा में कांग्रेस ने जारी की 5 प्रत्याशियो एक और सूची, डलैला लोबा को सियोलिम से उतारा मैदान में: गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पांच उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, पार्टी की ओर से जारी सूची में प्रमुख नाम है पूर्व मंत्री माइकल लोबो की पत्नी डलैला लोबा, सियोलिम विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा है डलैला लोबा को, वहीं कालंग्यूट विधानसभा क्षेत्र से माइकल लोबो को बनाया गया है उम्मीदवार, हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे माइकल और डेलैला लोबो, इसके साथ ही सलीगांव से केदार नाईक, अल्डोना से कार्लोस अल्वारेस फरेरा, प्रियोल से दिनेश जल्मी और कर्टोरिम से मोरेनो रिबेलो को बनाया गया है उम्मीदवार, वहीं गोवा के पूर्व महाधिवक्ता कार्लोस फरेरा को अल्डोना निर्वाचन क्षेत्र से उतारा गया है चुनावी मैदान में, गोवा में कांग्रेस अब तक अलग-अलग सूचियों के तहत 32 उम्मीदवार कर चुकी है घोषित, माना जा रहा है कि गोवा फॉरवर्ड पार्टी तथा कुछ अन्य गठबंधन की पार्टियों के लिए कांग्रेस छोड़ सकती है बाकी की सीटें
19 Jan 2022
Read More »

यूपी चुनाव के लिए भाजपा के सहयोगी दलों के बीच ख़त्म हुई खटास! 403 सीटों पर मिलकर ठोकेंगे ताल: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दलों ने की गठबंधन में चुनाव लड़ने की घोषणा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया अहम फैसला, बैठक के बाद मीडिया में बोले नड्डा- ‘अपना दल और निषाद पार्टी के साथ NDA यूपी में 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, बीते दिनों दोनों सहयोगी दलों से विस्तार से हुई चर्चा में लिया गया निर्णय’, वहीं NDA में प्रमुख सहयोगी दल अपना दल एस की प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने कहा- ‘NDA का गठबंधन विकास और सामाजिक न्याय का है बेहतर कॉकटेल, पीएम मोदी ने लंबे समय से लंबित पिछड़ों की समस्या को किया है हल’ तो वहीं निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद बोले- ‘दो साल पहले सहयोगी दल के रूप में लिया था संकल्प, सबका साथ सबका विकास के पीएम मोदी के संकल्प को निचले पायदान तक है ले जाना, उत्तर प्रदेश में पिछली सरकार भेद भाव के साथ करती थी काम’, भले ही बीजेपी ने सहयोगी दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की कर दी है घोषणा लेकिन कौन सी पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी इसकी नहीं की है अभी तक घोषणा
19 Jan 2022
Read More »

दिवंगत बिपिन रावत के छोटे भाई कर्नल विजय रावत हुए बीजेपी में शामिल, पीएम मोदी का जताया आभार: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, देश के पहले CDS दिवंगत बिपिन रावत के छोटे भाई कर्नल विजय रावत बुधवार को हुए बीजेपी में शामिल, भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण करने के बाद रावत ने जताया पीएम मोदी का आभार, कहा- ‘मैं आभारी हूं कि मुझे बीजेपी में शामिल होने का मिला है मौका, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और विजन है बहुत अद्भुत, वह सदैव उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखंड बनाने के लिए करते रहेंगे कार्य, मुझे राज्य के लिए उत्तराखंड सीएम का विजन है पसंद, यह मेरे भाई दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत के दिमाग में जो था, उससे खाता है मेल, बीजेपी की भी यही सोच है, यदि वे मुझसे पूछते हैं तो मैं जरूर उत्तराखंड के लोगों की करूंगा सेवा’, इससे पहले 8 दिसम्बर 2021 को दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत की हेलीकाप्टर दुर्घटना में हो गई थी मौत
19 Jan 2022
Read More »




गोवा में कांग्रेस के साथ बातचीत हुई विफल, शिवसेना NCP साथ लड़ेगी विधानसभा चुनाव- राउत: गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, शिवसेना और NCP नहीं लड़ेगी कांग्रेस के साथ चुनाव, राज्यसभा सांसद एवं शिवसेना के वरिष्ठ नेता सांसद संजय राउत ने किया एलान, पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बोले राउत- ‘हमने प्री-पोल अलायंस की बात की थी कांग्रेस से, बड़े नेताओं से हुई कई राउंड की बातचीत, लेकिन वो नहीं हुए तैयार, उनको लगता है कि वो गोवा में अपने बल पर बनाएंगे सरकार, एनसीपी और शिवसेना ने लिया है निर्णय कि हमलोग गठबंधन में लड़ेंगे गोवा में चुनाव, हम भले ही 40 सीटों पर नहीं लड़ रहे हैं लेकिन हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, ये तय है’
19 Jan 2022
Read More »


