Day: January 9, 2022

ashok gehlto corona sankmit

बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री गहलोत के बाद सीएम आवास के 27 कर्मी निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप: राजधानी जयपुर से इस वक़्त की सबसे बड़ी ख़बर, मुख्यमंत्री आवास में 27 कर्मी निकले कोरोना संक्रमित, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संक्रमित होने के बाद 96 कर्मियों का किया गया था टेस्ट, इनमें से 27 कर्मी निकले हैं क़ोरोना पॉज़िटिव, ऐसे में पिछले दिनों में इन कर्मियों से मिलने वालों और सीएम आवास में जाने वाले लोगों में मचा हड़कंप, सीएम गहलोत से पहले उनके बेटे वैभव गहलोत भी हुए थे कोरोना संक्रमित, तो वहीं दूसरी तरफ आज अकेले जयपुर में 2377 नए कोरोना संक्रमित मामले आए हैं सामने

Read More »
img 20220109 181041

गहलोत सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, रविवार को कर्फ्यू, स्कूल हुए बंद, शादी में 50 लोग ही अनुमत: लगातार बेकाबू कोरोना को लेकर गहलोत सरकार गंभीर, कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जारी की नई गाइडलाइन, महामारी सतर्क-सावधान जन-अनुशासन के तहत नए दिशा निर्देश किए जारी, नई गाइडलाइन के अनुसार- रविवार को जन-अनुशासन कर्फ्यू, शनिवार रात 11 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेगा वीकेंड कर्फ्यू, प्रदेश के बाजार रात 8 बजे तक होंगे बंद, प्रदेश के निगम/पालिका क्षेत्रों में 12वीं तक के स्कूल 30 जनवरी तक बंद, ऑनलाइन पढ़ाई रहेगी जारी, 50 फीसदी औऱ कोरोना प्रोटोकॉल के साथ खुल सकेंगे कोचिंग संस्थान, लोहड़ी, मकर संक्रांति सार्वजनिक समारोह पर रोक, शादियों में आ सकेंगे 100 लोग लेकिन नगर निगम और पालिका क्षेत्रों में 50 व्यक्ति ही अनुमत, बैंड बाजे वालों को रखा गया मुक्त, अंतिम संस्कार में शामिल हो सकेंगे 20 लोग, धार्मिक स्थल खुले रहेंगे फूल माला और प्रसाद नहीं मिलेगा, रात 8 बजे बाद नहीं खुलेंगे धार्मिक स्थल, 31 जनवरी तक सभी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाने होंगे अनिवार्य

Read More »
modig 61da8f75be9dd

पंजाब चुनाव से पहले PM मोदी का बड़ा ऐलान- अब हर साल 26 दिसंबर को मनाया जाएगा वीर बाल दिवस: सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया बड़ा ऐलान, अब हर साल 26 दिसंबर को मनाया जाएगा वीर बाल दिवस, पीएम मोदी ने इसका ऐलान करते हुए कहा- ‘श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर, मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि इस वर्ष से, 26 दिसंबर को मनाया जाएगा ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में, वीर बाल दिवस उसी दिन होगा जिस दिन साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी हुए थे शहीद’, धर्म रक्षा के लिए सिखों के धर्म गुरु गोबिंद सिंह ने अपने परिवार को कर दिया था कुर्बान, उनके चार बेटे धर्म रक्षा के लिए ही हो गए थे शहीद, गुरु गोबिंद सिंह के दो बेटे 26 दिसंबर 1704 को महज 9 और 6 वर्ष की छोटी उम्र में ही हो गए थे शहीद, पंजाब चुनाव से पहले पीएम मोदी के ऐलान को माना जा रहा है अहम

Read More »
img 20220109 125109

विधायक के सामने भाजपा नेता की चप्पल से पिटाई, महिला नेत्री ने चुनाव में हुई हार की निकाली भड़ास: कोटा में एक महिला नेता ने गुरुवार को भाजपा नेता की चप्पल से कर दी पिटाई, महिला नेत्री पंचायत समिति चुनाव में हुई हार से थी नाराज, भाजपा के वरिष्ठ विधायक मदन दिलावर की मौजूदगी में नेताजी की हुई जमकर पिटाई, कोटा जिले की खैराबाद पंचायत समिति की घटना, यहां वार्ड 1 से बीजेपी प्रत्याशी हेमलता मेहरा ने लड़ा था चुनाव, इस चुनाव में हेमलता की हुई थी हार, हेमलता ने हार का ठीकरा स्थानीय बीजेपी नेता नितिन शर्मा पर फोड़ा, भीड़ में नेताजी पर चप्पल से कर दिया हमला, मौके पर मौजूद लोगों ये घटना मोबाइल में कर ली कैद, वीडियो में विधायक मदन दिलावर भी बोलते नजर आए ये है पागलपन

Read More »
images (3)

बेकाबू होती कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए PM ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, लॉकडाउन जैसे कड़े फैसले संभव: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच PM मोदी ने रविवार शाम 4:30 बजे बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इस मीटिंग में प्रधानमंत्री ले सकते हैं कुछ बड़े फैसले, देश में पॉजिटिविटी रेट निकल चुका 10 से ऊपर, ऐसे में मीटिंग के दौरान लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठाने पर हो सकता है फैसला, देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा पहली बार डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 59 हजार 424 केस आए हैं सामने और 327 लोगों की हुई मौत, आज 40,000 से ज्यादा लोग हुए रिकवर, राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र (41,434), दिल्ली (20,181) और बंगाल (18,802) में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित

Read More »