



विधायक के सामने भाजपा नेता की चप्पल से पिटाई, महिला नेत्री ने चुनाव में हुई हार की निकाली भड़ास: कोटा में एक महिला नेता ने गुरुवार को भाजपा नेता की चप्पल से कर दी पिटाई, महिला नेत्री पंचायत समिति चुनाव में हुई हार से थी नाराज, भाजपा के वरिष्ठ विधायक मदन दिलावर की मौजूदगी में नेताजी की हुई जमकर पिटाई, कोटा जिले की खैराबाद पंचायत समिति की घटना, यहां वार्ड 1 से बीजेपी प्रत्याशी हेमलता मेहरा ने लड़ा था चुनाव, इस चुनाव में हेमलता की हुई थी हार, हेमलता ने हार का ठीकरा स्थानीय बीजेपी नेता नितिन शर्मा पर फोड़ा, भीड़ में नेताजी पर चप्पल से कर दिया हमला, मौके पर मौजूद लोगों ये घटना मोबाइल में कर ली कैद, वीडियो में विधायक मदन दिलावर भी बोलते नजर आए ये है पागलपन









