Day: January 4, 2022

images (1)

पीएम मोदी आज रहेंगे चुनावी राज्य मणिपुर के दौरे पर, 4800 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं की प्रदेशवासियों को देंगे सौगात: आगामी 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का अब कभी भी हो सकता है एलान, ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज कर रहे हैं चुनावी राज्यों में ताबड़तोड़ रैलियां, इसी क्रम में देश के प्रधानमंत्री एवम् भाजपा के फायरब्रांड नेता नरेंद्र मोदी आज रहेंगे चुनावी राज्य मणिपुर के दौरे पर, साथ ही जायेंगे त्रिपुरा दौरे पर, प्रधानमंत्री आज इम्फाल में 4800 करोड़ रुपये से ज्यादा की 22 विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास, इसके साथ ही पीएम मोदी अगरतला में महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर बनाए गए नए टर्मिनल का भी करेंगे उद्घाटन

Read More »
images

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी, किया खुद को क्वारैंटाइन: देशभर में एकबार फिर दिखने लगा कोरोना का कोहराम, अब राजनेता भी आने लगे कोरोना की चपेट में, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हुए कोरोना संक्रमित, संक्रमण का पता चलने पर उन्होंने खुद को कर लिया क्वारैंटाइन, आगामी चुनाव को देखते हुए अरविंद केजरीवाल पंजाब और उत्तराखंड में कर रहे हैं आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार, केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा- ‘कोरोना के हल्के लक्षण दिखने के बाद मैं पाया गया हूँ कोरोना पॉजिटिव, फिल्हाल मैंने खुद को कर लिया है घर में ही क्वारैंटाइ, बीते कुछ दिनों में जो भी लोग आये हैं मेरे संपर्क में वो बरतें अधिक सतर्कता,’ सोमवार को केजरीवाल ने देहरादून में की थी रैली, इस दौरान उन्होंने नहीं पहना था मास्क

Read More »