



Day: January 4, 2022


गिरफ्तार तेलंगाना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, नड्डा बोले- लोकतंत्र की हत्या: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष और सांसद बी संजय कुमार गिरफ्तार, कोर्ट ने सोमवार को संजय कुमार को भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पुलिस की कार्रवाई को बताया ‘लोकतंत्र की हत्या’, जेपी नड्डा ने कहा- ‘मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव हताशा में कर रहे हैं यह कार्रवाई, पार्टी को दक्षिणी राज्य में न केवल मिल रही है लोकप्रियता, बल्कि हाल में उपचुनाव में मिली है जीत, इससे राव को हो गए हताश’, इधर पुलिस ने बताया- ‘ कुमार को विभिन्न आरोपों में किया गया था गिरफ्तार, आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधान के अलावा लोक सेवक की ओर से जारी आदेश के उल्लंघन का है आरोप करीमनगर से लोकसभा सदस्य कुमार को रविवार की रात उस समय लिया गया हिरासत में, जब उन्होंने राज्य सरकार के आदेश (नंबर 317) के खिलाफ शिक्षकों और अन्य सरकारी कर्मचारियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए ‘जागरण’ विरोध प्रदर्शन करने की बनाई थी योजना
4 Jan 2022
Read More »

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला कोरोना पॉजिटिव, खुद को आइसोलेट कर लोगों से की ये अपील: कांग्रेस संचार विभाग के ‘कर्ताधर्ता’ रणदीप सिंह सुरजेवाला कोरोना पॉजिटिव, सुरजेवाला ने ट्वीट कर दी जानकारी, लिखा- ‘कल रात हल्का बुखार और सर्दी जैसे लक्षणों का अनुभव करने के बाद, मैंने अपना करवाई जांच, मेरी कोविड जांच आई है पॉजिटिव, मैं पिछले 24 घंटों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध करूंगा कि वे उचित सावधानी बरतें और करवाएं अपना परीक्षण’, सुरजेवाला ने खुद को कर लिया है आइसोलेट
4 Jan 2022
Read More »


सिद्धू पर कलह के बीच दिल्ली पहुंचे चन्नी के 4 मंत्री, रंधावा बोले- कांग्रेस के नाम पर लड़ेंगे चुनाव: पंजाब कांग्रेस में नवजोत सिद्धू को लेकर मची कलह के बीच 4 मंत्री पहुंचे दिल्ली, इनमें डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा, भारत भूषण आशु, परगट सिंह और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग रहे शामिल, चारों मंत्रियों ने दिल्ली में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल से की मुलाकात, मीटिंग के बाद डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा ने कहा- ‘पंजाब में कांग्रेस के नाम पर लड़ा जाएगा चुनाव, कांग्रेस ही होगी चुनाव में चेहरा’ दूसरी तरफ आज ही होनी है दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की अहम मीटिंग, इस बैठक में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर लग सकती है मुहर, इसमें हिस्सा लेने के लिए सिद्धू पहुंच रहे हैं दिल्ली, उससे पहले पूरा मामला हाईकमान को बताया गया, कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू की मंत्री आशु और उपमुख्यमंत्री रंधावा से हो चुकी है तकरार! रंधावा सिद्धू के रवैये पर गए थे बिफर, इसके बाद उन्होंने यहां तक कह दिया था कि फिलहाल चन्नी ही हैं CM चेहरा, किसी दूसरे चेहरे के बारे में चुनाव परिणाम के बाद MLA कर लेंगे फैसला
4 Jan 2022
Read More »



जन्मदिन पर अशोक परनामी का जोरदार शक्ति प्रदर्शन, समारोह के होर्डिंग से नदारद रहे प्रदेशाध्यक्ष पूनियां: भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व विधायक अशोक परनामी का जन्मदिन आज, जयपुर के आदर्शनगर में स्थित अरिहंत वाटिका में कार्यकर्ताओं की ओर हुआ आयोजन, जन्मदिन समारोह में दिखा परनामी का शक्ति प्रदर्शन, सांसद रामचरण बोहरा, विधायक अशोक लाहोटी, प्रताप सिंघवी भाजपा के युवा नेता गोविंद वाल्मिकी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे बधाई देने, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने भी ट्विटर पर दी बधाई, दूसरी तरफ भव्य आयोजन में लगे होर्डिंग ने सभी का खींचा ध्यान, इस होर्डिंग में नहीं थी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां की फोटो, होर्डिंग में लगी है पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद रामचरण बोहरा का फोटो, अशोक परनामी माने जाते हैं मैडम राजे के खास सिपहसालार
4 Jan 2022
Read More »

भगवंत मान हो सकते हैं पंजाब में आप के ‘सरदार’, केजरीवाल को कोरोना होने के चलते घोषणा में देरी!: पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए कांउटडाउन शुरू, आप पार्टी के सूत्रों का कहना है कि पार्टी सांसद भगवंत मान को कर सकती है पंजाब में सीएम का चेहरा, सांसद भगवंत मान को पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने को लेकर पार्टी की सर्वोच्च समिति पीएसी में बनी सहमति, लेकिन अभी इसकी नहीं हुई है कोई अधिकारिक घोषणा, अरविंद केजरीवाल के कोरोना संक्रमित होने के चलते घोषणा में हो रही है देरी, भगवंत मान रहे हैं पंजाब के एक लोकप्रिय हास्य कलाकार, वर्तमान में वह आम आदमी पार्टी के सदस्य के साथ ही है लोकसभा सदस्य भी, भगवंत मान पंजाब के संगरूर लोकसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार चुने गए हैं सांसद
4 Jan 2022
Read More »

‘काम भी, लगाम भी’ देवबंद में सीएम योगी के मंच पर खास तरह के संदेश वाले पोस्टर को लेकर चर्चाएं: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का देवबंद दौरा, एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) कमांडो ट्रेनिंग सेंटर की रखेंगे आधारशिला और जनसभा को करेंगे संबोधित, सभा के मंच पर खास तरह के संदेश वाले लगाए गए हैं पोस्टर, इनमें लिखा है, ‘काम भी और लगाम भी’, भाजपा के यूपी में प्रचार की पंच लाइन ‘सोच ईमानदार, काम दमदार’ के बाद अब ‘काम भी लगाम भी’ नया नारा, साथ ही ‘फर्क साफ है’ को लेकर भाजपा 2017 से पहले और 2017 के बाद के शासन काल की करवा रही है तुलना
4 Jan 2022
Read More »


