Day: January 4, 2022

बरेली में कांग्रेस की मैराथन में भगदड़ जैसे हालात

बरेली में कांग्रेस की मैराथन में भगदड़ जैसे हालात, कई छात्राएं दबीं, सड़क पर बिखरे जूते चप्पल: उत्तर प्रदेश के बरेली में कांग्रेस की मैराथन में मच गई भगदड़, इस दौरान कई छात्राएं दब गईं, बच्चियों के जूते चप्पल भी बिखर गए सड़क पर, कांग्रेस नेता और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने इसे बताया राजनीतिक साजिश, बोलीं- वैष्णो देवी में जब मच सकती है भगदड़, तो यहां क्यों नहीं, कांग्रेस के बढ़ते जनाधार की वजह से हो सकती है इस तरह की साजिश, इस मैराथन का वीडियो भी आया सामने, वीडियो में दिख रहा है कि बड़ी संख्या में छात्राएं इस मैराथन में ले रही थीं भाग, तभी दौड़ते वक्त कुछ छात्राएं गिर गई, इसके बाद बन गए भगदड़ जैसे हालात

Read More »
आचार्य ने पायलट को फिर बताया भावी 'मुख्यमंत्री'

‘राजस्थान के ‘भावी’ मुख्यमंत्री को साधुवाद’- पायलट ने दी बधाई तो आचार्य ने एक बार फिर दिया आशीर्वाद: प्रदेश की सियासत को गर्मा देने वाली टिप्पणी, यूपी के कल्कि पीठाधीश्वर और कांग्रेसी संत आचार्य प्रमोद कृष्णन का जन्मदिन आज, देश-प्रदेश के कांग्रेस नेता और दिग्गज दे रहे हैं आचार्य को जन्मदिन की बधाई, प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और टोंक विधायक सचिन पायलट ने भी ट्विट कर दी आचार्य को बधाई, पायलट ने लिखा- ‘श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की करता हूं कामना’, पायलट के ट्वीट पर आचार्य प्रमोद ने किया ट्वीट – ‘राजस्थान के ‘भावी’ मुख्यमंत्री का हृदय की गहराइयों से आभार और साधुवाद’, आचार्य के इस ट्वीट को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर हुआ शुरू, पायलट को भावी मुख्यमंत्री बताने को लेकर चर्चाओं का दौर हुआ शुरू, क्या प्रदेश में कुछ होने वाला है बड़ा फेरबदल, क्योंकि आचार्य प्रमोद माने जाते हैं प्रियंका गांधी के बेहद करीबी नेताओं में से एक, क्या आचार्य प्रमोद को मिला है कोई संकेत? हालांकि आचार्य पहले भी सचिन पायलट को सीएम बनने का दे चुके हैं आशीर्वाद, कल्कि महोत्सव के मंच से भी साधु संतों से दिलवा चुके हैं पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद

Read More »
Weekend curfew will be imposed in Delhi, AAP government is serious about the increasing cases of Omicron, for these tough decisions

दिल्ली में लगेगा वीकेंड कर्फ्यू, ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के लेकर आप सरकार गंभीर, लिए ये कड़े फैसले: ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को लेकर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, DDMA की बैठक में हुए बड़े फैसले, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा- ‘दिल्ली में लगाया गया वीकेंड कर्फ्यू, जरूरी सेवाओं को मिलेगी छूट, दिल्ली में नाइट कर्फ्यू पहले से है लागू, सरकारी दफ्तरों में होगा वर्क फ्रॉम होम, निजी दफ्तरों में 50 फीसदी की इजाजत’, सिसोदिया ने कहा- ओमिक्रॉन से घबराने की नहीं है जरुरत, पीड़ित जल्द हो रहे हैं ठीक, फिर भी एहतियातन सरकार ने उठाए कदम, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव, केजरीवाल ने खुद को कर लिया है आइसोलेट

Read More »
कांग्रेस सरकार की अनियमितताओं के चलते प्रदेश में बिजली है महंगी और कटौती जैसी समस्याएं- मैडम राजे

कांग्रेस सरकार की अनियमितताओं के चलते प्रदेश में बिजली है महंगी और कटौती जैसी समस्याएं- मैडम राजे: पूर्व मुख्यंमत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का गहलोत सरकार पर हमला, पूर्व सीएम मैडम राजे का ट्वीट- ‘वर्तमान में कांग्रेस सरकार की अनियमितताओं के चलते भले ही राजस्थान महंगी व बिजली कटौती जैसी समस्याओं से रहा हो जूझ, लेकिन हमारी भाजपा सरकार ने राज्य को बिजली क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाते हुए 5 वर्षों में ही विद्युत उत्पादन में 7 हजार मेगावाट से ज्यादा की बढ़ोतरी की थी’, मैडम राजे ने अपने ट्वीट के साथ एक फोटो भी किया है शेयर, इस फोटो में लिखा है, ‘हमने बिजली के क्षेत्र में बनाया था आत्मनिर्भर राजस्थान’, प्रदेश में बिजली संकट के चलते राज्य सरकार को ऊंचे दामों पर खरीदनी पड़ रही है बिजली, राजस्थान के बिजली घरों में कोयला खत्म होने की वजह से बने हैं हालात

Read More »
TMC नेता बाबुल सुप्रियो कोरोना पॉजिटिव

TMC नेता बाबुल सुप्रियो कोरोना पॉजिटिव, अमित शाह और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की ये बड़ी मांग: पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी के नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो कोरोना पॉजिटिव, ट्विटर के जरिए ट्वीट करते हुए सुप्रियो ने खुद इस बात की दी जानकारी, लिखा- ‘मैं, मेरी पत्नी और कई स्टाफ पाए गए हैं कोरोना पॉजिटिव, लेकिन मेरी चिंता इस बात को लेकर है कि गंभीर रूप से बीमार कोविड-19 मरीजों को दिए जाने वाले कॉकटेल वैक्सीन की कीमत है 61 हजार रुपये, मेरे पिता की आयु 84 वर्ष है और इस कॉकटेल की उन्हें फौरन है जरूरत, मुझे इसे मौके पर ही पड़ेगा खरीदना, आर्थिक रूप से कमजोर लोग कैसे खरीद पाएंगे इसे, वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोग भी कोरोना के नए संक्रमण से नहीं है अछूते, ऐसे में सरकार को चाहिए कि वे फौरन उठाए कदम और मौजूदा चल रहे वैक्सीनेशन अभियान के साथ ही इस कॉकटेल को कराए उपलब्ध, वैक्सीनेशन आवश्यक है लेकिन कॉकटेल वक्त की है जरूरत’

Read More »
PM को काला झंडा दिखाने वाली महिला कांग्रेस नेता को बदमाशों ने मारी गोली

PM को काला झंडा दिखाने वाली महिला कांग्रेस नेता को बदमाशों ने मारी गोली, पार्टी ने बताया कायरता: यूपी के सुल्तानपुर में प्रधानमंत्री मोदी को काला झंडा दिखाकर चर्चा में आई कांग्रेस नेता रीता यादव को सोमवार देर शाम बदमाशों ने मार दी गोली, यादव के पैर में लगी है गोली, रीता यादव को घायल अवस्था में सीएचसी लंभुआ में कराया गया भर्ती, हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल किया रेफर, सीओ लंभुआ सतीश चंद शुक्ला ने मौके पर शुरू की जांच पड़ताल, साथ ही दर्ज किए रीता के बयान, रीता ने बताया- ‘मैं गई थी पोस्टर-बैनर बनवाने, वहां से जा रही थी घर, रास्ते में हाईवे पर लंभुआ के पास तीन लोगों ने ओवरटेक करके मेरी बोलेरो को रोका और गाली देते हुए जान से मारने की दी धमकी, मेरे ड्राइवर की कनपटी पर लगा दिया पिस्टल, मैंने जब उन्हें इस पर तमाचा मारा तो उन्होंने मुझे मार दी गोली और भाग निकले’, कांग्रेस ने इस मामले को लेकर भाजपा को घेरा, कांग्रेस ने जेपी नड्‌डा को टैग करते हुए किया ट्वीट- ‘नड्डा जी लड़कियों को लड़ने से आपकी पार्टी के जंगलराज में रोक रहे हैं भाड़े के गुंडे, महिलाओं की साड़ी खींचने वाले कायरों से इसी कायरता की है उम्मीद, बेटियों की एकजुटता से डरे कायर अब बेटियों पर छोड़ रहे हैं गुंडे’, रीता यादव 16 नवंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी को काला झांडा दिखाकर आई थी चर्चा में

Read More »
BJP को उत्तरकाशी में बड़ा झटका

BJP को उत्तरकाशी में बड़ा झटका, पूर्व MLA मालचंद, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक ने थामा कांग्रेस का दामन: उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका, पुरोला विधानसभा सीट से बीजेपी के पूर्व विधायक और इस बार भी टिकट के एक मात्र दावेदार मालचंद ने छोड़ी पार्टी, पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार ने दो महीने पहले विधायकी से इस्तीफा देकर बीजेपी का थाम लिया था दामन, इससे मालचंद खासे थे नाराज, पूर्व विधायक मालचंद ने कांग्रेस में हो गए हैं शामिल, उनके साथ उत्तरकाशी के जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक विजल्वाण ने भी थामा कांग्रेस का दामन, दिल्ली में AICC मुख्यालय में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के थीम सॉन्ग लॉन्चिंग के मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस बात का किया ऐलान

Read More »
अखिलेश के एक और करीबी पर इनकम टैक्स का छापा

अखिलेश के एक और करीबी पर इनकम टैक्स का छापा, ACE ग्रुप के 40 ठिकानों पर चल रही है छापेमारी: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक और करीबी पर आयकर विभाग ने की छापेमारी, इस बार NCR के बड़े बिल्डर अजय चौधरी के ठिकानों पर पड़े छापे, ACE ग्रुप के चेयरमैन अजय चौधरी को लोग संजू नागर के नाम से हैं जानते, अखिलेश यादव के उसी तरह हैं करीबी जैसे लखनऊ के राहुल भसीन हैं जिनके घर पहले ही पड़ चुका है इनकम टैक्स का छापा, आयकर विभाग की नोएडा डिविजन ने ACE ग्रुप के नोएडा,दिल्ली, आगरा आदि के ठिकानों पर की कार्रवाई, अभी कुछ दिन पहले ही कन्नौज में अखिलेश यादव के करीबी एमएलसी पुष्पराज जैन पंपी के ठिकानों पर कन्नौज शहर और अन्य शहरों पर की थी छापेमारी, विधानसभा चुनाव में दबाव बनाने के लिए हो रही है कार्रवाई, आयकर विभाग के छापों पर सपा नेता रामगोपाल यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि जब जब चुनाव आता है, तब-तब छापे मारने वाले अधिकारी विपक्षी दलों के नेताओं और करीबियों को प्रताड़ित करने के लिए मारने लगते हैं छापे

Read More »