



Day: December 31, 2021


कांग्रेस के शासन में राजस्थान बना बलात्कारियों का अड्डा, बहन-बेटियां घर में भी नहीं सुरक्षित- दिलावर: BJP प्रदेश महामंत्री व रामगंजमंडी से विधायक मदन दिलावर ने फिर दिया विवादित बयान, दिलावर ने वीडियो बयान जारी कर कांग्रेस सरकार पर लगाया बड़ा आरोप- ‘कांग्रेस शासन में राजस्थान बन गया है बलात्कारियों का अड्डा, पुलिस स्टेशन, स्कूल ,घर या अन्य जगह हमारी व आपकी बहिन बेटियां नहीं है सुरक्षित, पुलिस जबरदस्ती ले जाती है उन्हें उठाकर, फिर चौकी में ले जाकर रात में महिला के साथ अधिकारी- कर्मचारी बलात्कार करने की करता है कोशिश’, बूंदी की घटना का जिक्र करते हुए दिलावर ने कहा- ‘SHO शौकत खान, भगवान राम का नाम नहीं लेता, इसकी जाति के लोग कांग्रेस को बड़ी संख्या में देते हैं वोट, इसलिए उनको नाराज नहीं करने के लिए बनाया जा रहा है बहाना, जबकि मैंने भाषण में कुछ कह दिया था तो मुझे गिरफ्तार करने के लिए घूम रही है पुलिस, वो तो मैं ले आया हाईकोर्ट से स्टे’, दिलावर के बलात्कारियों का अड्डे वाले बयान को लेकर चर्चाओं का दौर है जारी
31 Dec 2021
Read More »

कोरोना केस बढ़ गए लेकिन आपके दिमाग में ये बात नहीं आई की बढ़ानी चाहिए सैंपलिंग- CM गहलोत की फटकार: कोरोना कंट्रोल के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की लाइव ओपन बैठक जारी, बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सैंपलिंग नहीं बढ़ाने को लेकर अफसर को लगाई फटकार, सीएम गहलोत ने कहा- ‘पिछले सात दिन में इतने ज्यादा कोरोना आ गए केस, लेकिन सैंपलिंग के फिगर 3 से 4 हजार के है बीच, क्या आपके दिमाग में यह बात नहीं आती कि बढ़ानी चाहिए सैंपलिंग? क्या आपको 10 हजार सैंपल नहीं लेने चाहिए? यह कौन तय करता है? आपके इतने केस आ गए तो सैंपल क्यों नहीं बढ़ाए? राजस्थान में केवल जयपुर ही ऐसी जगह है जहां आ रहे हैं इतने ज्यादा केस, यह प्रदेश की है राजधानी, इसे आप मत लेना हलके में, दिल्ली के हालत देखे हैं क्या आपने? वहां कितने केस आ रहे हैं? यह हाथ से निकल गया तो कुछ नहीं होगा, जर्मनी, अमेरिका में मच गया है हाहाकार, सैंपलिंग बढाकर हालात काबू कीजिए’
31 Dec 2021
Read More »

सपा MLC पर IT छापे पर भड़के अखिलेश बोले- BJP को सता रहा हार का डर, इनका ED, IT से गठबंधन: इत्र व्यापारी पम्पी जैन के यहां आयकर कार्रवाई पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया- ‘पहले से पता था कि समाजवादियों पर पड़ेंगे छापे, एक महीने पहले से था पता, सेंट्रल एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग, जांच एजेंसियों का हो रहा बैजा इस्तेमाल, भाजपा दिल्ली से लाती है ऐसी एजेंसियां, पीयूष जैन का सपा से नहीं है कोई संबंध, जैन का भाजपा से है संबंध, पीयूष जैन के यहां छापे से नोटबंदी का सच आया सामने, अपनी खीज मिटाने के लिए पुष्पराज पर हुई छापेमारी, नफरत की दुर्गंध फैलाती है भाजपा, विजय यात्रा को मिल रहे समर्थन से बौखला गई है भाजपा, हार का डर सता रहा है भाजपा को, दिल्ली और पूरे देश से जाने कितने नेता आ गए हैं यूपी, भाजपा ने ED, IT और सीबीआई से किया गठबंधन, यूपी की जनता ने मन बनाया की बीजेपी का होगा सफाया, बीजेपी सरकार ने कन्नौज के विकास का काम रोका, कन्नौज हो सुगंध की राजधानी, इत्र से व्यापारी ही नहीं किसान भी है जुड़े, भाजपा ने काउ मिल्क प्लांट का किया सत्यानाश’, अखिलेश यादव ने कन्नौज में की प्रेसवार्ता
31 Dec 2021
Read More »

अमित शाह ने अयोध्या में रामलला-हनुमानगढ़ी के किए दर्शन, राम मंदिर निर्माण साइट का किया निरीक्षण: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह अयोध्या दौरे पर, शाह ने रामलला के किए दर्शन, राम जन्मभूमि परिसर में किया पौधारोपण, मंदिर निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, शाह ने हनुमानगढ़ी मंदिर के किए दर्शन, शाह ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भी की मुलाकात, अमित शाह आज अयोध्या और संत कबीरनगर में बड़ी जनसभाएं करेंगे साथ ही बरेली में रोड शो करने का है कार्यक्रम
31 Dec 2021
Read More »


बढ़ते कोरोना को लेकर गहलोत सरकार चिंतित, आज 12:30 बजे फिर बुलाई अहम बैठक, सख्त पाबंदियां संभव: राजस्थान में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर सीएम अशोक गहलोत चिंतित, कोरोना के एक ही दिन में ढाई सौ से अधिक मामले सामने आने के बाद गहलोत सरकार की बढ़ी चिंता, मुख्यमंत्री गहलोत ने आज दोपहर 12:30 बजे बुलाई कोरोना की समीक्षा बैठक, सूत्रों की माने तो सरकार अब और पाबंदियां बढ़ाने का ले सकती है निर्णय, यह समीक्षा बैठक अलग-अलग सोशल प्लेटफॉर्म्स पर होगी लाइव, बैठक में मुख्य सचिव निरंजन आर्य, पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर, गृह विभाग के प्रमुख शासन सचिव अभय कुमार, वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव वैभव गालरिया, स्वायत शासन सचिव भवानी सिंह देथा, ग्रेटर की मेयर शील धाबाई और हेरिटेज नगर निगम की मेयर मुनेश गुर्जर, नगर निगम ग्रेटर के आयुक्त यज्ञमित्र सिंह, जिला कलक्टर अतर सिंह नेहरा, नगर निगम हैरिटेज के आयुक्त अवधेश मीणा, सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशक पुरूषोत्तम शर्मा, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भण्डारी, डॉ. वीरेन्द्र सिंह, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टर लेंगे भाग
31 Dec 2021
Read More »

IT रेड पर सियासत तेज, BJP का वार- फैली ‘समाजवादी इत्र की दुर्गंध’, सपा बोली- हार की बौखलाहट: उत्तरप्रदेश चुनाव से पहले अखिलेश यादव के करीबियों के यहां IT रेड का मामला, IT को लेकर सियासत हुई तेज, भाजपा ने किया सपा पर वार- ‘यूपी में फैली समाजवादी इत्र की दुर्गंध’, समाजवादी पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा- ‘हार से डरी भाजपा कर रही है केन्द्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग’, कन्नौज के व्यापारी पुष्पराज जैन पम्पी के यहां आज पड़ी है IT रेड, पम्पी समाजवादी पार्टी से हैं MLC, पम्मी ने 2022 के लिए 22 फूलों से बना समाजवादी इत्र किया था लॉन्च, पुष्पराज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी और पार्टी के बड़े फाइनेंसर में से हैं एक, पीयूष जैन के यहां छापेमारी के बाद से ही पम्पी थे चर्चा में, अखिलेश आज आ रहे हैं कन्नौज
31 Dec 2021
Read More »

बीजेपी ने अखिलेश को दिया फिर बड़ा झटका, वाराणसी के सपा MLC शतरुद्र प्रकाश भाजपा में शामिल: उत्तरप्रदेश चुनाव से पहले नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी, भाजपा ने अखिलेश यादव को बड़ा झटका देते हुए वाराणसी से सपा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश को अपनी पार्टी में करा लिया शामिल, MLC शतरुद्र प्रकाश डॉ राम मनोहर लोहिया से प्रभावित होकर समाजवादी युवजन सभा बीएचयू के बने थे सदस्य, इसके बाद से उन्होंने कई आंदोलनों का किया नेतृत्व, एक बार उन्होंने राष्ट्रपति भवन में घुस कर भी किया था प्रदर्शन, नवंबर में सपा के चार एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, सीपी चंद, रमा निरंजन और नरेंद्र भाटी ने थामा था बीजेपी का दामन, बीजेपी इन सदस्यों को निकाय क्षेत्र एमएलसी चुनाव में उतार सकती है मैदान में
31 Dec 2021
Read More »


