Day: December 31, 2021

a1b90cb6f3

बापू को गाली देने वाले कालीचरण का नया साल मनेगा जेल में, भेजा गया 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में: महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाला कालीचरण 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल,अब कालीचरण को 13 जनवरी तक रहना होगा जेल में, प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना ठाकुर की अदालत में दो घंटे की सुनवाई के बाद सुनाया गया यह फैसला, वहैं कालीचरण के वकीलों ने फिर लगाई जमानत के लिए अर्जी, जिस पर 13 जनवरी को होगी सुनवाई, फिलहाल कालीचरण का नया साल अब मनेगा जेल में, पेशी के दौरान बड़ी संख्या कालीचरण के समर्थक पहुंचे कोर्ट परिसर में, रायपुर पुलिस ने गुरुवार की सुबह मध्य प्रदेश के खजुराहो से कालीचरण को किया था गिरफ्तार, देर शाम रायपुर कोर्ट में एक घंटे की सुनवाई के बाद दो दिन की न्यायिक हिरासत में पुलिस रिमांड पर भेजा गया था कालीचरण को, रायपुर में हुई धर्म संसद में कालीचरण ने महात्मा गांधी को लेकर बोले थे अपशब्द और नाथूराम गोडसे का किया था महिमामंडन

Read More »
करीबियों के घर छापेमारी से अखिलेश को लग रहा है डर

करीबियों के घर छापेमारी से अखिलेश को लग रहा है डर- वित्तमंत्री सीतारमण ने साधा यादव पर निशाना: समाजवादी पार्टी के MLC पुष्प राज जैन पर IT डिपार्टमेंट की रेड को लेकर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति हुई शुरू, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, मीडिया से बात करते हुए बोली वित्त मंत्री- ‘लॉ इंफोर्सिंग एंजेसी मारती है कहीं छापा तो मारती है सूचना के आधार पर, कानपुर में इत्र कारोबारी के यहां GST की जानकारी के तहत मारा गया छापा, पिछले 2 दिनों में इसे लेकर फैलाई गई गलत जानकारी, जिसे समझाने के लिए किया गया था एक प्रेस नोट जारी, जो लोग कर रहे हैं इस पर टिप्पणी मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि अगर छापा पड़ा तो क्या एजेंसियां खाली हाथ लौटी? पैसा मिला या नहीं? आप किसे बचा रहे हैं? सपा प्रमुख अखिलेश यादव क्या इससे हिल गए हैं? क्या उन्हें डर लग रहा है?

Read More »
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग आम आदमी पार्टी में शामिल

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग आम आदमी पार्टी में शामिल, कांग्रेस से लड़ चुकीं चुनाव: पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग ने आज आम आदमी पार्टी की ग्रहण की सदस्यता, इस मौके पर आप के कई नेता रहे मौजूद, AAP के राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता और विधायक सोमनाथ भारती ने अंजू सहवाग को दिलाई पार्टी की सदस्यता, अंजू मदनगीर वार्ड से कांग्रेस की पार्षद रहीं हैं और पेशे से थीं शिक्षिका, अंजू ने कहा- ‘सीएम केजरीवाल द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरित होकर वह अपने सभी समर्थकों के साथ आप में हुई हैं शामिल, आप एक ऐसी पार्टी है जिसने सभी तोड़े हैं प्रोटोकॉल, पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी हम निभाएंगे पूरी शिद्दत से’, अंजू सहवाग ने इससे पहले 2012 के दिल्ली एमसीडी चुनाव में दक्षिणपुरी एक्सटेंशन से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में लड़ा था चुनाव, अंजू ने 558 वोटों के मार्जिन से बीजेपी की आरती देवी को दी मात

Read More »
कार्यकर्ताओं को सीएम गहलोत की नए साल की सौगात

CM गहलोत ने खोला राजनितिक नियुक्तियों का पिटारा, 20 सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्षों की नियुक्ति: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, नए साल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी सौगात, कर्मठ कांग्रेस नेताओं को मिली नियुक्ति, जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को मिला नियुक्ति के रूप में ईनाम, जिला बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्षों की नियुक्ति, जिला प्रथम स्तरीय उपाध्यक्षों की नियुक्ति, अलवर में योगेश मिश्रा को बनाया गया उपाध्यक्ष, रामचरण मीणा को बारां, फतेहखान को बाड़मेर, उम्मेद सिंह-जैसलमेर, रामजी लाल ओड-दौसा, हरिसिंह राठौड़-राजसमंद, सुनिता गिठाला-सीकर, वीरेन्द्र सिंह गुर्जर-झालावाड़, सलीम खान-जोधपुर, जाकिर गैसावत-नागौर

Read More »
गहलोत सरकार और नकल माफिया का गठजोड़- राठौड़

परीक्षा, परीक्षार्थी और परिश्रम, तीनों के साथ कांग्रेस सरकार का छल!- राठौड़ का गहलोत सरकार पर तंज: प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में नकल गिरोह के पकड़े जाने और धांधली की खबरों को लेकर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का गहलोत सरकार पर जोरदार हमला, राठौड़ का बयान- परीक्षा,परीक्षार्थी और परिश्रम! तीनों के साथ कांग्रेस सरकार का छल! राजस्थान आज भर्ती परीक्षाओं का बन चुका सबसे बड़ा नकल गिरोह, पिछले एक साल में प्रदेश की सरकार ने करवाई 8 ऐसी परीक्षाएं, जिसमें करीब 60 लाख से ज्यादा अभ्यार्थी हैं बैठे, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली कांग्रेस सरकार पेपर लीक के मामलों में कई बार सच सामने आने पर भी सदैव रही है मौन, प्रदेश में पनप रहे नकल माफिया व उनके संगठित गिरोह द्वारा परीक्षा से पहले ही परीक्षा पेपर का लीक होना सरकार और उनके गठजोड़ की कहानी को स्वत: ही कर रहा है बयां’

Read More »
शिवराज के करीबी पर CBI का छापा

शिवराज के करीबी पर CBI का छापा, दिलीप बिल्डकॉन के घर-दफ्तरों पर रेड में मिले 4 करोड़ रुपए: भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन के ऑफिस और घर पर दिल्ली से आई CBI की टीम ने गुरुवार रात करीब 9 बजे एकसाथ मारा छापा, चूनाभट्‌टी स्थित ऑफिस पर 12 से 15 और दिलीप सूर्यवंशी के अरेरा कॉलोनी स्थित घर पर छह से सात अफसरों की टीम कर रही है जांच, घर और ऑफिस में कर्मचारियों तक को नहीं है एंट्री, कंपनी के पार्टनर समेत तीन लोगों से की जा रही है पूछताछ, खबर लिखे जाने तक 4 करोड़ रुपए किए गए हैं बरामद, दिलीप बिल्डकॉन कंपनी के मालिक दिलीप सूर्यवंशी की गिनती होती है देश के बड़े कारोबारियों में, राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारे में उन्हें माना जाता है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का करीब, भोपाल में होटल ताज लेक फ्रंट दिलीप बिल्डकॉन कंपनी ने है बनाया, अक्टूबर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका किया था उद्घाटन, सियासी गलियारों में अब इस छापे की हो रही है चर्चा 

Read More »