Day: December 1, 2021

फोन टैपिंग मामले में सीएम गहलोत के OSD लोकेश शर्मा को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने चौथी बार भेजा नोटिस

फोन टैपिंग मामले में सीएम गहलोत के OSD लोकेश शर्मा को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने चौथी बार भेजा नोटिस: फ़ोन टैपिंग मामले में मुख्यमंत्री के OSD लोकेश शर्मा को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने फिर भेजा नोटिस, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने लोकेश शर्मा को चौथी बार भेजा है नोटिस, इस बार 6 दिसंबर को सुबह 11 बजे बुलाया गया दिल्ली दफ्तर, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया गया लोकेश शर्मा को, इससे पहले 22 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच के सवालों का सामना करने के लिए दिल्ली पहुंच गए थे शर्मा, लेकिन अचानक पारिवारिक कारणों के चलते उन्हें दिल्ली से वापस लौटना पड़ा था जयपुर, सूत्रों की मानें तो दिल्ली क्राइम ब्रांच ने लोकेश शर्मा से पूछताछ के लिए 10 से ज्यादा सवालों की सूची की है तैयार, प्रदेश में सियासी संकट के दौरान फोन टैपिंग मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दर्ज करवाई थी एफआईआर, निजता का उल्लंघन मामला मानते हुए शेखावत ने दिल्ली क्राइम ब्रांच में मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा के खिलाफ दर्ज करवाई थी FIR, वहीं अपने खिलाफ एफआईआर को लोकेश शर्मा ने दिल्ली हाईकोर्ट में दी थी चुनौती, जिस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए केवल पूछताछ की दी है इजाजत

Read More »
ममता बनर्जी ने शरद पवार से की मुलाकात

ममता बनर्जी ने शरद पवार से की मुलाकात, पवार बोले- भाजपा के खिलाफ लड़ना होगा मिलकर: मिशन महाराष्ट्र पर ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार से की मुलाकात , इसके बाद दोनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बातचीत के बारे में बताया, शरद पवार ने कहा- ‘ममता के साथ कई मुद्दों पर हुई चर्चा, लोकतंत्र को बचाने के लिए करना होगा एक साथ काम, केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ होना होगा एकजुट, सीधी बात है कि जो भी बीजेपी के हैं खिलाफ, वो आएंगे तो हम करेंगे उनका स्वागत, टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा- ‘देश में चल रहा है फासिज्म इसलिए बनानी चाहिए एक अल्टरनेटिव फोर्स, ये अकेले रहने से नहीं होगा, अगर कोई लड़ता नहीं हैं तो हम क्या करेंगे? स्ट्रॉन्ग अल्टरनेटिव फोर्स की होनी चाहिए बात, यूपीए क्या? अभी नहीं है यूपीए’, तीसरे मोर्चे की तैयारी में जुटी है ममता बनर्जी

Read More »
केंद्र ने रद्द की अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवा

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए केंद्र ने रद्द की अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवा: केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण बैठक के बाद नागर विमानन महानिदेशालय का बड़ा फैसला, कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए 15 दिसंबर से शुरू होने वाली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवाओं को किया गया स्थगित, भारत आने-जाने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कोविड-19 महामारी के कारण 23 मार्च, 2020 से ही हैं बंद, हालांकि, पिछले साल जुलाई से करीब 28 देशों के साथ हुए एयर बबल समझौते के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें हो रही हैं संचालित, हालांकि इनके लिए की गई है नई गाइडलाइंस, कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट ने पूरी दुनिया में कर दिया है एक नया डर पैदा, WHO ने इस वेरिएंट को ‘वेंरिएंट ऑफ कंसर्न’ दिया है करार

Read More »
महाराष्ट्र में बड़ी सियासी हलचल

महाराष्ट्र में बड़ी सियासी हलचल, ममता करेंगी पवार से मुलाकात, तीसरे मोर्चे को लेकर चर्चा संभव: महाराष्ट्र के साथ साथ देश की राजनीति के लिए बड़ी खबर, टीएमसी प्रमुख एवं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुंबई में, ममता दीदी करेंगी NCP प्रमुख शरद पवार से मुलाकात, दोनों दिग्गजों की ये मुलाकात कई मायनों में मानी जा रही है अहम, सियासी गलियारों में ममता बनर्जी की कांग्रेस से बढ़ती दूरी और तीसरे मोर्चे की आहट के बीच पावर संग उनकी मुलाकत के निकाले जा रहे हैं कई सियासी मायने, इससे पहले ममता दीदी करने वाले थी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात, लेकिन सीएम उद्धव ठाकरे हैं स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती, जिसके कारण नहीं हो सकती ममता की उद्धव से मुलाकात, लेकिन मंगलवार को ममता बनर्जी ने उद्धव सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे और राज्यसभा सांसद संजय राउत से की थी मुलाकात, ऐसे में ममता की राजनीतिक दलों के प्रमुखों से मुलाकात के निकाले जा रहे हैं कई मायने

Read More »
सिद्धू की आलाकमान को खुली चुनौती

सिद्धू की आलाकमान को खुली चुनौती- ‘पंजाब मॉडल लागू होने पर ही लडूंगा विधानसभा चुनाव’: 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में बचा है अब कुछ ही समय शेष, लेकिन कांग्रेस की मुसीबते नहीं ले रही कम होने का नाम, पंजाब कांग्रेस में जारी सियासी खींचतान नहीं ले रही थमने का नाम, समय समय पर पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू उठा रहे हैं अपनी ही सरकार पर सवाल तो दे रहें हैं आलाकमान को खुली चुनौती, मंगलवार को पंजाब के लुधियान में व्यापारियों से मिलने पहुंचे सिद्धू ने दे डाली पार्टी हाईकमान को सीधी धमकी, कहा- ‘अगर कांग्रेस हाईकमान उनके पंजाब मॉडल को लागू करने की नहीं देता गारंटी तो वह नहीं लड़ेंगे आगामी विधानसभा चुनाव, और किसी भी प्रकार की बात के लिए सिद्धू नहीं होंगे जिम्मेदार’

Read More »
लोकसभा में गरजे बेनीवाल

लोकसभा में गरजे बेनीवाल- शहादत देने वाले किसानों को मुआवजा दे मोदी सरकार, मुकदमें हो वापस: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में किसानों को मुआवजा दिलाने की उठाई मांग, बेनीवाल ने लोकसभा में कहा- ‘किसानों के आगे मोदी सरकार को झुकना पड़ा और कृषि कानूनों को लेना पड़ा वापस, किसान आंदोलन के चलते NDA के साथियों ने छोड़ा मोदी सरकार का साथ, किसान आंदोलन के दौरान शहादत देने वाले किसानों के परिवारों का सर्वे करवा कर उन्हें दिया जाए उचित मुआवजा, साथ ही पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और दिल्ली में किसानों पर हुए मुकदमें लिए जाएं वापस’, हनुमान बेनीवाल की पार्टी RLP ने कृषि कानूनों के विरोध में मोदी सरकार से समर्थन ले लिया था वापस, बेनीवाल खुद किसानों के साथ दिल्ली के बोर्डर पर देने पहुंचे थे धरना, किसानों की मांगों को लगातार उठाते रहे बेनीवाल

Read More »