



Day: December 1, 2021


चुनावी आहट के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, आम आदमी को सस्ते पेट्रोल-डीजल की दी सौगात: उत्तरप्रदेश, पंजाब सहित 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल पर VAT को 30 फीसदी से घटाकर किया 19.40 फीसदी, जिसके बाद आम आदमी को मिलेगा 8 रूपये सस्ता पेट्रोल-डीजल, पेट्रोल डीजल की नई कीमतें आज रात 12 बजे से होंगी लागू, सियासी गलियारों में है ये चर्चा, आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिए है ये फैसला, मौजूदा वक़्त में महाराष्ट्र के परभणी में मिल रहा है सबसे महंगा पेट्रोल
1 Dec 2021
Read More »

अपनी मुसीबत प्रियंका के गले में डालना गलत, बेरोजगारों की समस्याएं निपटाएं CM गहलोत- आचार्य प्रमोद: लखनऊ में राजस्थान के बेरोजगारों के प्रदर्शन पर अपनों से घिरती गहलोत सरकार, यूपी के दिग्गज कांग्रेस ‘संत’ आचार्य प्रमोद कृष्णन का अपनी ही पार्टी की सरकार के सीएम पर सीधा हमला- ‘उत्तरप्रदेश कांग्रेस के बाहर धरना दे रहे राजस्थान के बेरोज़गार प्रदर्शन कारियों से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को तत्काल वार्ता कर समस्या का निकालना चाहिए समाधान, अपनी मुसीबत को प्रियंका गांधी के गले में डाल देना कदापि नहीं है उचित’, उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ की ओर से दिया जा रहा है धरना, महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में दिया जा रहा है धरना, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया जा रहा है धरना, बेरोजगारों के मुद्दे पर आचार्य ने सीएम गहलोत को है घेरा, इससे पहले भी आचार्य पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने का दे चुके हैं आशीर्वाद, पिछले महिने कल्की महोत्सव में भी मंच से पायलट को संतों से दिलवाया था पायलट को आशीर्वाद
1 Dec 2021
Read More »

मुख्यमंत्री आवास पहुंचे प्रभारी माकन, सीएम गहलोत-पीसीसी चीफ डोटासरा के साथ कर रहे बैठक: मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद अब संगठन विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों की बारी, जयपुर दौरे पर आए प्रभारी अजय माकन पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत-पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी माकन के बीच हो रही बैठक, राजनीतिक नियुक्तियों सहित दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर हो रहा है मंथन, प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार का काउंटडाउन है जारी, सूत्रों की माने तो इस बैठक के बाद आज 14-15 जिलाध्यक्षों की हो सकती घोषणा, जयपुर और कोटा को छोड़कर जिलाध्यक्षों की हो सकती घोषणा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा कर सकते नामों की घोषणा
1 Dec 2021
Read More »


कृषि मंत्री मुआवजे के सवाल पर बोले- किसानों की मौत का कोई रिकॉर्ड नहीं, तो मदद का सवाल नहीं उठता: विपक्ष के हंगामे के बीच संसद के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन, कृषि कानून वापसी को लेकर किए गए आंदोलन में हुई किसानों की मौत और मुआवजे के सवाल पर मोदी सरकार का संसद में जवाब, विपक्ष ने सरकार से पूछा था सवाल- ‘सरकार के पास ऐसा कोई आंकड़ा है, जिसमें प्रभावित परिवारों का जिक्र हो या फिर उनकी मदद के लिए हो कोई प्रस्ताव’, कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा- ‘कृषि मंत्रालय के पास मौतों का नहीं है कोई रिकॉर्ड, ऐसे में मुआवजे का नहीं उठता है सवाल’, इस पर विपक्ष ने कहा- ‘कृषि कानूनों के खिलाफ सालभर चले आंदोलन के दौरान 700 किसानों की हुई है मौत’, किसान आंदोलन कर रहे किसान मोर्चा की एक मांग यह भी है कि आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के परिवारों को दिया जाए मुआवजा
1 Dec 2021
Read More »

गृह मंत्री मिश्रा ने तानी राइफल तो राजे ने किया कमेंट- अचूक है निशाना, निकाले जा रहे सियासी मायने: मध्य प्रदेश के सियासी माहौल में मंगलवार को एक दिलचस्प तस्वीर आई सामने, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राइफल तानकर साधे निशाने, गृह मंत्री की इस तस्वीर पर मध्य प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने किया कमेंट- ‘निशाना है अचूक’, यह तस्वीर सामने आने और खेल मंत्री के इतना लिखने भर से ही प्रदेश के सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं, तस्वीर और कमेंट के निकाले जा रहे अलग-अलग मायने, भोपाल में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप की है ये फोटो, मध्य प्रदेश की राजनीति में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बीजेपी के कद्दावर नेताओं में से हैं एक, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद दूसरा सबसे पावरफुल नेता हैं माने जाते, कमलनाथ सरकार के गिराने और बीजेपी सरकार बनाने में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की मानी जाती है बड़ी भूमिका, सियासी गलियारों में नरोत्तम मिश्रा और मुख्यमंत्री के बीच अनबन की खबरें आती रही हैं वापस
1 Dec 2021
Read More »

सांसदों के निलंबन वापसी की मांग पर अड़ा विपक्ष, हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित: संसद में विपक्ष का हंगामा जारी, 12 राज्यसभा सांसदों के निलंबन की वापसी की मांग कर रहा है विपक्ष, सदन में विपक्ष के सांसदों ने की जमकर नारेबाजी, सदन में गूंजे We Want Justice के नारे, हंगामे को देखते हुए लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित, हंगामे से नाराज लोकसभा स्पीकर कुर्सी छोड़कर उठे, स्पीकर बिरला ने सांसदों के व्यवहार पर नाराजगी की जाहिर और चले गए कुर्सी छोड़कर, बिरला ने कहा- ‘सरकार आपके हर सवाल का जवाब देने के लिए है तैयार, लेकिन आप लोग चर्चा के लिए नहीं हैं तैयार’
1 Dec 2021
Read More »

सिंघु बॉर्डर पर 40 किसान संगठनों की आज होने वाली बैठक रद्द, टिकैत बोले- जारी रहेगा आंदोलन: किसान आंदोलन को लेकर अहम मानी जा रही दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर आज होने वाली किसानों की बैठक रद्द, संसद सत्र में कृषि कानून वापस होने के बाद आंदोलन की नई रणनीति को लेकर संयुक्त किसान मोर्च की लिए होनी थी यह बैठक, किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान- ‘जब तक सरकार किसानों की मांगे नहीं मानती, आंदोलन रहेगा जारी, किसान संयुक्त मोर्चा की बैठक अब 4 दिसंबर को होगी, इधर पंजाब के 32 जत्थेबंदियों की आज होगी बैठक, पंजाब के जत्थेबंदी कृषि कानून वापस होने के बाद से आंदोलन खत्म करने के हैं पक्ष में
1 Dec 2021
Read More »



