Day: December 1, 2021

बीजपी रखेगी RPI को साथ तो होगा फायदा- अठावले

उत्तरप्रदेश में खिसक रहा है BSP का वोटर, अगर बीजपी रखेगी RPI को साथ तो होगा फायदा- अठावले: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की सियासी गणित जारी, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले RPI का बीजेपी को प्रस्ताव, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष व सांसद रामदास अठावले ने रखा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष प्रस्ताव, पार्टी प्रमुख अठावले ने कहा- मैंने उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर की है अमित शाह से चर्चा, यूपी में खिसक रहा है BSP का वोटबैंक, लेकिन रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) यूपी में बन सकती है BSP का विकल्प, अगर भाजपा RPI को रखेगी अपने साथ तो इससे भाजपा को होगा फायदा’

Read More »
आखिरकार रद्द हुए तीनों कृषि कानून

आखिरकार रद्द हुए तीनों कृषि कानून, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी मंजूरी, अब किसानों के पाले में गेंद!: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने वाले बिल को दी मंजूरी, 29 नवंबर को संसद के दोनों सदनों से पारित हुआ था बिल, राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ ही औपचारिक तौर पर तीनों कृषि कानून अब हो गए हैं निरस्त, कृषि कानूनों को रद्द किए जाने और एमएसपी पर कानून बनाए जाने को लेकर एक साल से अधिक समय से किसान हैं आंदोलित, संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसान दिल्ली के सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर हैं डटे, इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को गुरु पर्व के अवसर पर राष्ट्र के नाम संबोधन में तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले कर दी थी घोषणा, साथ ही पीएम ने कहा था कि एमएसपी को लेकर कमेटी की जाएगी गठित, बिल वापसी के एलान के बाद किसान संगठनों ने इस फैसले का किया है स्वागत, अब सभी की नजरें इस पर की क्या किसान आंदोलन अब हो जाएगा खत्म, 4 दिसंबर को किसान संयुक्त मोर्चा की होने वाली बैठक पर सभी की नजरें

Read More »
'सीएम गहलोत ने ठाना, भाजपा नेता को गाली देना'

सीएम गहलोत ने ठाना, मुझे सवेरे उठकर किसी न किसी बीजेपी नेता को देनी है गाली…- माथुर: भाजपा कार्य समिति की भाग लेने जयपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद ओम माथुर, मीडिया से बातचीत में माथुर ने बोला सीएम अशोक गहलोत पर बड़ा हमला, कहा- ‘मुख्यमंत्री ने ठान रखा है, मुझे सवेरे उठकर बीजेपी के किसी न किसी नेता को देनी है गाली, उनके पास और कुछ नहीं है काम, मैं कहता हूं वह पहले संभाले अपना प्रदेश’, वहीं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के आरोप कि प्रदेश को कुछ नहीं मिलने वाला, कांग्रेस के इस बयान पर माथुर ने किया पलटवार- ‘अमित शाह संगठन की मीटिंग लेने आ रहे हैं न कि सरकारी दौरे पर, अमित शाह के दौरे से प्रदेश भाजपा को मिलेगी मजबूती, केंद्र का कोई भी नेता संगठन के लिए है आता और कार्यकर्ताओं से करता है संवाद, तो इससे निश्चित रूप से मिलती है ताकत’

Read More »
संगठन पर जारी कलह पर लगेगा विराम

चन्नी, चौधरी, सिद्धू और जाखड़ को राहुल ने किया दिल्ली तलब, संगठन पर जारी कलह पर लगेगा विराम: पंजाब कांग्रेस में जारी सियासी खींचतान नहीं ले रही थमने का नाम, प्रदेश कांग्रेस संगठन को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू आये अपनों के निशाने पर, सिद्धू द्वारा संगठन के नामों को लेकर भेजी गई लिस्ट अटकी आलाकमान के पास, सिद्धू द्वारा भेजी गई लिस्ट पर कांग्रेस के कुछ सीनियर नेताओं ने उठाये सवाल, संगठन को लेकर मनमानी करने का सिद्धू पर लगाया आरोप, अब इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस के अघोषित अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया कांग्रेस नेताओं को दिल्ली तलब, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने की राहुल गांधी से मुलाकात, लगाए जा रहे हैं कयास कि संगठन की लिस्ट के साथ आगामी चुनाव में सुनील जाखड़ के रोल पर भी राहुल गांधी लगाएंगे मुहर

Read More »
दिल्ली नहीं अब जयपुर में होगी कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली

दिल्ली नहीं अब जयपुर में होगी कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली, अनुमति नहीं मिलने के चलते बदला स्थान: दिल्ली के बजाय अब जयपुर में होगी कांग्रेस की केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी रैली, ऐनवक्त पर मुख्यमंत्री गहलोत के प्रस्ताव पर आलाकमान ने दी मंजूरी, इससे पहले 12 दिसंबर को दिल्ली में होनी थी कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली, लेकिन दिल्ली में अनुमति नहीं मिलने के चलते कांग्रेस को ऐन वक़्त पर बदलना पड़ा कार्यक्रम, अनुमति नहीं मिलने के चलते राजस्थान के सीएम गहलोत ने आलाकमान के सामने रखा जयपुर में रैली करवाने का प्रस्ताव, सुबह प्रदेश प्रभारी अजय माकन और सीएम गहलोत की इसको लेकर हुई थी मीटिंग, इसके बाद माकन और गहलोत ने की आलाकमान से बात, और जयपुर में रैली होना हुआ तय, जयपुर में होने वाली इस रैली में आएंगे कांग्रेसी दिग्गज, सोनिया गांधी-राहुल गांधी समेत कांग्रेस शासित राज्यों पंजाब और छत्तीसगढ़ के सीएम, साथ ही देशभर के दिग्गज कांग्रेसी करेंगे रैली में शिरकत

Read More »
कांग्रेस ने की 13 जिलाध्यक्षों की घोषणा

कांग्रेस ने की 13 जिलाध्यक्षों और दो प्रवक्ताओं की घोषणा, सीताराम अग्रवाल को बनाया कोषाध्यक्ष: राजस्थान में 13 जिलों में कांग्रेस ने की जिलाध्यक्षों की घोषणा, योगेश मिश्रा अलवर जिलाध्यक्ष, रामचरण मीणा-बारां, फतेह खान- बाड़मेर, यशपाल गहलोत- बीकानेर शहर, रामजी लाल ओड़- दौसा, उम्मेद सिंह तंवर- जैसलमेर, एडवोकेट वीरेन्द्र सिंह गुर्जर- झालावाड़, विधायक हीराराम मेघवाल-जोधपुर ग्रामीण, सलीम खान-जोधपुर शहर उत्तर, नरेश जोशी-जोधपुर शहर दक्षिण, जाकिर हुसैन गैसावत- नागौर, हरिसिंह राठौड़- राजसमंद, सुनीता गिठाला- सीकर, आरसी चौधरी, स्वर्णिम चतुर्वेदी को बनाया गया प्रवक्ता

Read More »
मनजिंदर सिंह सिरसा ने जॉइन की BJP

पंजाब में अकाली दल को ‘पुराने साथी’ भाजपा का झटका, मनजिंदर सिंह सिरसा ने जॉइन की BJP: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका, पार्टी के कद्दावर नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने जॉइन की भाजपा, इस मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, गजेंद्र सिंह शेखावत, दुष्यंत गौतम रहे मौजूद, गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- ‘उत्तर भारत की राजनीति में सिख चेहरों में जो चेहरा दिमाग में आएगा, वो सिरसा का ही आएगा, इनको मैं बीजेपी परिवार में कराता हूं शामिल, पंजाब चुनाव में होगा इसका लाभ’ सिरसा ने अकाली दल से इस्तीफा दे BJP थामा दामन, सिरसा ने आज ही दिल्ली सिख गुरुद्वार मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष पद से दिया है इस्तीफा, सिरसा ने इस्तीफे के पीछे की वजह का नहीं किया है खुलासा, इस्तीफा देने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘देश और दुनिया के सिखों ने काफी मान है बक्शा, अगले चुनाव से भी खुद को रखूंगा दूर, अपने सदस्य, शुभचिंतकों का देता हूं धन्यवाद, जिन्होंने अब तक दिया साथ’

Read More »