Day: November 13, 2021

...तो लौटा दूंगी पद्मश्री- कंगना ने अपने भीख में आजादी बयान को किया डिफें

…तो लौटा दूंगी पद्मश्री- कंगना ने अपने भीख में आजादी बयान को किया डिफेंड, किताब का पेज किया शेयर: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के भीख में आजादी वाले बयान पर ‘बवाल’, सियासी बवाल पर कंगना ने दिया जवाब- ‘अगर वह होती है गलत साबित तो लौटा देंगी पद्मश्री अवॉर्ड’, कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक किताब के कुछ अंश किए साझा, इस किताब का नाम है ‘जस्ट टू सेट द रिकॉर्ड्स स्ट्रेट’, कंगना ने लिखा- ‘1857 में स्वतंत्रता के लिए शुरू हुई थी पहली सामूहिक लड़ाई, पूरी लड़ाई में सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई और वीर सावरकर जैसे महान लोगों ने दिया बलिदान, 1857 की लड़ाई का मुझे है पता, लेकिन 1947 में कौन सा हुआ था युद्ध, मुझे नहीं है पता, अगर कोई मुझे बता सकता है तो मैं अपना पद्मश्री वापस कर दूंगी और माफी भी मांगूंगी…कृपया इसमें करें मेरी मदद, अगर कोई मुझे इस बारे में जानकारी दे दे तो मैं माफी तो मांगूंगी ही, साथ ही लौटा दूंगी पद्मश्री भी’, बॉलीवुड स्टार ने अवॉर्ड मिलने के एक दिन बाद ही दिया था विवादास्पद बयान, फिल्म अभिनेत्री ने कहा था कि असली आजादी तो 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद है मिली, 1947 में मिली आजादी तो मिली थी भीख में, इसके बाद देशभर में कंगना का हो रहा है विरोध, सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर बहस है छिड़ी

Read More »
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के समर्थन में उतरीं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती

खुर्शीद के समर्थन में उतरीं महबूबा- जो धर्म के नाम पर करते हैं लिंचिंग, उनकी तुलना की जा सकती है ISIS से : कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के समर्थन में उतरीं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, हिंदुत्व के मुद्दे पर बोलीं महबूबा- ‘BJP और RSS जो लोगों को हैं पढ़ाना चाहते, वह ना तो हिंदू धर्म है और ना ही हिंदुत्व, जो सांप्रदायिक पार्टी हैं उसकी तुलना की जा सकती है आतंकी संगठनों से, जो धर्म के नाम पर लिंचिंग हैं करते, उसकी तुलना ISIS क्या किसी भी आतंकवादी संगठन से कर सकते हैं, हिंदुत्व कभी सांप्रदायिकता को नहीं देता बढ़ावा, यह RSS, जन संघ और BJP है जो देश में लोगों को है लड़ाना चाहते, RSS और BJP ने हिंदुत्व को कर लिया है हाईजैक, उन्हें लगता है कि हिंदुत्व और हिंदू धर्म का मतलब है BJP और RSS, जो की नहीं है’, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने की थी हिंदुत्व की तुलना ISIS से, इसको लेकर भाजपा है हमलावर, लेकिन महबूबा ने भाजपा और RSS पर किया है बड़ा सियासी हमला

Read More »
क्या खास मिशन पर हैं अरुण सिंह?

उपचुनाव में मिली हार से क्या भाजपा ने लिया सबक? वसुंधरा धड़े और विरोधी खेमे से वन-टू-वन मिले प्रभारी: उपचुनाव में मिली हार के बाद हिली भाजपा! खास मिशन पर राजस्थान के दौरे पर आए प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, हार की समीक्षा के लिए पहुंचे सिंह ने माना टिकट वितरण में हुई चूक के चलते हुई हार, लेकिन सियासी गलियारों में इस बात की है चर्चा की गुटबाजी ने डूबोई है राजस्थान भाजपा की लुटिया, अब क्या खास मिशन पर आए हैं अरुण सिंह? लगातार मुलाकात के दौर से तो ये ही होता है साबित, बीती रात प्रभारी अरुण सिंह ने मैडम राजे के खास सिपहसालार माने जाने वाले विधायक कैलाश मेघवाल से की मुलाकात, इस दौरान पूर्व मंत्री और विधायक कालीचरण सराफ भी रहे मौजूद, इसके बाद आज सुबह मैडम राजे के विरोधी खेमे और दिग्गज नेता घनश्याम तिवाड़ी से हुई सिंह की मुलाकात, इन दोनों मुलाकातों के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर हुआ शुरू, मैडम राजे के खेमे और विरोधी खेमे के साथ चाय पर चर्चा कर रहे अरुण सिंह हैं खास मिशन पर! आलाकमान ने सभी धड़ों को एक साथ लाने का दिया है निर्देश, दिग्गज नेताओं से राजस्थान की भावी राजनीति पर हुआ मंथन या गहलोत मंत्रिमंडल में बदलाव के बीच ‘ऑपरेशन लोट्स’ की तो नहीं है तैयारी!

Read More »
कुलदीप राठौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम और भाजपा पर किए जमकर जुबानी हमले

उपचुनाव में हार के बाद अब मुख्यमंत्री को नजर आई महंगाई और सड़कों के गड्ढे- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष: हिमाचल में उपचुनावों में चारों सीटें जीतने के बाद कांग्रेस में उत्साह , कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम और भाजपा पर किए जमकर जुबानी हमले- ‘उप चुनावों में हार के बाद सीएम को महंगाई भी आई नजर और सड़कों पर गढ्ढे भी देने लगे दिखाई, पेट्रोल-डीजल के दाम हैं जरूर घटे, लेकिन इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा, ना बस किराया घटा, न घरेलू गैस की कीमतें और न ही जरूरी वस्तुओं के घटे दाम’, राठौर ने 14 नवंबर से प्रदेशभर में शुरू हो रहे जन जागरण अभियान की दी जानकारी, महंगाई समेत मोदी सरकार की विफलताओं को लेकर जनता के बीच जाएगी कांग्रेस, इस अभियान में पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता करेंगे पद यात्राएं

Read More »
क्या ओवैसी से डर गई सरकार!

क्या ओवैसी से डर गई सरकार! मेरठ में आज होने वाली ओवैसी की जनसभा को प्रशासन ने नहीं दी अनुमति: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बज चुका है बिगुल, एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी का आज था मेरठ दौरा, लेकिन प्रशासन ने नहीं दी जनसभा की इजाजत, जिसके बाद इस रैली को करना पड़ा स्थगित, शहर के नौचंदी ग्राउंड में होनी थी ओवैसी की जनसभा, प्रशासन द्वारा इजाजत नहीं मिलने पर पार्टी के नेता बैठे धरने पर, ओवैसी की सभा से पहले रात के समय पुलिस-प्रशासन ने इजाजत नहीं होने का हवाला हटाया टेंट, विरोध में पार्टी के नेता बैठ गए धरने पर, इस पर एसपी मौके पर पहुंचे और जिसके बाद सभा दूसरी जगह करने पर बनी सहमति, फिलहाल खबर ये है कि रैली कर दी गई है रद्द, एडीएम सिटी दिवाकर सिंह ने इस मामले पर कहा- ‘नौचंदी मैदान जिला पंचायत और नगर निगम की है जमीन, इसलिए किसी भी जनसभा या फिर दूसरे आयोजन से पहले इन दोनों विभागों से लेनी पड़ती है इजाजत, अगर इन दो विभागों से कार्यक्रम की इजाजत नहीं है तो नियम के मुताबिक प्रशासन यहां किसी भी कार्यक्रम की नहीं दे सकता है इजाजत

Read More »
चंडीगढ़ में चौधरी-चन्नी के साथ हुई गुप्त मीटिंग!

क्या सोनू सूद थामेंगे कांग्रेस का हाथ? चंडीगढ़ में चौधरी-चन्नी के साथ हुई गुप्त मीटिंग! चर्चाओं का दौर शुरू: कोरोनाकाल में लोगों की मदद करके चर्चा में आए बॉलीवुड स्टार सोनू सूद सियासत की ओर बढ़ाते कदम! शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश चौधरी और CM चरणजीत चन्नी की चंडीगढ़ में सोनू सूद के साथ हुई मीटिंग, सूत्रों का दावा- सोनू खुद चुनाव लड़ना चाहते हैं या फिर उनके परिवार का कोई सदस्य चाहता है टिकट, इसके बारे में कांग्रेसी दिग्गजों ने की चर्चा, सोनू सूद मोगा के हैं रहने वाले, जहां सोनू की बहन जमीनी तौर पर राजनीति में खूब हैं सक्रिय, इस मीटिंग का न तो औपचारिक ब्यौरा दिया गया और न ही किसी ने तस्वीरें की है शेयर, एक चर्चा यह भी है कि पंजाब सरकार उन्हें बनाना चाहती है ब्रांड एंबेसडर, ताकि हाल ही में लिए गए बिजली, पेट्रोल-डीजल से जुड़े फैसलों का हो सके प्रचार, सोनू पहले भी कैप्टन अमरिंदर सिंह के CM रहते पंजाब में कोरोना जागरूकता के लिए रह चुके हैं ब्रांड एंबेसडर, सोनू सूद इससे पहले AAP के संयोजक और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से भी कर चुके हैं मुलाकात, पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सूद पंजाब में आम आदमी पार्टी का हो सकते हैं चेहरा, लेकिन सोनू सूद हमेशा सक्रिय राजनीति में आने से करते रहे हैं किनारा

Read More »
हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रखा जाएगा रानी कमलापति

हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रखा जाएगा रानी कमलापति, केंद्र सरकार ने प्रस्ताव किया मंजूर: नाम बदलने वाली सरकार के नाम से मशहूर मोदी सरकार के खाते में एक और उपलब्धि दर्ज, केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति रखे जाने वाले प्रस्ताव को दी मंजूरी, भोपाल में स्थित यह देश का पहला वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन है जो अब पूरी तरह से बनकर है तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को करेंगे इसका लोकार्पण, इस नए बने रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, हॉस्पिटल, मॉल, स्मार्ट पार्किंग, हाई सिक्योरिटी समेत कई आधुनिक सुविधाएं यात्रियों को मिलेगी, बता दें रानी कमलापति भोपाल की अंतिम गोंड आदिवासी शासक थीं

Read More »
यूपी में आज होगा रैलियों का सुपर शनिवार

यूपी में आज होगा रैलियों का सुपर शनिवार, अखिलेश के गढ़ में चाणक्य, तो योगी के गढ़ में हूंकार भरेंगे सपा प्रमुख: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी सरगर्मियां हुई तेज, दो दिवसीय दौरे पर यूपी पहुंचे अमित शाह आज भरेंगे अखिलेश यादव के गढ़ आजमगढ़ में हूंकार, तो वहीं समजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में “समाजवादी विजय यात्रा” के तीसरे चरण का करेंगे शुभारंभ, सपा और बीजेपी दोनों ही पार्टियों के लिए आगामी चुनाव है नाक का सवाल, इससे पहले वाराणसी पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ की थी बैठक, अमित शाह दोपहर 1 बजे आज़मगढ़ में सीएम योगी के साथ राज्य विश्वविद्यालय का करेंगे शिलान्यास, तो वहीं 3.15 बजे बस्ती पहुंच सांसद खेल महाकुंभ का करेंगे उद्घाटन, दोनों ही स्थानों पर शाह चुनावी सभा को भी करेंगे संबोधित, तो वहीं अखिलेश यादव की विजय रथयात्रा गोरखपुर एयरपोर्ट से जाएगी कुशीनगर, कुशीनगर में अखिलेश का एक चुनावी सभा को संबोधित करने का भी है कार्यक्रम

Read More »