



Day: November 13, 2021



मणिपुर हमले को लेकर राहुल-प्रियंका ने मोदी सरकार पर साधा निशाना- देश की सुरक्षा में असमर्थ है सरकार: मणिपुर में हुए उग्रवादी हमले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर साधा निशाना- ‘यह घटना इस बात का है सबूत, यह सरकार देश की सुरक्षा करने में हैं असमर्थ’, राहुल गांधी का ट्वीट- ‘मणिपुर में सेना के क़ाफ़िले पर हुए आतंकी हमले से एक बार फिर साबित होता है कि मोदी सरकार राष्ट्र की सुरक्षा करने में है असमर्थ, शहीदों को मेरी श्रद्धांजलि व उनके परिवारजनों को शोक संवेदनाएं, देश आपके बलिदान को रखेगा याद’, वहीं कांग्रेस महासचिव और यूपी कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का भी बयान- ‘मणिपुर में सेना के काफिले पर आतंकी हमले का मिला दुखद समाचार, शहीद सैनिकों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि एवं उनके परिवारजनों के प्रति शोक संवेदनाएं, देश शहीदों के बलिदान को हमेशा रखेगा याद, आतंकियों की इस कायराना हरकत के खिलाफ पूरा देश है एकजुट, जय हिंद’, मणिपुर में शनिवार सुबह हुए हमले में असम राइफल्स की खुगा बटालियन के कमांडिंग अफसर (सीओ) कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी और बेटे की हो गई मौत, 4 जवानों की भी हुई शहादत
13 Nov 2021
Read More »

सलमान की किताब देशभर में हो सकती है बैन! केंद्रीय मंत्री मेघवाल बोले- समाज के लायक नहीं ये किताब: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनहुड इन ऑवर टाइम्स’ पर थमता नहीं दिख रहा विवाद, मध्यप्रदेश के बाद अब इस पर देशभर में बैन करने की तैयारी, सांस्कृतिक एवं संसदीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बयान- ‘ये किताब नहीं है समाज में आने लायक, इस विषय पर होगी चर्चा, साहित्य अकादमी इस किताब पर बैन लगाने पर करेगी चर्चा,कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मेघवाल ने कहा- ‘कांग्रेस हमेशा से दोमुंही विचाराधारा की करती रही है राजनीति, यही उसकी हार का भी है कारण, सलमान खुर्शीद को कश्मीरी पंडितों का पलायन नहीं दिखता’, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब में हिंदुत्व की आतंकी संगठन ISIS और बोको हरम से की गई है तुलना, किताब को लेकर बीजेपी है बेहद आक्रामक
13 Nov 2021
Read More »

अब परनामी भी बोले- वसुंधरा के नेतृत्व में लड़ेंगे अगला चुनाव, मैडम राजे भाजपा में थीं, हैं और रहेंगी: उपचुनाव की करारी हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खेमा हुआ एक्टिव! भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का का आया बयान-‘राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में ही’, लेकिन अगले ही पल बात संभालते हुए बोले- ‘पार्टी का संसदीय बोर्ड तय करेगा कौन होगा मुख्यमंत्री’, उपचुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर मैडम राजे को पार्टी से दूर रखने और मिली चुनावी हार के बारे में बोले परनामी- ‘यह पार्टी स्तर का है विषय, इस बारे में चल रही है समीक्षा, वैसे पार्टी को खड़ा करने में सिंधिया परिवार का है बड़ा योगदान, पार्टी मैडम राजे को चुनाव से रखेगी दूर, ऐसा सोचना भी है गलत’, वसुंधरा गुट के अलग से पार्टी बनाने वाली बात को भी परनामी ने बताया सरासर गलत, कहा- ‘वसुंधरा भाजपा की थीं, हैं और आगे भी रहेंगी’, पूर्व मंत्री रोहिताश्व, भवानी सिंह राजावत के बाद अब परनामी ने भी मैडम राजे के नाम का झंडा किया बुलंद, हालांकि इधर प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह भाजपा में गुटबाजी खत्म करने के लिए दर-दर लगा रहे हैं ढोक
13 Nov 2021
Read More »


बसपा सुप्रीमो मायावती की मां का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, कल दिल्ली में अंतिम संस्कार: बसपा सुप्रीमो मायावती की माताजी का निधन, 92 साल की उम्र में श्रीमती रामरती देवी का निधन, सतीश चन्द्र मिश्रा ने ट्वीट कर दी जानकारी, हृदय गति रुकने से हुए रामरती देवी का निधन, दिल्ली में कल होगा रामरति देवी का अंतिम संस्कार, कुछ ही देर में दिल्ली स्थित आवास पहुंचेंगी मायावती, बसपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर, पार्टी की ओर से शोक संदेश किया गया जारी
13 Nov 2021
Read More »



कंगना के भीख वाले बयान पर भड़के बीजेपी के दिग्गज नेता कटारिया, बताई आजादी की परिभाषा: देश की आजादी को भीख कहे जाने के बाद कंगना रनौत की मुश्किलें नहीं ले रही है थमने का नाम, देश भर के कई राज्यों में FIR दर्ज होने के बाद अब कंगना आई बीजेपी के निशाने पर, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने लिया आड़े हाथ, कहा- ‘देश के निर्माण में 2014 के बाद हमारा काम मजबूती की और बढ़ा, इसमें नहीं है कोई दो राय, लेकिन भीख में नहीं मिली हमें आजादी, बहुत संघर्ष और बलिदानों के बाद मिली है हमें आजादी, ऐसे में किसी भी सूरत में उसे भीख की आजादी नहीं कहा जा सकता, कोई ये सोचे कि आजादी 2014 के बाद मिली तो ऐसा बिल्कुल नहीं है, आजादी के लिए लाखों लोगों ने अपने-अपने तरीके से की कोशिश, लेकिन सबका मकसद ही था आजादी पाना’
13 Nov 2021
Read More »


