Day: November 10, 2021

img 20211110 wa0245

केंद्र सरकार ने बहाल की सांसद निधि, इस साल 2 तो अगले साल से 5 करोड़ रुपए मिलेंगे विकास कार्यों के लिए: बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए बड़े फैसले, जिसमें हुआ सांसद निधि को दोबारा शुरू करने का अहम निर्णय भी, केंद्रीय कैबिनेट और कैबिनेट कमेटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स की बैठक में MPLAD स्कीम, यानी सांसद निधि को दोबारा शुरू करने का लिया गया निर्णय, साल 2020-21 की सांसद निधि को कोरोना के खिलाफ जंग में किया गया था इस्तेमाल, अब सांसदों को दोबारा विकास कार्य के लिए पैसे मिलने हो जाएंगे शुरु, इस साल 2 करोड़ तो अगले साल से पांच करोड़ रुपये मिलना शुरू हो जाएंगे सांसदों को, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- अब अर्थव्यवस्था सही चल रही है और इसी वजह से सांसद निधि को किया जा रहा है दुबारा शुरू, 2022-23 से 2025-26 तक हर साल दो किश्तों में 2.5-2.5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे सांसदों को

Read More »
img 20211110 222852

गाय को माता नहीं मानते थे और बीफ खाते थे सावरकर- दिग्गी, खुर्शीद ने आतंकी संगठनों से की हिंदुत्व की तुलना: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर लिखी किताब के विमोचन के मौके पर बोले दिग्विजय सिंह- ‘मुझे इस बात का दुख है कि मीडिया भी हिंदुत्व को हिंदू धर्म से जोड़ता है, जबकि हिंदुत्व का हिंदू धर्म और सनातनी परंपराओं से नहीं है कोई लेना देना, सावरकर जी कोई धार्मिक व्यक्ति नहीं थे, उन्होंने तो यहां तक कहा था कि गाय को माता क्यों मानते हो और उन्हें गोमांस खाने से नहीं था कोई ऐतराज, हिंदू पहचान को स्थापित करने के लिए हिंदुत्व शब्द लाए थे सावरकर, जिसके चलते लोगों में फैल गया भ्रम फैल, ऐसा आरएसएस के प्रचार तंत्र के चलते हुआ, उनसे पार पाना किसी के बस की नहीं है बात, अब तो उनके पास सोशल मीडिया जैसा हथियार भी आ गया है सामने, जो होता जा रहा है अकाट्य साबित,’ राम मंदिर की भूमि को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सलमान खुर्शीद ने लिखी है एक किताब, जिसमें खुर्शीद ने हिंदुत्व की तुलना की है आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकी संगठनों से, लिखा- हिंदुत्व साधू-संतों के सनातन और प्राचीन हिंदू धर्म को लगा रहा है किनारे

Read More »
img 20211110 wa0237

बुढ़ापे में शादी किस काम की? राजस्थान के मंत्री यूं ही रोते फिर रहे हैं, मेरे तो खूब काम हो रहे हैं- भंवरलाल शर्मा: प्रदेश में मंत्रिमंडल पुनर्गठन और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर कभी भी आ सकती है अच्छी खबर, नए मंत्री बनने वालों के नामों को लेकर लगाए जा रहे कई तरह के कयास, इस बीच सरदारशहर से कांग्रेस विधायक और वरिष्ठ नेता भंवर लाल शर्मा का आया एक दिलचस्प बयान, शर्मा ने कहा- मुझसे कई लोग पूछते हैं कि आप कब मंत्री बनोगे? आपका नाम मंत्री बनने की लिस्ट में कब आएगा? मैं उन्हें बताता हूं कि बुढ़ापे में शादी किस काम की? जब सीएम मिलेंगे तो मैं आभार व्यक्त करुंगा, 80 साल का आदमी 15 वर्ष की लड़की के साथ शादी कर ले, अब वो ही है मंत्री बनने वाली बात, मैं सात बार विधायक रह चुका हूं, राजस्थान के मंत्री यूं ही रोते फिर रहे हैं जबकि मेरे तो खूब काम हो रहे हैं, वैसे भी दो साल बाद तो फिर से चुनाव हैं’, बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाने वाले भंवरलाल शर्मा सचिन पायलट खेमे की बाड़ेबंदी में रहे थे मानेसर, मंत्रियों पर तंज कसते हुए मंत्रिमंडल देरी पर भी सवाल उठाए हैं शर्मा ने

Read More »
img 20211110 213510

महिला से गैंगरेप मामले में पूर्व खनन मंत्री सहित तीन दोषी करार, 12 नवंबर को स्पेशल कोर्ट में होगा सजा का एलान: चित्रकूट की महिला से गैंगरेप के मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को लगा बड़ा झटका, लखनऊ के एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट ने गैंगरेप मामले में प्रजापति को दिया दोषी करार, अशोक तिवारी, आशीष शुक्ला को भी प्रजापति के साथ दिया गया है दोषी करार, मामले में अब 12 नवंबर को सजा सुनाएगा स्पेशल कोर्ट, वहीं दूसरी तरफ विकास वर्मा, रूपेश्वर, अमरेंद्र सिंह, पिंटू और चंद्रपाल को कोर्ट ने कर दिया है बरी, इससे पहले कोर्ट ने गायत्री प्रजापति समेत अन्य आरोपियों को मौखिक साक्ष्य देने का अवसर 2 नवंबर को कर दिया था खत्म, पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति की तरफ से मंगलवार को ही मामले में अर्जी लगाकर मुकदमे की तारीख आगे बढ़ाए जाने की की गई थी मांग, जिसमें कहा गया था कि इस मुकदमे को किसी दूसरे राज्य में ट्रांसफर करने की मांग को लेकर उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई है विशेष अनुमति याचिका, लेकिन इससे पहले आज कोर्ट ने मान लिया तीनों को आरोपी

Read More »
img 20211110 wa0223

मंत्रिमंडल पुनर्गठन और नियुक्तियों को लेकर दिल्ली में चल रही बैठक हुई खत्म, जल्द खत्म होगा इंतजार- माकन: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दिल्ली दौरा, 12 तुगलक लेन राहुल गांधी के आवास पर चल रही बैठक हुई खत्म, सीएम गहलोत, प्रभारी अजय माकन, केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी रहे मौजूद, मंत्रिमंडल पुनर्गठन और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर करीब 3 घण्टे चला महामंथन, उपचुनाव परिणामों पर भी हुई चर्चा, बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब हुए अजय माकन, कहा- ‘जल्द आएगी मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर अच्छी खबर,’ बैठक से निकले केसी वेणुगोपाल और अजय माकन, बैठक के बाद सीएम गहलोत और प्रियंका गांधी के बीच अलग से हुई मंत्रणा, प्रदेश के सियासी मुद्दों और अन्य चुनावी राज्यों की रणनीति पर हुई मंत्रणा, उसके बाद सीएम गहलोत और प्रियंका गांधी भी रवाना हुए 12 तुगलक लेन से

Read More »
गहलोत सरकार को झटका

गहलोत सरकार को झटका, सेंट्रल पार्क में बन रहे गांधी दर्शन म्यूजियम मामले में HC ने जारी किया अवमानना नोटिस: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ड्रीम प्रोजेक्ट्स को बड़ा झटका, जयपुर के सेंट्रल पार्क में बनाए जा रहे महात्मा गांधी दर्शन म्यूजियम और महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेन्स एवं सोशल साइंसेज का मामला, राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बैंच ने इस मामले में मुख्य सचिव निरंजन आर्य, प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीणा और जयपुर जेडीए कमीश्नर गौरव गोयल को अवमानना का नोटिस किया जारी, हाईकोर्ट ने 3 सप्ताह में जवाब पेश करने के लिए कहा, यह नोटिस सेंट्रल पार्क बचाओ संघर्ष समिति की ओर से लगाई अवमानना याचिका पर सुनवाई के बाद किया जारी, संघर्ष समिति अध्यक्ष योगेश यादव ने बताया- ‘अक्टूबर 2010 में रिट पिटिशन पर सुनवाई के बाद राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया था आदेश, होटल और कनक भवन की जमीन का लें कब्जा, भविष्य में इस जमीन का उपयोग किया जाए केवल पार्क या गार्डन के लिए, अन्य उपयोग में नहीं’, कोर्ट ने यह आदेश संजय त्यागी की ओर से लगाई याचिका पर सुनवाई के बाद दिया, इसी आदेश के बाद जयपुर जेडीए ने मई 2017 में होटल और भवन की जमीन का लिया था कब्जा, गहलोत सरकार यहां टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज और महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी स्कूल ऑफ साइंसेज ऑफ गवर्नेंस की तर्ज पर महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस एवं सोशल साइंसेज बनाने की तैयारी में, मुख्यमंत्री गहलोत ने की थी इस साल बजट भाषण में इस प्रोजेक्ट की घोषणा, मुख्यमंत्री ने पिछले महीने गांधी जयंती पर किया था शिलान्यास, इस प्रोजेक्ट पर खर्च होने हैं करीब 100 करोड़

Read More »
save 20211110 190947

ओमप्रकाश राजभर का विवादित बयान- ‘अगर जिन्ना को बना दिया गया होता देश का पहला प्रधानमंत्री तो…’: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में सियासी बयानबाजी के चिराग से बाहर निकला जिन्ना का जिन्न नहीं ले रहा गुम होने का नाम, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद उनके सहयोगी सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने छेड़ा जिन्ना का तराना, एक चुनावी कार्यक्रम में भाग लेने वाराणसी पहुंचे राजभर ने जिन्ना को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- ‘अगर जिन्ना को देश का पहला प्रधानमंत्री बना दिया गया होता तो नहीं होता देश का बंटवारा, बीजेपी के नेता भी करते हैं जिन्ना की तारीफ’, राजभर के बयान पर मुख्तार अब्बास नकवी ने किया पलटवार, कहा- ‘अभी कुछ दिन पहले एक नेता ने पढ़ा था जिन्ना चालीसा, अब उसी से संबंधित लोग कर रहे हैं इस तरह की बाते’

Read More »