



Day: November 10, 2021


‘आशा वर्कर्स को सरकार बनने पर दिया जाएगा 10 हजार रूपये मानदेय’- प्रियंका ने किया एक और चुनावी वादा: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस का बड़ा फैसला, कांग्रेस महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने चुनाव से पहले प्रदेश की जनता से किया एक और वादा, अपने ट्वीट अकाउंट पर प्रियंका गांधी ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- उप्र सरकार द्वारा आशा बहनों पर किया गया एक-एक वार उनके द्वारा किए गए कार्यों का है अपमान, मेरी आशा बहनों ने कोरोना में व अन्य मौकों पर पूरी लगन से अपनी दीं है अपनी सेवाएं, ऐसे में जो मानदेय बनता है उसपर है उनका हक, उनकी बात सुनना है सरकार का कर्तव्य, आशा बहनें हैं सम्मान की हकदार और उनकी इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी और मैं हूं उनके साथ, प्रदेश में सरकार बनने पर कांग्रेस पार्टी आशा बहनों के मानदेय के हक और उनके सम्मान के प्रति रहेगी प्रतिबद्ध, सत्ता में आने पर कांग्रेस देगी आशा बहनों एवं आंगनबाड़ी कर्मियों को 10,000 रु प्रतिमाह का मानदेय’ इससे पहले महिलाओं के हित में कांग्रेस ने किये हैं बड़े एलान
10 Nov 2021
Read More »

दिल्ली में जारी ‘महामंथन’ के बीच पायलट ने तोड़ी अपनी चुप्पी- अब आगे बढ़ने का आ गया है समय: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का टोंक दौरा, मीडिया से बातचीत में पायलट ने मंत्रिमंडल पुनर्गठन और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर दिया बड़ा बयान, पायलट ने कहा- ‘आज दिल्ली में हुई संगठन महासचिव वेणुगोपाल से मुलाकात, हम लगातार जिस बदलाव की कर रहे थे मांग, वेणुगोपाल से उसी को लेकर हुई चर्चा, हम नेता तो सभाओं में सिर्फ भाषण देकर चले आते हैं, लेकिन जो पार्टी का झंडा उठाकर करते हैं संघर्ष, उनको मान-सम्मान दिलाने की थी हमारी मांग, सोनिया गांधी की गठित कमेटी ने किए अब तक सार्थक प्रयास, अब चुनावों में महज 22 महीनों का बचा है समय, उम्मीद है जल्द होंगे राजनीतिक बदलाव, मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर मुख्यमंत्री और एआईसीसी कर रही चर्चा, अब इस पर आगे बढ़ने का आ गया है समय’, मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर पायलट ने तोड़ी है चुप्पी, एक बार फिर पायलट ने पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने की दोहराई बात, जिन कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सरकार को लाने के लिए बहाया है खून और पसीना, उनको मिलना चाहिए मान सम्मान, पायलट ने जल्द ही बदलाव की जताई है उम्मीद, उधर दिल्ली में सीएम गहलोत-प्रियंका गांधी- केसी वेणुगोपाल और अजय माकन का महामंथन है जारी
10 Nov 2021
Read More »

पायलट का टोंक दौरा, निवाई में पूर्व प्रधान रामकरण गुर्जर और टोंक सभापति के परिवार को बंधाया ढांढस: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का टोंक दौरा, पायलट ने निवाई में पूर्व प्रधान रामकरण गुर्जर को अर्पित की श्रद्धांजलि, रामकरण गुर्जर के परिवार को बंधाया ढांढस, निवाई के बाद टोंक पहुंचे पायलट ने सभापति अली अहमद के परिवार को दी सांत्वना, अली अहमद के पिता का हो गया था इंतकाल, श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद जयपुर के लिए रवाना हुए पायलट, इस दौरान पायलट के साथ चाकसू विधायक वेद प्रकाश सौलंकी और निवाई विधायक प्रशांत बैरवा सहित अन्य सिपहसालार रहे साथ, इससे पहले विधायक प्रशांत बैरवा के घर के बाहर हुआ सचिन पायलट का जोरदार स्वागत, जयपुर से निवाई जाते वक्त रास्ते में आता है बैरवा का फार्म हाउस, अपने आवास के बाहर समर्थकों के साथ किया स्वागत, वहीं कल सचिन पायलट रहेंगे दौसा के दौरे पर
10 Nov 2021
Read More »

मंत्रिमंडल पुनर्गठन-राजनीतिक नियुक्तियों पर ‘महामंथन’! CM गहलोत-प्रियंका-वेणुगोपाल की बैठक शुरू: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली दौरे पर, राजस्थान हाउस से 12 तुगलक लेन राहुल गांधी के आवास पहुंचे सीएम गहलोत, यहां प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और प्रभारी अजय माकन के साथ होना है महामंथन, मंत्रिमंडल पुनर्गठन और राजनीतिक नियुक्तियों पर लगनी है मुहर, इससे पहले आज सुबह पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के बीच हुई अहम मुलाकात, सियासी सूत्रों का कहना- अब जल्द ही हो सकता है मंत्रिमंडल पुनर्गठन और राजनीतिक नियुक्तियां का एलान, इससे पहले होमवर्क किया जा चुका है पूरा, बस आलाकमान की फाइनल मुहर लगनी है बाकी, साथ ही पेट्रोल-डीजल पर वैट को कम करने को लेकर भी हो सकता है फैसला
10 Nov 2021
Read More »

पूनियां को पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी के लिए सोनिया गांधी को नहीं पीएम को लिखना था पत्र- खाचरियावास: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां के सोनिया गांधी को पत्र लिखने को लेकर परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने ली चुटकी, खाचरियावास ने कहा- ‘पूनियां को यह पत्र लिखना चाहिए था पीएम मोदी को, पूनियां को पीएम मोदी से पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में और अधिक कमी करने के साथ ही जीएसटी के दायरे में लाने की करनी चाहिए थी मांग’, अपने बीकानेर दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में खाचरियावास ने भाजपा और केन्द्र सरकार को लिया आड़े हाथ, खाचरियावास ने कहा- ‘साल 2014 में जो थी एक्साइज ड्यूटी, उतनी ही एक्साइज ड्यूटी करने की मांग करने का पत्र लिखे पीएम मोदी को’, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखा था पत्र, इस पत्र में सीएम गहलोत को निर्देशित करने की कही गई थी बात
10 Nov 2021
Read More »


सुअर से कभी मत लड़ो..! नवाब मलिक की PC के बाद फडणवीस का ट्वीट, सियासी इशारे पर चर्चाएं तेज!: ड्रग्स केस और अंडरवर्ल्ड से रिश्तों को लेकर एनसीपी नेता नवाब मलिक और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी, मलिक ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देवेंद्र फडणवीस पर आरोपों की लगा दी झड़ी, मलिक ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया आरोप- ‘देवेंद्र फडणवीस के दाऊद इब्राहिम के करीबी रियाज भाटी से हैं संबंध, फडणवीस के मुख्यमंत्री रहते हुए महाराष्ट्र में फला फूला था जाली नोटों का धंधा’, प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ देर बाद फडणवीस ने किया एक ट्वीट, अब फडणवीस के ट्वीट को समझा जा रहा आरोपों का जवाब, फडणवीस ने प्रसिद्ध आइरिश नाटककार जॉर्ज बर्नाड शॉ की पंक्तियों को किया ट्वीट, इसका ट्वीट का अनुवाद होगा ये – ‘आज का विचार, मैंने बहुत समय पहले था सीखा, कभी सुअर से मत करो लड़ाई, इससे आप गंदे हो जाएंगे लेकिन सुअर इसे करेंगे पसंद’
10 Nov 2021
Read More »

फोन टेपिंग मामले में बढ़ी सीएम के OSD लोकेश शर्मा की मुश्किलें, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने भेजा तीसरा नोटिस: फोन टेपिंग मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, लोकेश शर्मा को मिला दिल्ली क्राइम ब्रांच का तीसरा नोटिस, 12 नवंबर को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बुलाया है पूछताछ के लिए, 12 नवंबर को सुबह 11 बजे पेश होने के दिए गए हैं निर्देश, क्राइम ब्रांच शर्मा से फोन टेपिंग मामले में करेगी सवाल-जवाब, इससे पहले 24 जुलाई और 22 अक्टूबर को दिल्ली क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश नहीं हुए थे शर्मा, अब दिल्ली क्राइम ब्रांच ने फ़ोन टैपिंग मामले में तीसरी बार भेजा है नोटिस, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने करवाई थी दिल्ली क्राइम ब्रांच में FIR दर्ज, गुरुवार रात को जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं लोकेश शर्मा और शुक्रवार को सुबह 11 बजे क्राइम ब्रांच के सामने हो सकते हैं पेश, हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने शर्मा को गिरफ्तारी से दे रखी है राहत
10 Nov 2021
Read More »

सीएम गहलोत ने भरतपुर सांसद से फोन पर पूछी कुशलक्षेम, SOG की स्पेशल टीम करेगी फायरिंग मामले की जांच: भरतपुर सांसद के आवास पर फायरिंग का मामला, सीएम अशोक गहलोत मामले को लेकर गंभीर, भरतपुर सांसद रंजीता कोली से फोन पर बात कर जानी कुशलक्षेम, साथ ही डीजीपी, प्रमुख सचिव, गृह विभाग को किया है निर्देशित, घटना की पूरी जांच कर की जाए सख्त कार्रवाई, घटना की जांच के लिए जयपुर से SOG की टीम भरतपुर जाकर घटना की करेगी जांच, भरतपुर सांसद रंजीता कोली के बयाना स्थित आवास पर अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने की थी फायरिंग, अचानक हुए हमले और फायरिंग से सांसद कोली हो गई थीं बेहोश, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कोली को बयाना के सरकारी अस्पताल में कराया था भर्ती, अज्ञात बदमाश हमला करने के बाद सांसद रंजीता कोली के घर पर एक धमकी भरा पत्र भी कर गए थे चस्पा, जयपुर में पूर्व विधायक के बाद अब भरतपुर सांसद के घर हमले ने भाजपा को दे दिया है बड़ा मुद्दा, कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा पहले ही गहलोत सरकार पर है हमलावर
10 Nov 2021
Read More »


