



Day: November 10, 2021


मंत्रिमंडल पुनर्गठन-राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन! वेणुगोपाल से मिले पायलट, सीएम गहलोत भी दिल्ली में: प्रदेश में बहुप्रतीक्षित गहलोत मंत्रिमंडल पुनर्गठन और राजनीतिक नियुक्तियों पर फाइनल मुहर के लिए दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रियंका, माकन और वेणुगोपाल से सलाह के बाद सोनिया-राहुल गांधी लगाएंगे फाइनल मुहर, लेकिन इसी बीच दिल्ली के सियासी गलियारों से आई बड़ी खबर, जानकार सूत्रों की मानें तो कल दिल्ली में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल के बीच हुई अहम मुलाकात, काफी लंबी मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल और नियुक्तियों में पायलट के शेयर को लेकर हुई मंत्रणा, अब पायलट की फाइनल मांगों पर सीएम गहलोत के साथ होगी मंत्रणा, ऐसे में अब हर किसी की निगाहें दिल्ली के अगले कदम पर, जाने कब आ जाए अच्छी खबर
10 Nov 2021
Read More »

मुरलीधर के ‘बनिया-ब्राह्मण’ बयान पर BJP नेता का तंज- क्या पं.दीनदयाल-अटल बिहारी भी है आपकी जेब में …: MP बीजेपी प्रभारी मुरलीधर राव के बनिया ब्राह्मण बयान पर बवाल जारी, राव के बयान पर कांग्रेस ने जताई घोर आपत्ति, अब भाजपा में उठने लगी है आवाज, इंदौर के वरिष्ठ बीजेपी नेता सत्यनारायण सत्तन ने एक कविता के जरिए मुरलीधर राव पर कसा तंज, ‘मुरली की धुन’ कविता में सीधे-सीधे पूछा है- ‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी भी थे ब्राह्मण, क्या उन्हें भी आप रखते हो जेब में, भाजपा की नाव मत डुबाओ राव’, दो दिन पहले बीजेपी प्रभारी मुरलीधर राव ने भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था- ‘मेरी एक जेब में ब्राह्मण और एक में हैं बनिया, हालांकि बाद में राव ने फौरन इस पर दे दी थी सफाई, लेकिन राव के इस बयान पर शुरू हो गई है तीखी प्रतिक्रिया
10 Nov 2021
Read More »

चुनावी राज्य में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा, थाम सकती है ‘हाथ’: अब पंजाब में आम आदमी पार्टी को लगा बहुत बड़ा झटका, भटिंड़ा ग्रामीण से विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा, रुपिंदर कौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आम आदमी पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप से इस्तीफा देने की दी जानकारी, कौर अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमाती हुई आ सकती हैं नज़र, कौर ने किया ट्वीट- ‘संयोजक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जी मैं आप को तुरंत प्रभाव से आम आदमी पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप से इस्तीफा देने की दे रही हूं जानकारी, स्वीकार किया जाए मेरा इस्तीफा’, केजरीवाल की भटिंड़ा यात्रा के दौरान भी रुपिंदर कौर ने पार्टी से बनाई थी दूरी, आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने से पहले रुपिंदर कौर ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से की मुलाकात, कौर ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और प्रभारी हरीश चौधरी से भी की मुलाकात, 2017 के विधानसभा चुनाव में भटिंडा में आम आदमी पार्टी को मिली थी कामयाबी
10 Nov 2021
Read More »

नोटबंदी के बाद फडणवीस के संरक्षण में देश भर में चला जाली नोटों का गोरख धंधा- मलिक का बड़ा खुलासा: महाराष्ट्र की सियासत में राजनीति गर्म, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा NCP नेता एवं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने फोड़ा हाइड्रोजन बम, देवेंद्र फडणवीस पर मलिक ने लगाए गंभीर आरोप, बोले मलिक- नोटबंदी के बाद देश में चला जाली नोट का गोरख धंधा, देवेंद्र फडणवीस के राज में महाराष्ट्र में चला जाली नोट का गोरख धंधा, इस पुरे आपराधिक कार्यक्रम में अपराधियों को था देवेंद्र फडणवीस का संरक्षण, फडणवीस के इशारे पर ही होता था उगाही का धंधा, उन्होंने किया राजनीति का अपराधीकरण, देवेंद्र फडणवीस ने सत्ता में रहते हुए जाली नोट का नेक्सस चलवाया, ये जाली नोट का पूरा धंधा वाया बांग्लादेश फैला है दाऊद तक, फडणवीस ने बरामद नोट को कम बताकर किया घपला, फडणवीस ये बताएं कि रियाज भाटी कौन है?, फडणवीस के हर कार्यक्रम में रियाज भाटी क्यों रहता था शामिल, साथ ही एयरपोर्ट पर दो जाली पासपोर्ट के साथ पकड़े गए रियाज भाटी को क्यों छोड़ा गया, फरार रियाज भाटी का अंडरवर्ल्ड के साथ साथ बीजेपी नेताओं से है सीधा संबंध, फडणवीस के संरक्षण में ही रियाज भाटी हुआ था प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल’
10 Nov 2021
Read More »




