Day: November 9, 2021

img 20211109 205529

आखिर सिद्धू की जिद के आगे झुके चन्नी, एडवोकेट जनरल का इस्तीफा मंजूर, DGP की भी होगी छुट्टी!: आखिरकार पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के आगे झुकी चरणजीत सिंह चन्नी सरकार, राज्य के महाधिवक्ता अमर प्रीत सिंह देओल का इस्तीफा मंजूर किया सीएम चन्नी ने, महाधिवक्ता के इस्तीफे के बाद अब पुलिस महानिदेशक को भी बदलने की तैयारी भी हुई शुरू, देओल की नियुक्ति का पुरजोर तरीके से विरोध किया था सिद्धू ने, जिससे आहत देओल ने 1 नवंबर को दे दिया था अपना इस्तीफा, जिसे आज मंगलवार को कर लिया गया स्वीकार, बीती 27 सितंबर को ही चन्नी सरकार ने पंजाब का महाधिवक्ता नियुक्त किया था देवोल को, जिसके बाद से नाराज चल रहे थे नवजोत सिंह सिद्धू, बीते सोमवार को ही सीएम चन्नी और सिद्धू के साथ बैठक की थी प्रभारी हरीश चौधरी ने, बैठक के दौरान सिद्धू ने राज्य के महाधिवक्ता एपी एस देओल और कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) इकबाल प्रीत सिंह सहोता की नियुक्ति का उठाया था मुद्दा

Read More »
पुलिस की अभद्रता के खिलाफ थाने के बाहर धरने पर बैठे 'बाबा'

महिलाओं के साथ पुलिस की अभद्रता के विरोध में धरने पर बैठे किरोड़ी, अपराधियों को सरंक्षण का आरोप: दौसा के मंडावर से आ रही बड़ी खबर, मंडावर थाने के बाहर धरने पर बैठे राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, दो पक्षों में मारपीट से जुड़ा है मामला, एक पक्ष की महिलाओं ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, महिलाओं के साथ हुई अभद्रता के आरोपियों और मामले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे किरोड़ी मीणा, साथ ही मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा उठाए गए 5 निर्दोष लोगों को छोड़ने की भी है मांग, थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोग हैं मौजूद, किरोड़ी मीणा ने मारपीट के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर उठाया सवाल- ‘पुलिस दे रही अपराधियों को संरक्षण, सत्ता के साथ मिलकर मचाया जा रहा तांडव, निर्दोष 5 लोगों को पुलिस करे रिहा’ मंडावर थाने के गढ़हिम्मत सिंह गांव का है मामला

Read More »
img 20211109 wa0152

फडणवीस बम तो नहीं फूटा, अब कल सुबह फूटेगा अंडरवर्ल्ड का हाइड्रोजन बम, करूंगा बड़ा खुलासा- मलिक: महाराष्ट्र में दो दिग्गजों देवेंद्र फडणवीस और नवाब मलिक की सियासी बयानबाजी से गरमाई राजनीति, मुंबई ड्रग्स केस को लेकर शुरू हुई बयानबाजी के अंडरवर्ल्ड से जुड़े तार, देवेंद्र फडणवीस ने नवाब मलिक पर लगाए अंडरवर्ल्ड से सम्बंधों के गम्भीर आरोप, तो बदले में नवाब मलिक ने भी किया तगड़ा सियासी पलटवार, कहा- ‘देवेंद्र फडणवीस अगर आप झूठ बोलते हो तो जरा ढंग से तो बोलो, नवाब मलिक के ना तो किसी अंडरवर्ल्ड से रिश्ते रहे और ना ही कभी मैंने बम ब्लास्ट के आरोपियों से खरीदी है कोई संपत्ति, आज आपने शुरू किया है अंडरवर्ल्ड का गेम, साथ ही आज आप कह रहे थे कि आप 10 बजे फोड़ेंगे बम, लेकिन यह बम नहीं बल्कि है आपका आडम्बर, लेकिन नवाब मलिक कल सुबह मुंबई में गिरायेगा अंडरवर्ल्ड का हाइड्रोजन बम, और देश को बताएगा कि देवेंद्र फडणवीस किस तरह अंडरवर्ल्ड के जरिये पुरे शहर को बनाये हुए है होस्टेज, साथ ही किस तरह एक अंडरवर्ल्ड का सरगना जो विदेश में बैठकर इस शहर से करता था उगाही, वो सरगना किसके लिए करता था काम, ये सब में बताऊंगा कल सुबह 10 बजे’

Read More »