Day: November 9, 2021

राफेल डील में नए खुलासे पर भड़की कांग्रेस

राफेल डील में नए खुलासे पर भड़की कांग्रेस- ये सबसे बड़ा रक्षा घोटाला, भ्रष्टाचार दफनाने की हो रही कोशिश: राफेल डील पर एक बार फिर आरोपों का सिलसिला शुरू, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप- ‘मोदी सरकार द्वारा राफेल डील में भ्रष्टाचार को दफनाने के लिए चलाया जा रहा है ऑपरेशन कवर अप, पिछले 5 सालों में जो आरोप है वो देश की सत्ता में बैठे उच्चतम लोगों तक है जा रहा’, कांग्रेस ने कहा- ‘मोदी सरकार और सीबीआई ने पिछले 36 महीनों से कमीशन और भ्रष्टाचार के सबूतों पर क्यों नहीं की कार्रवाई? इस मामले को क्यों दफनाया गया? कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा- ‘4 अक्टूबर 2018 को बीजेपी के पूर्व मंत्री और एक वरिष्ठ वकील ने तत्कालीन CBI के निदेशक को सौंपे थे दस्तावेज, 11 अक्टूबर 2018 को मॉरीशस सरकार ने भी CBI को सौंपे दस्तावेज, उसके बाद शुरू नहीं होती है कोई जांच और आधी रात को हटा दिया जाता है आलोक वर्मा, 36 महीनों में कोई क्यों नहीं की कार्रवाई? ये कोई 60-65 करोड़ घोटाले का मामला नहीं है ये है सबसे बड़ा रक्षा घोटाला’, फ्रांस के एक वेब पोर्टल ने राफेल डील में कमीशनखोरी का किया है खुलासा

Read More »
नवाब ने खरीदी दाऊद के करीबियों से जमीन

नवाब ने खरीदी दाऊद के करीबियों से जमीन, मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंधों के सबूत दूंगा पवार को- फडणवीस: ड्रग्स केस में आरोप प्रत्यारोप की सियासत तेज, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने मुंबई ड्रग्स केस में BJP के दिग्गज नेताओं की संलिप्तता के लगाए थे आरोप, जिसके बाद उनके बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज फोड़ा ‘सियासी बम’, मंगलवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान फडणवीस ने मलिक पर लगाए दाऊद से संबंध होने के आरोप, साथ ही फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुंबई सीरियल ब्लास्ट के आरोपियों का भी किया जिक्र, कहा- ‘नवाब मलिक का अंडरवर्ल्ड के लोगों के साथ है लेना-देना, जो सन 1993 के मुंबई धमाकों में ठहराए गए थे आरोपी, उन्हीं दोषियों से बाजार से कम भाव पर मलिक ने खरीदी थी जमीन, लेकिन क्या यह डील टाडा के तहत अहम जमीन को जब्त होने से बचाने के लिए किया गया था?’, फडणवीस ने कहा- ‘मैं अपने इस दावे से जुड़े दस्तावेज सौंपूंगा अधिकारियों और NCP प्रमुख शरद पवार को’, अब फडणवीस के आरोपों का जवाब देने के लिए मलिक भी करने वाले हैं प्रेस वार्ता

Read More »
screenshot 2021 11 09t133808.578

लखीमपुर हिंसा मामले में FSL रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा- मिश्रा और उनके दोस्त की गन से चली थी गोली: उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्र पर कसता शिकंजा, 3 अक्टूबर को हुई हिंसा मामले में सामने आई फॉरेंसिक लैब रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, लखीमपुर हिंसा में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र टेनी एवं उनके दोस्त की गन से गोली चलने की हुई पुष्टि, FSL रिपोर्ट से हुआ साफ़, किसानों को कुचलने के बाद हुई हिंसा के दौरान चली थी गोलियां, सूत्रों के अनुसार घटनास्थल से भागने के दौरान लाइसेंसी गन से की गई थी फायरिंग, 3 अक्टूबर को तिकुनिया इलाके में कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों पर कथित तौर बीजेपी नेता के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चढ़ा दी थी गाड़ी, इस हादसे में हो गई थी चार किसानों की मौत, तो बाद में भड़की हिंसा में 4 अन्य लोगों की पीट पीट कर की गई थी हत्या

Read More »
चुनावी राज्य में कांग्रेस पार्टी को फिर लगा तगड़ा झटका

चुनावी राज्य में कांग्रेस पार्टी को फिर लगा तगड़ा झटका, AAP ज्वाइन कर पार्टी की मुश्किल बढ़ाएंगे ये नेता: पंजाब में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नहीं ले रहीं हैं नाम, विधानसभा चुनाव से पहले गुरदासपुर से पार्टी के बड़े नेता रमन बहल ने पार्टी छोड़ने का लिया फैसला, रमन बहल के आम आदमी पार्टी में जाने की संभावना, मंगलवार को ही रमन बहल कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में हो सकते हैं शामिल, रमन बहल ने सोमवार को पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने 2018 में बहल को पीएसएसएसबी का अध्यक्ष किया था नियुक्त, इससे पहले भी 2007 में अमरिंदर सिंह के साथ विवाद के चलते रमन बहल और उनके पिता ने छोड़ दी थी पार्टी, हालांकि बाद में उन्होंने कर ली थी घर वापसी

Read More »
दिवाली बाद बम फोड़ने वाले फडणवीस आज 12 बजे करेंगे PC

दिवाली बाद बम फोड़ने वाले फडणवीस आज 12 बजे करेंगे PC तो नवाब मलिक 1 बजे करेंगे पलटवार: मुंबई ड्रग्स केस में आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला और होगा तेज, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेन्द्र फडणवीस दोपहर 12 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, NCP नेता नवाब मलिक की ओर से लगाए आरोपों का देंगे जवाब, देवेन्द्र फडणवीस ने कहा था कि दिवाली के बाद फोड़ेंगे बम, फडणवीस आज नवाब मलिक के खिलाफ खोल सकते हैं बड़ा मोर्चा, फडणवीस पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक की तरफ से ड्रग्स का धंधा चलाने का लगाया गया था आरोप, इसके साथ ही नवाब मलिक ने फडणवीस की पत्नी के भी ड्रग्स तस्कर से बताए थे संबंध और आरोप लगाया था कि उनके गाने को ड्रग्स तस्कर ने किया था फाइनेंस, फडणवीस के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पलटवार करने के लिए नवाब मलिक भी दोपहर एक बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, एनसीपी के सीनियर नेता की तरफ से एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े और देवेन्द्र फडणवीस पर ड्रग्स को लेकर लगाए गए हैं कई सनसनीखेज आरोप

Read More »
सीएम गहलोत कुछ ही देर में पहुंचेंगे जोधपुर

सीएम गहलोत कुछ ही देर में पहुंचेंगे जोधपुर, जनसुनवाई कर प्रशासन शहरों के संग अभियान का लेंगे जायजा: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर से जोधपुर के लिए हुए रवाना, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी हैं सीएम गहलोत के साथ, एयरपोर्ट से सर्किट हाउस जाएंगे मुख्यमंत्री गहलोत, प्रशासन शहरों व गांवों के संग शिविर का लेंगे जायजा, सीएम गहलोत जोधपुर सर्किट हाउस में करेंगे जनसुनवाई, दोपहर 2:30 बजे जाजेली फौजदार (मंडोर) में प्रशासन गांवों के संग अभियान का करेंगे निरीक्षण, करीब 15 महिने बाद अपने गृह जिले जोधपुर जा रहे हैं सीएम गहलोत, कोरोना महामारी के चलते जोधपुर नहीं जा पा रहे थे सीएम गहलोत, अगस्त 2020 में रक्षाबंधन के मौके पर जोधपुर गए थे सीएम, अब कोरोना का असर कुछ कम होने पर सीएम जा रहे हैं जोधपुर

Read More »
img 20211109 085052

किसानों को सीएम गहलोत की सौगात, फसल बीमा में राज्यांश प्रीमियम भुगतान के लिए 500 करोड़ की मंजूरी: अतिवृष्टि और अनावृष्टि से खराब हुई फसलों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की किसानों को बड़ी सौगात, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन के लिए राज्यांश प्रीमियम भुगतान के लिए सीएम गहलोत ने दिए आदेश, तात्कालिक आवश्यकता के आधार पर 500 करोड़ रूपये की राशि अतिरिक्त उपलब्ध कराने से संबंधित प्रस्ताव को दी मंजूरी, प्रस्ताव के अनुसार खरीफ 2021 में राज्य के 12 से 15 जिलों में अतिवृष्टि और अनावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए किसानों को तत्काल दी जानी है सहायता, राज्यांश प्रीमियम मिलने के बाद ही बीमा कंपनियां किसानों को क्लेम का करती हैं वितरण, वित्त विभाग की ओर से चालू वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत भेजा गया था प्रस्ताव, राज्यांश प्रीमियम भुगतान के लिए विभिन्न बजट मदों में अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराने का भेजा गया था प्रस्ताव, जिसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी मंजूरी

Read More »