



Day: October 12, 2021




CWC में शामिल होंगे मुख्यमंत्री गहलोत, अपनों के निशाने पर आए गांधी परिवार की बनेंगे ढाल!: 16 अक्टूबर को बहुप्रतिक्षित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक, पूरे देश की निगाहें दिल्ली में होने वाली इस बैठक पर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी इस बैठक में किया गया आमंत्रित, कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं के ग्रुप G-23 की मांग पर बुलाई गई है CWC की बैठक, गुलाम नबी आजाद ने लिखी थी सोनिया गांधी को चिट्ठी, देश के मौजूदा राजनीतिक हालात और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर होगी चर्चा, लेकिन सूत्रों का दावा- असल में पार्टी के संगठन को लेकर किया जाना है विचार, G-23 समूह इस बात के लिए बना रहा है दबाव, कराया जाए संगठन का चुनाव और अंतरिम अध्यक्ष की व्यवस्था हो समाप्त, G-23 ग्रुप के निशाने पर रह सकता है गांधी परिवार, पिछली CWC में भी गांधी परिवार था अपनों के निशाने पर, तब भी सीएम गहलोत ने गांधी परिवार की ओर से संभाला था मोर्चा, ऐसे में एक बार फिर सीएम गहलोत बन सकते हैं गांधी परिवार की ढाल
12 Oct 2021
Read More »


कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं के बीच यूपी में पोस्टर हुआ वायरल, वरुण गांधी बोले- ये सब अफवाह: बीजेपी सांसद वरुण गांधी के बगावती सुरों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू, लखीमपुर खीरी में हिंसा के बाद वरुण गांधी ने एक के बाद एक कई ट्वीट करने के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र भी, ऐसे में लगाए जा रहे हैं कयास, क्या वरुण गांधी का बीजेपी से हो चुका है मोहभंग? क्या वरुण-मेनका गांधी जा रहे हैं कांग्रेस में? इसी बीच अब प्रयागराज के एक कांग्रेस नेता ने वरुण गांधी को लेकर सोशल मीडिया में जारी किया एक पोस्टर, पोस्टर में लिखा है- ‘सुस्वागतम, दुःख भरे दिन बीते रे भईया, अब सुख आयो रे’, पोस्टर में सोनिया गांधी के साथ वरुण गांधी की लगाई गई है तस्वीर, वहीं पोस्टर जारी करने वाले स्थानीय नेता इरशाद उल्ला और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बाबा अभय अवस्थी की तस्वीर भी है पोस्टर में, हालांकि, मीडिया द्वारा कांग्रेस में जाने के सवाल पर वरुण गांधी ने दिया कुल तीन शब्दों में जवाब, कहा- ‘यह सब अफवाह’
12 Oct 2021
Read More »



सचिवालय को मिली 5 स्टार होटल जैसे स्वागत कक्ष की सौगात, सीएम गहलोत ने किया उद्घाटन: राज्य शासन सचिवालय में अत्याधुनिक स्वागत कक्ष का उद्घाटन समारोह, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया उद्घाटन, लोकसभा स्पीकर सीपी जोशी और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा भी रहे साथ, मुख्य सचिव निरंजन आर्य सहित आला अफसर रहे मौजूद, सीएम गहलोत के निर्देश पर सचिवालय में अत्याधुनिक स्वागत कक्ष का करवाया गया है निर्माण, 3 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से अत्याधुनिक स्वागत कक्ष हुआ है तैयार, इसमें 125 आगंतुकों के बैठने की मिलेगी सुविधा, इस स्वागत कक्ष में है अलग-अलग एंट्री और एक्जिट पॉइंट, इस बड़े एयर कंडीशंड वेटिंग हॉल में शिशुओं के लिए बेबी फीडर रूम और दिव्यांगों के लिए की गई खास व्यवस्था
12 Oct 2021
Read More »

मंत्री कौन नहीं बनना चाहता? हम तो चाहते हैं प्रधानमंत्री बनें, मौका तो मिले- वाजिब अली: बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों की मंत्री पद की दावेदारी बरकरार, विधायक वाजिब अली का बड़ा बयान- ‘मंत्री कौन नहीं बनना चाहता, हम तो चाहते हैं प्रधानमंत्री बनना, मौका तो मिले, हमें नहीं है कोई हड़बड़ी, मुख्यमंत्री यह जानते हैं बेहतर तरीके से, जिस दिन उचित समझेंगे कर देंगे मंत्रिमंडल विस्तार, जिस तरह की परिस्थितियों में चल रही है सरकार, वह है सबके सामने, हमारी प्राथमिकताएं को पूरा कर रही है गहलोत सरकार’, मंत्रिमंडल विस्तार में देरी से नाराजगी और बसपा से कांगेस में आए विधायकों में फूट के सवाल पर वाजिब ने कहा- अब हम हैं हाथी में नहीं पंजे में, पंजे से अब अलग करने के लिए तो काटनी पड़ेगी उंगली ही, सब उंगलियां नहीं होती है बराबर, लेकिन सबका होता है अलग अलग काम, सब हैं एकजुट, पिछले दिनों बसपा से कांग्रेस में विधायक नाराज होकर चले गए थे दिल्ली गया जिनसे बाद में की गई समझाइश, बसपा से कांग्रेस में आने वाले विधायक दो साल से कर रहे हैं मंत्री बनने का इंतजार
12 Oct 2021
Read More »


