



Day: October 12, 2021


राजस्थान में लिंचिंग पर क्यों चुप है कांग्रेस, राहुल और प्रियंका क्यों नहीं गए हनुमानगढ़- संबित पात्रा: हनुमानगढ़, अलवर और जालोर में दलितों पर अत्याचार के मामले को लेकर भाजपा आक्रामक, दिल्ली भाजपा मुख्यालय में संबित पात्रा ने की प्रेसवार्ता, बोले- राजस्थान में दलितों पर अत्याचार पर चुप क्यों है राहुल और प्रियंका, अखिलेश यादव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी क्यों नहीं गए हनुमानगढ़, योगेश जाटव पर राहुल गांधी ने ट्वीट क्यों नहीं किया, राजस्थान के दलित का क्या नहीं है मानवाधिकार, राजस्थान में कांग्रेस को वोट का फायदा नहीं होगा, राजस्थान में प्रशासन इन मामलों पर क्यों नहीं करती है कार्रवाई क्यों’, किसानों के मुद्दे पर बोले संबित पात्रा- ‘हनुमानगढ़ में धान खरीद की मांग कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज किया गया, क्यों राहुल गांधी जी प्रदर्शन करना मना है क्या, झारखंड में मासूम से रेप पर क्यों चुप है कांग्रेस, महाराष्ट्र के नागपुर में गैंगरेप पर भी साधी है चुप्पी, वोट की राजनीति के लिए महाराष्ट्र में गरीबों पर लाठी चलाई गई, राजस्थान पर TMC क्यों है चुप, कांग्रेस का सेलेक्टिव व्यवहार लोकतंत्र के लिए है खतरा’
12 Oct 2021
Read More »


प्रियंका पहुंचीं लखीमपुर, मंत्री पुत्र की गाड़ी से कुचले गए किसानों की अंतिम अरदास सभा में हुईं शामिल: लखीमपुर कांड में कुचले गए किसानों की अंतिम अरदास सभा, AICC महासचिव प्रियंका गांधी पहुंचीं लखीमपुर, प्रियंका गांधी ने मारे गए किसानों को दी श्रद्धांजलि, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा भी हैं प्रियंका गांधी के साथ, इससे पहले प्रियंका गांधी के काफिले को आज फिर रोका गया सीतापुर में, पुलिस ने लिमिटेड गाड़ियां ले जाने की इजाजत, इधर हजारों की संख्या में किसान पहुंच रहे हैं अंतिम अरदास के लिए, संयुक्त मोर्चा ने किया है ऐलान, कोई भी नेता नहीं बैठेगा अरदास के मंच पर, पब्लिक में बैठना पड़ेगा नेताओं को
12 Oct 2021
Read More »

कोरोना के खिलाफ निर्णायक लड़ाई, 2 से 18 साल तक के बच्चों को कोवैक्सीन लगाने की मिली मंजूरी: कोरोना के खिलाफ देश बढ़ रहा निर्णायक लड़ाई की ओर, बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर बड़ी खबर, 2 से 18 साल तक के बच्चों को वैक्सीन लगाने की मंजूरी, DCGI ने बच्चों को वैक्सीनेशन की दी अनुमति, इसके साथ ही अन्य वैक्सीन को भी मिल सकती है मंजूरी, इसको लेकर तैयारियों शुरू करने का लिया निर्णय, वैक्सीनेशन को लेकर एक से दो महीने का करना पड़ सकता है इंतजार, वैक्सीन की कीमत को लेकर मंथन का दौर जारी, सूत्र बता रहे हैं केन्द्र सरकार बच्चों को मुफ्त में लगवाने की तैयारी में
12 Oct 2021
Read More »

बाल विवाह रजिस्ट्रेशन पर गहलोत सरकार के यूटर्न पर राठौड़ का तंज- देर आए दुरुस्त आए! चेताया था..: बाल विवाह रजिस्ट्रेशन बिल पर राजस्थान सरकार का यूटर्न!, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधेयक वापस लेने के संकेत दिए, बोले- ‘गवर्नर साहब से करेंगे निवेदन, सरकार को वापस भेज दें बिल’, राज्य सरकार के यू टर्न पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का तंज- ‘देर आए दुरुस्त आए!, राजस्थान विवाहों का अनिवार्य रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) विधेयक 2021 पर अगर कांग्रेस सरकार ने कानूनी राय और अध्ययन वक़्त रहते पहले ही किया होता, तो आज सरकार के समक्ष बिल को लेकर इस तरह से यूटर्न लेने की नहीं आती नौबत, इस बिल को लेकर राजस्थान विधानसभा में मेरे और विपक्ष के सभी साथी विधायकों द्वारा सरकार को कई बार चेताया गया, यह संशोधन बिल बाल-विवाह को बढ़ावा देकर नकारात्मक परिणामों को बनाएगा प्रभावी, लेकिन नहीं मानी सरकार और आज हम सभी की यह बात हो रही है सही साबित’, 17 सितंबर को ही विधानसभा में शादियों का अनिवार्य रजिस्ट्रीकरण संशोधन बिल को किया गया था पारित, इसमें बाल विवाह का भी रजिस्ट्रेशन करने का है प्रावधान, विवाद के बाद इस बिल को फिलहाल राज्यपाल ने रोक रखा है अपने पास
12 Oct 2021
Read More »

राष्ट्रपति से गुहार लगाएगी कांग्रेस, लखीमपुर कांड को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में मिलेगा प्रतिनिधिमंडल: लखीमपुर कांड को लेकर एक्शन में कांग्रेस, कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल करेगा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात, बुधवार को 11:30 बजे होगी राष्ट्रपति से मुलाकात, राहुल गांधी करेंगे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व, प्रतिनिधिमंडल में सांसद एके एंटोनी, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, प्रियंका गांधी भी रहेंगे साथ, ये सभी नेता लखीमपुर कांड को लेकर रखेंगे अपना पक्ष, केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग पर अड़ी है कांग्रेस साथ ही सुप्रीम कोर्ट के जज के अंडर में जांच की भी है मांग
12 Oct 2021
Read More »

मैडम राजे, किरोड़ी सहित बीजेपी के 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, उपचुनाव के लिए नाम किये घोषित: राजस्थान की दो विधानसभा सीटों धरियावद एवं वल्लभनगर पर होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस बीजेपी ने कस ली है कमर, कांग्रेस के बाद अब प्रदेश भाजपा ने आगामी उपचुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, भाजपा द्वारा जारी की गई स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल, कैलाश चौधरी के साथ सांसद किरोड़ी लाल मीणा, ओमप्रकाश माथुर, दिया कुमारी, सीपी जोशी, कनकमल कटारा, चंद्रशेखर, अलका गुर्जर, अरुण चतुर्वेदी, जोगेश्वर गर्ग, भजनलाल शर्मा, सुशील कटारा का नाम है शामिल
12 Oct 2021
Read More »

पायलट के टोंक दौरे का दूसरा दिन, सर्किट हाउस में की जनसुनवाई, अग्निशमन केंद्र में बाटेंगे पट्टे : राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट है दो दिवसीय टोंक दौरे पर, टोंक दौरे के दूसरे दिन पायलट ने सर्किट हाउस में की जनसुनवाई, जनसुनवाई के दौरान सर्किट हाउस में लगे पायलट जिंदाबाद के नारे, इसके बाद पायलट प्रशासन गांवो/शहरों के संग अभियान के तहत अग्निशमन केंद्र में टोंक वासियों को करेंगे पट्टे वितरित, इससे पहले 11 अक्टूबर को टोंक के अरनियामल व मेहंदवास में सचिन पायलट ने सभा को किया संबोधित एवं ग्रामीणों को किये पट्टे वितरित, साथ ही जयपुर से टोंक जाते वक़्त पायलट का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
12 Oct 2021
Read More »


