



Day: October 8, 2021



पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि देने पहुंचे राहुल, चिराग से हुई बात तो लालू यादव से भी की मुलाकात: लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि पर दिल्ली में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, कांग्रेस नेता राहुल गांधी पासवान को श्रद्धाजंलि अर्पित करने पहुंचे, राहुल इस दौरान चिराग पासवान से बातचीत करते नजर आए, राहुल गांधी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से भी की मुलाकात की, राहुल गांधी और चिराग के बीच मुलाकात ऐसे समय हुई जब राम विलास पासवान की पार्टी की पार्टी का हो चुका है बंटवारा, चिराग और पशुपति को अलग अलग चुनाव चिह्न मिल चुके, राहुल ने ट्वीट कर कहा- ‘रामविलास पासवान की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि, इस अवसर पर लालू प्रसाद यादव जी से भी हुई भेंट, उन्हें स्वस्थ देखकर लगा अच्छा’, बिहार में 2 विधानसभा सीटों पर होने हैं उपचुनाव, दरभंगा जिले से कुशेश्वर स्थान और मुंगेर जिला के तारापुर सीट पर होंगे उपचुनाव, चिराग की NDA से बढ़ती दूरी का फायदा उठाकर उन्हें महागठबंधन में लाने की कोशिश हैं जारी
8 Oct 2021
Read More »


जम गए गुरु! लखीमपुर में धरने पर बैठे सिद्धू ने शुरू की भूख हड़ताल, बोले- मंत्री के बेटे को करो गिरफ्तार: लखीमपुर खीरी मामले में लगातार सरकार पर दबाव बना रही कांग्रेस की तरफ से अब नवजोत सिंह सिद्धू का नया दांव, लखीमपुर बवाल में मारे गए पत्रकार के घर पर धरने पर बैठे सिद्धू, घटना के मुख्य आरोपी गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी तक रखेंगे मौन, घटना के विरोध में पंजाब से नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार को पहुंचे थे खीरी, सिद्धू यहां से वे घटना के दौरान मारे गए पत्रकार रमन कश्यप के पहुंचे घर, परिजनों से मुलाकात के बाद सिद्धू ने धारण किया मौन, योगी सरकार के अधिकारी और पुलिस सिद्धू से कर रही समझाइश, सिद्धू का बयान- मिश्रा के बेटे आशीष पर जब तक नहीं होगी कार्रवाई, मैं यहां बैठा रहूंगा भूख हड़ताल पर’, मौन धारण से पहले सिद्धू ने कहा कि, ‘यहां जो देखा और सुना, वह है दिल दहलाने वाला, एक जघन्य अपराध की है गाथा, पूरा हिन्दुस्तान लगा रहा है न्याय की गुहार’, लखीमपुर कांड के बाद कांग्रेस को यूपी में मिली है संजीवनी
8 Oct 2021
Read More »


सीएम गहलोत के OSD रहे लोकेश शर्मा को राहत, फोन टेपिंग प्रकरण में अब अगले साल होगी सुनवाई: सीएम गहलोत के OSD रहे लोकेश शर्मा से जुड़ा फ़ोन टेपिंग प्रकरण, लोकेश शर्मा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में आज फिर टली सुनवाई, अब अगले साल 13 जनवरी तक सुनवाई, गिरफ्तारी से राहत और एफआईआर रद्द करने पर होनी थी बहस, लोकेश शर्मा को गिरफ्तारी से मिली हुई है राहत, दिल्ली हाईकोर्ट दो सुनवाई में शर्मा को दो बार गिरफ्तारी से दे चुका है राहत, अगस्त में हुई सुनवाई के समय अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को की थी तय, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत पर इसी साल मार्च अंत में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीएम के तत्कालीन ओएसडी लोकेश शर्मा और पुलिस अफसरों के खिलाफ दर्ज की थी एफआईआर दर्ज, शेखावत ने राजस्थान सरकार पर फोन टैपिंग के आरोप लगाते हुए लोकेश शर्मा को बनाया था नामजद आरोपी, पायलट खेमे की बगावत के वक्त लगे थे फोन टैपिंग के आरोप
8 Oct 2021
Read More »

बेकसूर है मेरा बेटा आशीष, कल पुलिस के सामने हो जाएगा पेश- लखीमपुर हिंसा पर केन्द्रीय मंत्री का बयान: लखीमपुर कांड में आरोपी के पिता केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा का बड़ा बयान- ‘हिंसा मामले में आशीष मिश्रा है बेकसूर, कहीं भागा नहीं है मेरा बेटा आशीष, कल पुलिस के सामने हाजिर होगा आशीष, स्वास्थ्य कारणों के चलते आज पेश नहीं हो पाया, जांच में पूरा सहयोग करेगा मेरा बेटा, जो भी दोषी होगा उस पर होगी कार्रवाई, जांच होने दीजिए सच सामने आएगा, विपक्ष का दुखद घटना पर कर रहा है राजनीति, इस्तीफा मांगना तो काम ही है विपक्ष का’, यूपी पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को बुलाया था पूछताछ के लिए, क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुआ है आशीष, आरोपी आशीष के नेपाल भागने की भी मिल रही है सूचना, इधर सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच को लेकर यूपी सरकार को लगाई है फटकार
8 Oct 2021
Read More »

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में राजस्थान से सिर्फ पायलट, लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी ने जारी की सूची: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर उपचुनाव का घमासान, AICC ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सचिन पायलट सहित कांग्रेस के 20 दिग्गजों को बनाया गया स्टार प्रचारक, राजस्थान से केवल एक सचिन पायलट का नाम है इस लिस्ट में, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी लिस्ट में, हाल ही में कांग्रेस का दामन थामने वाले कन्हैया कुमार को भी बनाया गया स्टार प्रचार, कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं हैं सीएम गहलोत का नाम, जबकि अन्य कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बनाया गया स्टार प्रचारक, सियासी गलियारों में शुरू हुई इस बात को लेकर चर्चा
8 Oct 2021
Read More »

पायलट जिंदाबाद के लगे नारे तो भड़के सीएम गहलोत, तो क्या ‘हम साथ-साथ हैं’ तस्वीर की असलियत आई सामने: वल्लभनगर उपचुनाव में कांग्रेस की नामांकन सभा में भाग लेने पहुंचे दिग्गज, एक हेलीकॉप्टर में एक साथ रवाना होकर दिग्गजों ने दिखाई ‘हम साथ-साथ हैं’ की सुखद तस्वीर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अजय माकन और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने एक साथ साझा किया मंच भी, यही नहीं इससे पहले सीएम गहलोत के पायलट बन सचिन ने चलाई कार भी, लेकिन थोड़ी ही देर में इस दिखावटी सियासी तस्वीर भी आ गई सामने, जब सीएम अशोक गहलोत का मंच से हो रहा था संबोधन, इस दौरान जमकर लगने लगे सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे, तो तैश में आए सीएम गहलोत ने मंच से ही टोका लोगों को, बोले- ‘ए भाई ए बंद करो, शांत रहो’, इसके साथ ही सियासी गलियारों में फिर से चर्चाओं का दौर हुआ शुरू, आखिर पायलट की लोकप्रियता को कब तक किया जाएगा दरकिनार, अब हर कोई कह रहा आखिर पायलट जिंदाबाद की नारे सुन सीएम गहलोत को क्यों आया इतना गुस्सा?
8 Oct 2021
Read More »


