Day: October 8, 2021

वल्लभनगर में बेनीवाल ने भाजपा को घेरा!

वल्लभनगर में RLP का धमाका, हनुमान बेनीवाल की RLP से चुनाव मैदान में उतरे BJP के बागी उदयलाल डांगी: वल्लभनगर विधानसभा उपचुनाव में RLP का बड़ा धमाका, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भाजपा की बगावत का उठाया फायदा, भाजपा के बागी उदयलाल डांगी ने थामा RLP का दामन, अब निर्दलीय नहीं RLP की ओर से चुनाव में उतरे डांगी, वल्लभनगर में भाजपा की ‘दोगुनी’ हुई मुसीबत, पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे उदयलाल डांगी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के खास सिपहसालार माने जाते हैं डांगी, भाजपा के पैनल में था डांगी का नाम, कटारिया ने दिल्ली तक की थी डांगी की पैरवी, लेकिन ऐन समय पर चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी की सिफारिश पर युवा हिम्मत सिंह झाला को मिला भाजपा का टिकट, जिससे नाराज उदय लाल डांगी ने निर्दलीय भरा था पर्चा, लेकिन अब RLP की ओर से चुनाव लड़ेंगे डांगी, वहीं टिकट नहीं मिलने से नाराज जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर ने भी ठोक रखी है ताल, भाजपा की खींचतान के चलते कटा था डांगी का टिकट, इस खींचतान का फायदा उठाते हुए हनुमान बेनीवाल ने खेला अब डांगी पर दांव, राजनीति जानकार ने कि टिप्पणी, वल्लभनगर में RLP के इस दांव को कह सकते हैं- ‘हींग लगे ना फिटकरी रंग भी चोखा’

Read More »
सीएम गहलोत की कार के 'पायलट' बने सचिन

सीएम गहलोत की कार के ‘पायलट’ बने सचिन, वल्लभनगर से राजस्थान कांग्रेस के लिए आई सुखद तस्वीर: जब पूर्व डिप्टी सीएम पायलट ने संभाली सीएम गहलोत की कार की स्टेयरिंग, पायलट ने चलाई कार फ्रंट सीट पर बैठे थे सीएम गहलोत, पिछली सीट पर बैठे प्रदेश प्रभारी अजय माकन और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस के चारों दिग्गज हैं आज चुनावी दौरे पर, वल्लभनगर में हैलीपेड से जाना था सभास्थल तक, जब कार की फ्रंट सीट पर बैठे सीएम अशोक गहलोत तो सचिन पायलट ने संभाली कार की स्टेयिंग, सचिन पायलट का इशारा पाकर ड्राइवर ने सौंपी अपनी सीट, इस पूरे वाक्ये के गवाह बने माकन-डोटासरा सहित हजारों कार्यकर्ता, ये तस्वीर आने वाले भविष्य के राजस्थान की झलक तो नहीं? इससे पहले 2018 में करौली में एक चुनावी सभा के दौरान बाइक पर पायलट ने चलाई थी बाइक तो अशोक गहलोत बैठे थे पिछली सीट पर, अब पायलट ने फिर संभाली है कार की स्टेयरिंग, वल्लभनगर और धरियावद उपचुनाव से पहले एकजुटता दिखाने की कोशिश

Read More »
लखीमपुर कांड पर यूपी सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार(FILE PHOTO)

लखीमपुर कांड पर यूपी सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार- हम देखना चाहते हैं ज़िम्मेदार सरकार और पुलिस: लखीमपुर कांड पर सुप्रीम कोर्ट की यूपी सरकार को जबरदस्त पटकार, हम यूपी सरकार के रवैये से संतुष्ट नहीं, लखीमपुर खीरी मामले में आरोपी आशीष मिश्रा की ग़िरफ्तारी न होने पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, 302 का मामला दर्ज फिर भी क्यों नहीं हुई गिरफ्तारी, 302 (हत्या) का मुक़द्दमा दर्ज होने की हालत में क्या करती है पुलिस?, अभियुक्त जो भी हो क़ानून को करना चाहिए अपना काम, हम देखना चाहते हैं ज़िम्मेदार सरकार और ज़िम्मेदार पुलिस, जांच के दूसरे विकल्पों पर विचार करे सरकार, आरोपी को पेश होने का अनुरोध करने की क्या है ज़रूरत, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘आपका करते हैं आदर, इसलिए नहीं कर रहे हैं टिप्पणी, सीबीआई भी कोई हल नहीं है. आप जानते हैं क्यों? हमें देखना होगा कोई और तरीका, छुट्टी के बाद देखेंगे मामला, तब तक आपको नहीं बैठना है हाथ पर हाथ रख कर, आप करें तेज़ कार्रवाई, जो अधिकारी काम नहीं कर रहे उन्हें हटाइए, उधर लखीमपुर में पुलिस ने अब तक नहीं किया है आरोपी मंत्री पुत्र आशीष टेनी को गिरफ्तार

Read More »
ऑक्सीजन प्लांट को लेकर जोशी के निशाने पर मोदी सरकार

ऑक्सीजन प्लांट को लेकर सियासत, जोशी का बयान- 22 जून से मिल रहा लाभ, अब उद्घाटन का क्या औचित्य: जयपुर के गणगौरी अस्पताल में PM मोदी द्वारा ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ का मामला, मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने हवामहल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दी बधाई साथ ही शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर उठाए सवाल, महेश जोशी का बयान- मेरे विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने करवाई मेरी उपस्थिति दर्ज, पहले से संचालित प्लांट का पुन: उद्घाटन कराने का नहीं था कोई औचित्य, ऑक्सीजन प्लांट के लिए स्थान दिलवाने, भवन बनवाने सहित अन्य कार्यों में हमने की थी मेहनत, उसी के चलते 22 जून से ही आमजन को प्लांट का लाभ मिलना हो गया था शुरू, फिर से अब जब प्लांट से मिल रहा था लाभ तो शुभारंभ किस बात का’, जोशी ने मोदी सरकार पर प्रचार नीति अपनाने का लगाया आरोप, गुरुवार को गणगौरी बाजार स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में लगे ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन कार्यक्रम से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया था हंगामा, स्थानीय विधायक, पार्षद को नहीं बुलाने से गुस्साएं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सांसद रामचरण बोहरा, हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. रामबाबू शर्मा के खिलाफ की थी जमकर नारेबाजी, ऑक्सीजन प्लांट का उदघाटन किया था प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने, सूत्रों का दावा- चिकित्सा विभाग ने कार्यक्रम की गुपचुप की तैयारी और किसी भी जनप्रतिनिधि को इसके बारे में न तो जानकारी और न ही भेजा निमंत्रण

Read More »
img 20211008 121743

राम रहीम को बड़ा झटका, रंजीत हत्या मामले में CBI कोर्ट ने दिया दोषी करार, 12 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा: हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को सीबीआई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, रंजीत हत्या मामले में सुनारिया जेल में बंद राम रहीम सहित पांच आरोपियों को दिया गया दोषी करार, 12 अक्टूबर को सभी दोषियों की सजा सुनाएगी सीबीआई की विशेष अदालत, 2002 में हुई थी डेरे के मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या, मामले में सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बनाया गया था मुख्य आरोपी, आरोपियों के खिलाफ 2003 में केस दर्ज किया था सीबीआई ने और 2007 में कोर्ट ने चार्ज फ्रेम किए थे, इससे पहले कोर्ट में लगातार कई बार टली है सुनवाई, आज आरोपी राम रहीम और कृष्ण कुमार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुए कोर्ट में पेश, 19 साल पुराने इस मामले में बीते 12 अगस्त को हुई थी अंतिम सुनवाई, सीबीआई जज डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत में करीब ढाई घंटे की बहस के बाद आरोपियों को दिया दोषी करार, मामले में राम रहीम, कृष्ण लाल, सबदिल, अवतार, जसबीर को दिया गया दोषी करार, जबकि एक अन्य आरोपी इंदरसैन की हो चुकी है मौत, साध्वियों से यौन शोषण के मामले में 20 साल की सजा और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में पहले ही उम्रकैद की सजा काट रहा है राम रहीम

Read More »
वल्लभनगर-धरियावद उपचुनाव का रण(file photo)

वल्लभनगर-धरियावद उपचुनाव का रण, भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे पूनियां: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां भी उतरे चुनाव रण में, आज वल्लभनगर और धरियावद में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान रहेंगे मौजूद, कई सांसद और विधायक भी रहेंगे मौजूद, उपनेता प्रतिपक्ष पहले ही चुनावी मैदान में, वल्लभनगर में बीजेपी ने हिम्मत सिंह झाला और धरियावद से खेतसिंह को उतारा है मैदान में, वल्लभनगर में भाजपा के बागी उदयलाल डांगी निर्दलीय मैदान में कूदे, तो जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर ने ठोक दी है ताल, वहीं धरियावद में भाजपा के बागी कन्हैया बगावत कर चुनाव का भर चुके हैं पर्चा

Read More »
गलती होने पर थप्पड़ मत मारना- भूपेन्द्र (file photo)

गलती होने पर थप्पड़ मत मारना, हमारी सरकार में अनुभव की कमी- गुजरात के CM भूपेंद्र ने लोगों से कहा: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का बड़ा बयान- उनकी सरकार के पास अनुभव की है कमी और इस वजह से गुजरात के लोग उनकी गलतियों को कर देंगे माफ, उन्हें नहीं मारेंगे थप्पड़’, भूपेंद्र पटेल ने पहले भी कहा था- ‘उनकी सरकार के पास अभी अनुभव की है कमी और वह ऐसे में कर सकती है गलती, लेकिन उन्हें भरोसा है कि लोग उसे नहीं आंकेंगे कठोरता से, भूपेंद्र पटेल ने कोविड-19 योद्धाओं को सम्मानित करने के दौरान कही ये बात, पटेल ने कहा- ‘आप बताएंगे काम करने का सही तरीका और सुधारेंगे हमारी गलतियों को’, भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले विजय रूपाणी को सीएम पद से हटाकर भूपेन्द्र पटेल को दी है गुजरात की कमान, भूपेन्द्र पटेल नहीं रहे हैं मंत्री भी और भाजपा ने उन्हें बना दिया है सीएम

Read More »
लखीमपुर हिंसा मामले में मुख्‍य आरोपी आशीष मिश्रा गायब!(file photo)

लखीमपुर के आरोपी मंत्री पुत्र आशीष के नेपाल भागने की आशंका, क्राइम ब्रांच के सामने नहीं हुआ हाजिर: लखीमपुर हिंसा मामले में मुख्‍य आरोपी आशीष मिश्रा गायब!, आशीष के घर पर चस्पा किया गया था नोटिस, क्राइम ब्रांच ने आज सुबह 10 बजे बुलाया था पूछताछ के लिए, लेकिन आशीष आज पेश नहीं हुआ क्राइम ब्रांच के सामने, इस बीच मीडिया रिपोर्टस का बड़ा खुलासा, आशीष के लखीमपुर से लगे नेपाल के सीमावर्ती इलाके में छिपे होने की आशंका, नेपाल सीमा के आसपास किसी गांव में छिपा हो सकता है आशीष, गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले में जवाब-तलब किए जाने के बाद से यूपी पुलिस आई थी एक्शन में, आशीष के घर पहुंची पुलिस को टीम को जब नहीं मिला तो घर के गेट पर नोटिस किया गया था चस्पा, पुलिस की अलग-अलग टीमें दे रहीं है दबिश, लखनऊ जोन की आईजी लक्ष्‍मी सिंह ने भी कहा कि आशीष से इस मामले में पूछताछ होनी है जरूरी

Read More »
img 20211008 wa0152

सियासत की सुखद तस्वीर- नामांकन रैली में भाग लेने एक साथ रवाना हुए सीएम गहलोत और सचिन पायलट: वल्लभनगर-धरियावद उपचुनाव में नामांकन भरने का आखिरी दिन आज, उपचुनाव की जंग जीतने के लिए एक बार फिर एकजुट हुई कांग्रेस, हेलिकॉप्टर के सफर के जरिए दिग्गजों ने दिया ‘हम साथ-साथ हैं’ का संदेश, सीएम अशोक गहलोत और विधायक सचिन पायलट एक साथ वल्लभनगर के लिए हुए रवाना, प्रभारी अजय माकन और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी हैं साथ में, खुद सीएम गहलोत ने ट्वीट कर दी जानकारी, लिखा- ‘एआईसीसी महासचिव, राजस्थान प्रभारी श्री अजय माकन, पीसीसी प्रेसिडेंट श्री गोविन्द सिंह डोटासरा एवं श्री सचिन पायलट के साथ जयपुर से वल्लभनगर (उदयपुर) के लिए हुए रवाना, वल्लभनगर एवं धरियावद (प्रतापगढ़) उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सभा को करेंगे सम्बोधित,’ इससे पहले सहाड़ा-राजसमंद उपचुनाव के समय भी यही सुखद तस्वीर आई थी सामने

Read More »