Day: October 7, 2021

लखीमपुर खीरी जा रहे सिद्धू का रोका गया काफिला

लखीमपुर खीरी जा रहे सिद्धू का रोका गया काफिला- ‘गिरफ्तारी ना होने पर दी भूख हड़ताल की चेतावनी’: लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं का रोका गया काफिला, नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस के नेता जा रहे थे पीड़ित परिवार से मिलने, भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सहारनपुर पर रोका सिद्धू का काफिला, इससे पहले मोहाली में सिद्धू ने दिया बड़ा बयान कहा- ‘अगर कल तक केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के बेटे की नहीं हुई गिरफ्तारी तो मैं बैठूंगा कल भूख हड़ताल पर’, सहारनपुर बॉर्डर पर रोके गए काफिले में करीब तीन किलोमीटर तक पंजाब कांग्रेस वर्कर्स की गाड़ियों की लगी हुई है लाइन, 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में हुई थी भारी हिंसा, कथित तौर पर इस दौरान किसानों पर चढ़ा दी गई थी गाड़ी, लखीमपुर गिरी में हुई हिंसा में 9 लोगों की हो चुकी है मौत

Read More »
एक मंच पर दिखेंगे गहलोत-पायलट!

कल फिर साथ नजर आएंगे गहलोत-पायलट-माकन और डोटासरा, वल्लभनगर-धरियावद में करेंगे नामांकन सभा: राजस्थान में वल्लभनगर और धरियावद में उपचुनाव का घमासान, कई दिनों बाद एक मंच पर साथ नजर आएंगे कांग्रेसी दिग्गज, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अजय माकन और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा कल यानि 8 अक्टूबर को जा रहे हैं वल्लभनगर और धरियावद, दोनों ही जगह होनी है कांग्रेस प्रत्याशियों की नामांकन सभा, चारों दिग्गज एक साथ जयपुर से जा सकते हैं वल्लभनगर, इसके बाद जाएंगे धरियावद, सुबह सवा 9 बजे के आसपास जयपुर से वल्लभनगर के लिए रवाना होंगे चारों कांग्रेसी दिग्गज, अब देखना यह होगा की एक हैलीकॉप्टर से जाते हैं या अलग-अलग, इससे पहले भी पिछले उपचुनाव में एक साथ एक हैलिकॉप्टर में गए थे ये सभी, उस समय की एक फोटो हुई थी वायरल, अब कल फिर बन रहा है ऐसा ही संयोग

Read More »
लखीमपुर हिंसा पर वरुण गांधी ने फिर कहा- हत्या से विरोध को नहीं कर सकते खामोश(file photo)

लखीमपुर हिंसा पर वरुण गांधी ने फिर कहा- हत्या से विरोध को नहीं कर सकते खामोश, मिले सख्त सजा: लखीमपुर कांड को लेकर एक बार फिर भाजपा सांसद वरुण गांधी का किसानों के समर्थन में ट्वीट, वरुण गांधी ने एक वीडियो ट्वीट कर दोषियों को सजा दिलाने की रखी मांग, ट्वीट कर लिखा- ‘वीडियो में बिल्कुल सबकुछ दिख रहा है साफ, विरोध करने वालों की हत्या कर उन्हें नहीं किया जा सकता है चुप, बेगुनाहों का खून बहाने वालों की जवाबदेही की जानी चाहिए तय, इससे पहले कि किसानों के मन में सरकार के प्रति अहंकार और क्रूरता का संदेश जाए उनके साथ होना चाहिए न्याय’, वरुण गांधी ने लिखा-‘लखीमपुर खीरी में किसानों के नृशंस नरसंहार की घटना में हुई एफआईआर में नामित और इस घटना में संलिप्त अन्य संदिग्धों, साजिशकर्ताओं की कब होगी गिरफ्तारी?, अब तक गिरफ्तारी ना होना देश के नागरिकों के मन में पैदा कर रहा है संशय, देश में कानून से ऊपर नहीं है कोई, इस नए वीडियो से घटना और हो गई है स्पष्ट’, इससे पहले भी वरुण किसानों के समर्थन में करते रहे हैं ट्वीट, घटना के बाद इस संबंध में योगी सरकार को भी लिख चुके हैं खत, जिसमें की गई थी दोषियों को सख्त से सख्त दिए जाने की मांग

Read More »
लखीमपुर कांड पर बोलीं प्रियंका- पीड़ितों को मुआवजा नहीं (file photo)

लखीमपुर कांड पर बोलीं प्रियंका- पीड़ितों को मुआवजा नहीं चाहिए न्याय, इस्तीफा दें गृहराज्य मंत्री: लखीमपुर कांड के पीड़ित परिवारों से बातचीत के बाद बोलीं प्रियंका गांधी- ‘अभी तक नहीं मिला न्याय, न्याय कैसे मिलेगा अगर मिश्रा रहेंगे गृहराज्य मंत्री, ये सब आता है उनके अंडर, जब तक मंत्री की नहीं होगी बर्खास्तगी, कौन करेगा निष्पक्ष जांच?, तीनों परिवारों ने एक ही बात कही कि मुआवजे से नहीं है मतलब, हमें चाहिए न्याय’, प्रियंका ने कहा- ‘न्याय नहीं मिलने तक लड़ती रहूंगी, जब तक मंत्री नहीं होता है बर्खास्त और जब तक ये लड़का नहीं होगा गिरफ्तार, तब तक मैं रहूंगी बिल्कुल अडिग, क्योंकि मैंने उन परिवारों को दिया है वचन’, प्रियंका गांधी ने मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज के अंडर करवाने की रखी मांग, प्रियंका ने कहा कि नैतिकता के आधार पर मंत्री को देना चाहिए इस्तीफा, बुधवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें दी थी सांत्वना, इस दौरान पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी थे मौजूद

Read More »
img 20211007 wa0216

बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी की वल्लभनगर-धरियावद विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा: प्रदेश की दो विधानसभा सीटों वल्लभनगर और धरियावद के लिए कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की घोषणा, सोनिया गांधी ने वल्लभनगर से प्रीति शक्तावत और धरियावद से नगराज को बनाया प्रत्याशी, प्रीति शक्तावत के नाम पर भारी विरोध के बाद भी कांग्रेस ने दिया मौका, कल शुक्रवार को भरेंगे दोनों प्रत्याशी नामांकन, सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और प्रभारी अजय माकन होंगे नामांकन रैली में शामिल

Read More »
img 20211007 wa0193

पायलट-आचार्य प्रमोद को अलसुबह छोड़ा यूपी पुलिस ने, वापस दिल्ली लौटे सचिन, नहीं जाने दिया लखीमपुर: रातभर हिरासत में रख कर अलसुबह यूपी पुलिस ने छोड़ा पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और आचार्य प्रमोद कृष्णम को, अलसुबह दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर लाकर छोड़ दिया पायलट-आचार्य प्रमोद को, किसानों से मिलने लखीमपुर खीरी नहीं जाने दिया गया पायलट और आचार्य प्रमोद को, यूपी पुलिस की हिरासत से रिहा होने के बाद दिल्ली पहुंच गए हैं सचिन पायलट, कल आचार्य प्रमोद के साथ गाजीपुर बॉर्डर होते हुए लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए थे पायलट, पहले उन्हें गाजीपुर बॉर्डर पर एक ट्रक लगाकर रोका था पायलट को, बाद में कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया था आगे, लेकिन फिर वापस मुरादाबाद में आगे जाने से रोक कर हिरासत में ले लिया था पायलट-आचार्य प्रमोद को, मुरादाबाद में यूपी पुलिस ने धारा 144 तोड़ने के आरोप में हिरासत में लिया था दोनों नेताओं को, हिरासत में लेने के बाद रातभर मुरादाबाद गेस्ट हाउस में रखा गया था पायलट-आचार्य प्रमोद को

Read More »
rumors of by election

वल्लभनगर-धरियावाद विधानसभा उपचुनाव का रण, बीजेपी ने किया प्रत्याशियों का एलान: प्रदेश की दो विधानसभा सीटों वल्लभनगर और धरियावद में होने हैं उपचुनाव, सबसे पहले बीजेपी ने किया प्रत्याशियों के नामों का एलान, वल्लभनगर से हिम्मत सिंह झाला ठोकेंगे ताल तो धरियावद से खेत सिंह मीणा को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी, कांग्रेस के प्रत्याशियों की भी आज शाम तक हो जाएगी घोषणा, कल कांग्रेस प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भाग लेंगे सीएम अशोक गहलोत

Read More »