



Day: October 7, 2021


केंद्रीय मंत्री के घर के बाहर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस, आशीष टेनी को कल सुबह पुलिस के सामने होना है पेश: लखीमपुर खीरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद यूपी पुलिस हुई एक्टिव, पुरे मामले में मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को पूछताछ के लिए पुलिस ने केंद्रीय मंत्री के घर पर नोटिस किया चस्पा, नोटिस के मुताबिक, आशीष मिश्रा को शुक्रवार की सुबह 10 बजे खीरी में पुलिस के सामने होना होगा पेश, इससे पहले आशीष की गिरफ़्तारी को लेकर बोली लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह- ‘मुख्य आरोपी को भी हम आज भेज रहे हैं समन, हम करेंगे उनका बयान दर्ज़, उसके आधार पर आगे सबूत कर रहे हैं इकट्ठे’, इससे पहले पुलिस ने इस पुरे मामले में 3 लोगों को किया है गिरफ्तार, लेकिन मुख्य आरोपी अजय मिश्र अभी भी बताये जा रहे हैं फरार
7 Oct 2021
Read More »



RJD की स्टार प्रचारकों की लिस्ट से लालू के बड़े लाल तेजप्रताप हुए आउट, बेटी मीसा को भी नहीं मिली जगह: लालू परिवार में शुरू हुई सियासी कलह नहीं ले रही थमने का नाम, बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए RJD ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राजद की ओर से जारी की गई लिस्ट में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और बेटी मीसा भारती का को नहीं मिली जगह, तो वहीं तेजप्रताप यादव के पार्टी निष्कासन को लेकर बयान देने वाले वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी काे भी नहीं मिली स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह, प्रचारकों की इस सूची में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव समेत 20 RJD नेताओं के नाम हैं शामिल, 30 अक्टूबर को तारापुर और कुशेश्वरस्थान में होने हैं उपचुनाव, राजद ने चुनाव आयोग को सौंपी स्टार प्रचारकों की सूची
7 Oct 2021
Read More »



सब्यसाची दत्ता की हुई घरवापसी, ममता बनर्जी की तारीफ में पढ़े कसीदे- जो भी हूं वो दीदी की वजह से: पश्चिम बंगाल में भाजपा को लगा एक और झटका, विधाननगर के पूर्व मेयर सब्यसाची दत्ता ने छोड़ा बीजेपी का दामन, गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद सब्यसाची दत्ता हुए TMC में शामिल, कोलकाता में हुए एक कार्यक्रम में मंत्री फिरहाद हाकिम और पार्थ चटर्जी की मौजूदगी में दत्ता हुए टीएमसी में शामिल, तृणमूल में शामिल होने के बाद सब्यसाची दत्ता ने ममता बनर्जी की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- ‘मैं जो भी हूं या मुझे जो भी मिला है, यह सब ममता बनर्जी की वजह से है, समझने में कुछ समस्याएं थीं जिसके चलते मैंने छोड़ी थी टीएमसी’
7 Oct 2021
Read More »

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राज्यपाल ने दिलाई शपथ, बीजेपी ने किया कार्यक्रम का बायकॉट: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दो अन्य विधायकों ने आज विधानसभा सदस्य के तौर पर ली शपथ, राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, बंगाल विधानसभा चुनाव में हार का स्वाद चख चुकी ममता बनर्जी ने उपचुनाव में लहराया अपना परचम, भवानीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में ममता बनर्जी ने इतिहास रच जीत की दर्ज, इसके बाद सीएम की कुर्सी से भी टल गया है खतरा, ममता बनर्जी के साथ TMC के नए विधायक अमीरुल इस्लाम और जाकिर हुसैन ने भी ली शपथ, ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी का एक भी नेता नहीं हुआ शामिल, शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ममता बनर्जी भूल गई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करना, ऐसे में राज्यपाल धनखड़ ने दिलाया याद
7 Oct 2021
Read More »

सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद लखीमपुर खीरी हिंसा में हुई पहली गिरफ्तारी, यूपी सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, कोर्ट के दखल के बाद प्रशासन भी हुआ एक्टिव, पुरे मामले में पुलिस ने किया लव कुश और आशीष पांडे सहित एक अन्य को गिरफ्तार, तीनों ही लोग आशीष मिश्र के बताये जा रहे हैं करीबी, तो वहीं कोर्ट के दखल से पहले मीडिया में अपने आप को बेगुनाह बता रहे मुख्य आरोपी आशीष मिश्र टेनी बताये जा रहे हैं फरार, सुप्रीम कोर्ट ने आज लखीमपुर मामले पर यूपी सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, उक्त मामले में अब राज्य सरकार कल देगी पूरी रिपोर्ट, कोर्ट ने सरकार से घटना का मांगा है पूरा ब्यौरा और अब तक जांच में क्या हुआ है, इसकी भी मांगी है जानकारी, मामले पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एन वी रमना, जस्टिस सूर्यकांत और हिमा कोहली की बेंच कर रही है सुनवाई
7 Oct 2021
Read More »


