Day: September 30, 2021

चंडीगढ़ में सिद्धू-चन्नी की बैठक

सिद्धू-चन्नी की अहम बैठक में आलाकमान के दूत चौधरी मौजूद, तय होगा पंजाब कांग्रेस में सिद्धू का भविष्य: पंजाब कांग्रेस की कलह को लेकर चंडीगढ़ में अहम बैठक, नवजोत सिद्धू पंजाब में कांग्रेस के प्रधान रहेंगे या जाएंगे? इसका फैसला हो जाएगा आज, चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में CM चरणजीत चन्नी के साथ सिद्धू की मीटिंग जारी, सूत्रों का कहना- सीएम चन्नी ने सिद्धू से किया आग्रह, सिद्धू फिर से बने प्रदेशाध्यक्ष, मीटिंग में हाईकमान के दूत के तौर पर केंद्रीय पर्यवेक्षक हरीश चौधरी भी हैं मौजूद, हाईकमान का आदेश लेकर गए हैं चौधरी, मीटिंग की पूरी सूचना भेजेंगे हाईकमान के पास, बैठक में सिद्धू के करीबी मंत्री परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, इंद्रबीर सिंह बुलारिया, वर्किंग प्रधान कुलजीत नागरा, पवन गोयल और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान लाल सिंह भी हैं मौजूद, मीटिंग के बाद होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, सिद्धू ने DGP इकबालप्रीत सहोता के खिलाफ छेड़ी है सीधी लड़ाई

Read More »
पूर्व मेयर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम को मिली बड़ी राहत

पूर्व मेयर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने मंजूर की जमानत याचिका: राजाराम गुर्जर को मिली बड़ी राहत, राजस्थान हाईकोर्ट से मिली जमानत, जयपुर ग्रेटर नगर निगम और बीवीजी कंपनी से जुड़ा 20 करोड़ के कमीशन का है मामला, 20 करोड़ की कमीशन की बातचीत का वीडियो हुआ था वायरल, पूर्व मेयर सौम्या गुर्जर के पति हैं राजाराम गुर्जर, जस्टिस पुष्पेन्द्र सिंह भाटी की अदालत ने दी जमानत, मामले में हालही में RSS प्रचारक निंबाराम की गिरफ्तारी पर भी लगाई है अंतरिम रोक, 26 जून को ACB ने राजाराम गुर्जर को किया था गिरफ्तार

Read More »
सीबीआई करे पूरे मामले की जांच- पूनियां

REET में हुआ अव्यवस्थाओं का तांडव, सीएम गहलोत शिक्षा मंत्री को करें बर्खास्त, CBI को सौंपे जांच- पूनियां: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का रीट परीक्षा में कथित धांधली को लेकर बड़ा हमला, भाजपा की ओर से रखी शिक्षामंत्री दे इस्तीफा, या फिर मुख्यमंत्री शिक्षामंत्री को करें तुरंत बर्खास्त, मामले की जांच करवाई जाए सीबीआई से, सतीश पूनियां ने कांग्रेस के जन घोषणा पत्र पर साधा निशाना, कहा- ‘घोषणा पत्र को गीता-बाइबल बताने वाले मंत्री कर रहे अपमान, प्रदेश के किसान कर रहे हैं कर्जमाफी का इतंजार, बेरोजगारों को ठग रही है गहलोत सरकार, गहलोत सरकार के लिए कहा जाता है- ‘सरकार वीक, पर्चा लीक’, REET परीक्षा में कथित धांधली पर पूनियां ने कहा- ‘लाखों परीक्षार्थीयों के साथ हुआ धोखा, चप्पल में ब्लूटूथ पहली बार देखने को मिला, रीट को लेकर किए गए वादे पूरा करने में विफल रही सरकार, पूरे मामले का मास्टर माइंड माना जाने वाला बत्ती लाल मीणा कांग्रेस का है रजिस्टर्ड कार्यकर्ता, बत्ती लाल की फोटो राहुल, प्रियंका और डोटासरा के साथ’, पूनियां ने सवाल पूछते हुए कहा- ‘रीट का पर्चा लीक नहीं हुआ तो क्यों किया गया सरकारी कारिंदों को सस्पेंड, कोई परीक्षा नहीं बची जिस पर नहीं हो संशय, रीट की परीक्षा में तो अव्यवस्थाओं का हुआ तांडव, सरकार के पास नहीं है कोई एक्शन प्लान’, रीट परीक्षा के दौरान इंटरनेट बंद करने पर उठाया सवाल, पूनियां ने कहा- ‘RPSC का नाम बदल कर रख दो कांग्रेस लोक सेवा आयोग, शिक्षामंत्री को बर्खास्त करें सीएम, रीट परीक्षा के पूरे मामलों की जांच सीबीआई से करवाई जाए, राजस्थान सरकार की जांच एजेंसियों पर नहीं है भरोसा’, युवा मोर्चा को आंदोलन करने की रूपरेखा बनाने को कहा, कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा’, बसपा विधायकों के दिल्ली जाने पर पूनियां ने कहा- बसपा विधायकों का मामला न्यायालय में है लंबित, न्यायालय का जो फैसला होगा करेंगे स्वागत, विधायकों का दिल्ली जाना यह है पूरा राजनीतिक मसला’

Read More »
कैप्टन छोड़ेंगे कांग्रेस का हाथ

कैप्टन छोड़ेंगे कांग्रेस का हाथ! बोले- मैं नहीं जा रहा हूं भाजपा में, लेकिन अपमान के बाद नहीं सकता पार्टी में: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान- मैं नहीं जा रहा बीजेपी में, लेकिन कांग्रेस में भी नहीं रह सकता, छोड़ रहा हूं कांग्रेस, चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ करूंगा प्रचार, अब बर्दाश्त नहीं होता अपमान, डोभाल से राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर हुई चर्चा, जल्द कांग्रेस से इस्तीफा दे सकते हैं अमरिंदर, 2 अक्टूबर को कर सकते हैं एक संगठन का ऐलान, किसानों को साथ लेकर उतर सकते हैं फिर से पंजाब की सियासत में, फिलहाल बीजेपी में शामिल नहीं हो रहे हैं कैप्टन, उधर पंजाब में नाराज नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चन्नी की आज हो सकती है मुलाकात

Read More »
अब बहुत हुआ... सत्ता को कमजोर करने की कोशिश पर लगाएं विराम

अब बहुत हुआ… सत्ता को कमजोर करने की कोशिश पर लगाएं विराम- सियासी कलह पर मुखर हुए जाखड़: पंजाब कांग्रेस की सत्ता और संगठन में उठा विवाद नहीं ले रहा थमने का नाम, कांग्रेस में मचे सियासी घमासान के बीच अब पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ हुए मुखर, ट्वीट करते हुए लिखा- अब बहुत हो गया है… सीएम की सत्ता को बार बार कमजोर करने की कोशिशों पर जल्द लगाया जाए विराम, एजी और डीजीपी के चयन पर लगाए जा रहे आरोप वास्तव में परिणाम देने के लिए सीएम और गृह मंत्री की ईमानदारी/क्षमता पर उठा रहे हैं सवाल, यह पैर नीचे रखने और हवा को साफ करने का है समय,’ सुनील जाखड़ के इस बयान के निकाले जा रहे हैं कई सियासी मायने

Read More »
पीएम मोदी ने की सीएम गहलोत की जमकर तारीफ

अशोक गहलोत का मुझ पर जो विश्वास है, ये दोस्ती देश के लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत- पीएम मोदी: राजस्थान के 4 मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास कार्यक्रम, वर्चुअल समारोह में जुड़े प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सीएम अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित अन्य मंत्री और सांसद, समारोह में पीएम मोदी ने की सीएम गहलोत की जमकर तारीफ- मैं राजस्थान के मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत जी का करता हूं धन्यवाद कि उनका मुझ पर है इतना भरोसा, अशोक जी की राजनीतिक विचारधारा और पार्टी है अलग, मेरी राजनीतिक विचारधारा और पार्टी है अलग, लेकिन अशोक जी का मुझ पर जो भरोसा है, यह दोस्ती, विश्वास और भरोसा ही है लोकतन्त्र की बड़ी ताकत’, जब पीएम मोदी कर रहे थे सीएम गहलोत की तारीफ, उस समय जमकर मुस्कुरा रहे थे सीएम गहलोत, पीएम मोदी ने सीएम गहलोत की मांगों का किया ज़िक्र, सीएम गहलोत की तारीफ के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर हुआ शुरू, वसुंधरा राजे सहित बीजेपी के मंत्रियों और सांसदों के बीच की पीएम ने सीएम गहलोत की तारीफ, पीएम ने राजस्थान कांग्रेस को प्रदेश बीजेपी पर निशाना साधने का दे दिया एक और बड़ा मौका

Read More »