PoliTalks News
बड़ी खबर

पंजाब में केजरीवाल ने बिजली के बाद मुफ्त इलाज का फेंका पासा, कांग्रेस के जख्मों पर छिड़का नमक

30 सितंबर 2021
साझा करें:
पंजाब में केजरीवाल ने बिजली के बाद मुफ्त इलाज का फेंका पासा, कांग्रेस के जख्मों पर छिड़का नमक

Politalks.News/Punjab. पंजाब विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिनों का समय शेष बचा है. सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी सियासी रोटियां सेकने में तुले हैं. पंजाब कांग्रेस में जारी सियासी घमासान का फायदा उठाने के लिए सभी विपक्षी दल बेक़रार है. वहीं 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में से 4 राज्यों में चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी आम आदमी पार्टी की पंजाब में जमीन पहले से मजबूत होती दिखाई दे रही है. पंजाब कांग्रेस की सियासी कलह का फायदा अगर सबसे ज्यादा किसी को मिल सकता है तो वो है आम आदमी पार्टी. इस सिलसिले में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अपने दो दिवसीय पंजाब दौरे के दौरान … Read more

Politalks.News/Punjab. पंजाब विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिनों का समय शेष बचा है. सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी सियासी रोटियां सेकने में तुले हैं. पंजाब कांग्रेस में जारी सियासी घमासान का फायदा उठाने के लिए सभी विपक्षी दल बेक़रार है. वहीं 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में से 4 राज्यों में चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी आम आदमी पार्टी की पंजाब में जमीन पहले से मजबूत होती दिखाई दे रही है. पंजाब कांग्रेस की सियासी कलह का फायदा अगर सबसे ज्यादा किसी को मिल सकता है तो वो है आम आदमी पार्टी. इस सिलसिले में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अपने दो दिवसीय पंजाब दौरे के दौरान बड़ी घोषणा करते हुए पंजाब में भी दिल्ली की तर्ज पर सबको मुफ्त और अच्छा इलाज मुहैया कराने की बात कही. इससे पहले केजरीवाल मुफ्त बिजली की कार्ड खेल चुकी है.

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब में कई बड़ी घोषणाएं की हैं. अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि, ‘पंजाब में भी दिल्ली की तर्ज पर सबको मुफ्त और अच्छा इलाज मुहैया कराने की बात कही’. केजरीवाल ने कहा कि, ‘हम दिल्ली की तरह ही पंजाब में भी मोहल्ला क्लिनिक खोलेंगे. इन क्लिनिक्स को पिंड क्लिनिक कहा जाएगा. राज्य में 16 हजार पिंड क्लिनिक बनवाएंगे, ताकि इलाज के लिए प्रदेश के लोगों को कहीं दूर न जाना पड़े’. केजरीवाल ने कहा कि, ‘पंजाब की जनता को हेल्थ कार्ड भी दिया जाएगा’.

यह भी पढ़े: मनीष हत्याकांड से दहली यूपी की सियासत, अखिलेश-प्रियंका ने घेरा तो CM योगी- नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

आप सुप्रीमो अऱविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि, ‘अगर पंजाब में हमारी सरकार बनती है तो जितने सरकारी अस्पताल हैं उन सभी को एयर कंडीशन किया जाएगा. साथ ही पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर अस्पतालों का निर्माण होगा’. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की जनता से 6 वादे भी किये. जिसके अनुसार पंजाब में अगर आप पार्टी की सरकार बनती है तो प्रदेश के सभी लोगों निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा, सभी दवाएं, जांच, ऑपरेशन मुफ्त सभी मुफ्त होंगे. सभी प्रदेश वासियों को हेल्थ कार्ड दिया जाएगा और 16000 पिंड/मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे. केजरीवाल ने आगे कहा कि, ‘प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर नए विश्व स्तरीय सरकारी अस्पताल बनाये जाएंगे एवं सभी पुराने अस्पतालों को नवीनीकरण किया जाएगा. साथ ही सभी सड़क दुर्घटना पीड़ितों का मुफ्त इलाज होगा’.

वहीं जब आम आदमी पार्टी की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि, ‘वक्त आने पर सबको बता दिया जाएगा’. वहीं इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने सांसद भगवंत मान की जमकर तारीफ की. केजरीवाल ने कहा कि, ‘मैं वादा करता हूं कि सही वक्त आने पर मैं राज्य को सबसे अच्छा मुख्यमंत्री दूंगा’.

यह भी पढ़े: कांग्रेस में रार: सिब्बल के घर पर हुए प्रदर्शन को आनंद शर्मा ने बताया गुंडागर्दी, सोनिया से की ये बड़ी मांग

वहीं प्रदेश कांग्रेस में चल रही आपसी खींचतान को लेकर भी केजरीवाल ने निशाना साधा. केजरीवाल ने कहा कि, ‘आज से 5 साल पहले लोगों ने बड़ी उम्मीद के साथ पंजाब में कांग्रेस की सरकारी बनाई थी, लेकिन यहां तो सरकार नाम की चीज़ कहीं दिखाई नहीं दे रही’. केजरीवाल ने कहा कि, ‘यहां तो सत्ता की लड़ाई अपने चरम पर और कांग्रेस का हर नेता मुख्यमंत्री बनना चाहता है. कांग्रेस पार्टी आपसी कलह में ही पूरी तरह उलझ कर रह चुकी है’.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal